• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ओडिशा के अधिकारियों से कहा गया कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहचान लें: मुख्यमंत्री माझी

JANVEENA by JANVEENA
September 3, 2024
in देश
0
ओडिशा के अधिकारियों से कहा गया कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहचान लें: मुख्यमंत्री माझी

 

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने का निर्देश दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भास्कर मधेई के सवाल के लिखित उत्तर में माझी ने कहा कि विभिन्न स्थानों, विशेषकर केन्द्रपाड़ा जिले में, जहां कथित तौर पर अधिकांश “अवैध प्रवासियों” के रहने की बात कही गई है, में घुसपैठियों की पहचान करने के लिए तहसीलों, प्रखंडों और पुलिस थानों के अधिकारियों की समितियां गठित करने का निर्देश जारी किया गया है।
विधानसभा में दिए गए एक अन्य बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 तक कुल 3,740 बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य में अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि इन अवैध घुसपैठियों में 1,649 केंद्रपाड़ा जिले में, 1,112 जगतसिंहपुर में, 655 मल्कानगिरी में, 199 भद्रक में, 106 नबरंगपुर में, 17 लोग खुर्दा जिले में और दो व्यक्ति बारगढ़ जिले में रहते हैं। माझी ने विधानसभा को बताया कि उन्हें वापस उनके देश भेजने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। मुख्यमंत्री के मुताबिक बांग्लादेश की हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर वहां से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए ओडिशा में सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं।
विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिभूति भूषण बलवंतराय के सवाल का उत्तर देते हुए माझी ने कहा कि राज्य की समुद्री सीमा पर नियमित अंतराल पर गश्त की जा रही है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने सदन को सूचित किया कि गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर कार्ड रीडर मशीन का इस्तेमाल भारतीय और विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ओडिशा के सभी तटीय जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए जलमार्गों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य खुफिया शाखा ने भी अपने अधिकारियों को मछुआरों के संगठनों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के मालिकों के निकायों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं ताकि घुसपैठियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 18 समुद्री पुलिस थाने सक्रिय हैं और केंद्रीय योजना के तहत पुलिस को 15 हाई-स्पीड इंटरसेप्टर नौकाएं दी गई हैं।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

नालों की सफाई के लिए योजना बनाई जाएगी: Aligarh News: नगर आयुक्त ने लापरवाही पर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

Next Post

Kidney Healthy Juice: ये पांच जूस किडनी को स्वस्थ रखेंगे, सूजन और पत्थर भी नहीं होगा

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
Kidney Healthy Juice: ये पांच जूस किडनी को स्वस्थ रखेंगे, सूजन और पत्थर भी नहीं होगा

Kidney Healthy Juice: ये पांच जूस किडनी को स्वस्थ रखेंगे, सूजन और पत्थर भी नहीं होगा

Prayagraj (Allahabad) News: 42 साल बाद पूर्व सैनिक उम्रकैद से बरी: 1082 के बदायूं मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सत्र अदालत के फैसले को पलटा

Prayagraj (Allahabad) News: 42 साल बाद पूर्व सैनिक उम्रकैद से बरी: 1082 के बदायूं मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सत्र अदालत के फैसले को पलटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)