• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भूपेंद्र सरकार के सफल तीन वर्षों में, जी-20 बैठकें और वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन सफलता से किया

JANVEENA by JANVEENA
September 14, 2024
in देश
0
भूपेंद्र सरकार के सफल तीन वर्षों में, जी-20 बैठकें और वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन सफलता से किया

 

गांधीनगर: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में कृषि भूमि की बिक्री के मामलों के लिए डिजिटलीकरण और पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया को गति देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सुशासन के सफल तीन वर्ष पूर्ण कर चौथे वर्ष में प्रवेश के पहले ही दिन राज्य के किसानों के व्यापक हित में किए गए इन कल्याणकारी निर्णयों के परिणामस्वरूप ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक लोकोपयोगी बनाया जा सकेगा। राज्य में कृषि भूमि की बिक्री के मामलों में स्वामित्व विलेख में बिक्री-नोट की प्रविष्टि करते समय भूमि खरीदने वाले किसान खातेदार से उसके 1951-52 से किसान होने का प्रमाण पत्र लेने की प्रथा है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के समक्ष ऐसी शिकायतें आईं थीं कि गैर-कृषि की अनुमति के दौरान मूल किसान खातेदार की जांच के मामलों में अभिलेखों की अनुपलब्धता और गैर-कृषि की मंजूरी देने के मामलों में विलंब के कारण किसानों और आवेदकों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार के ध्यान में यह बात आई है कि 1951-52 से गैर-कृषि भूमि की अनुमति देने के दौरान जब मूलतः किसान होने के साक्ष्य-प्रमाण मांगे जाते हैं, तो जिला विस्तार तथा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं आदि के कारण साक्ष्य अनुपलब्ध होते हैं। ऐसे में, पुरानी पीढ़ियों और वर्तमान में खरीदी करने वालों के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण बिक्री पंजीकरण और गैर-कृषि आवेदनों के मामले किसान होने के सत्यापन के मुद्दे को लेकर या तो लंबित रहते हैं या नामंजूर कर दिए जाते हैं।
इसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ने मूल किसान के सत्यापन के संबंध में अभिलेख की अनुपलब्धता के कारण बिक्री-नोट और गैर-कृषि मंजूरियों के मामलों को सरल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। जिसके अनुसार, कृषि भूमि के बिक्री नोट को प्रमाणित करने संबंधी निर्णय में किसान सत्यापन के संदर्भ में 6 अप्रैल, 1995 के बाद के अभिलेख पर ही विचार किया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसा सत्यापन करने के दौरान 6 अप्रैल, 1995 से पहले किसी भी भूमि के मामले में आवेदक के पास भूमि का स्वामित्व किस प्रकार का था, इसका सत्यापन कृषि भूमि के बाद के विक्रय-नोट को मंजूरी देने के चरण में लागू नहीं होगा। सक्षम राजस्व प्राधिकारी किसान होने संबंधी उपलब्ध ऑनलाइन अभिलेखों की जांच कर किसान के सत्यापन के लिए नोट को प्रमाणित करने का निर्णय लेगा। बिक्री नोट प्रमाणित करने संबंधी निर्णय लेते समय किसान सत्यापन प्रमाण पत्र पर जोर नहीं दिया जाएगा।
हालांकि, ऐसी कृषि भूमि के स्वामित्व विलेख में बिक्री नोट की प्रविष्टि करते समय किसान खातेदार को एक निर्धारित प्रारूप में यह शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह स्वयं किसान खातेदार है। मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी किया है कि जो भूमि मूल रूप से पुरानी शर्त की हो, खेती के उद्देश्य से शर्त परिवर्तित की गई हो तथा गैर-कृषि के लिए प्रीमियम के पात्र हो, ऐसी भूमि के लिए गैर-कृषि का आवेदन आने पर केवल किसान सत्यापन के उद्देश्य से 6 अप्रैल, 1995 के बाद के अभिलेष पर ही विचार किया जाएगा। ऐसी अनुमति प्रदान करते समय कलेक्टरों को कब्जेदारों से इस प्रकार का एक शपथ पत्र लेना होगा- “यह आवेदन केवल गैर-कृषि अनुमति के लिए है, और इस अनुमति से स्वामित्व, टाइटल या अन्य किसी मामले में विसंगति होने पर कानूनी कार्रवाई करने में सक्षम होंगे।” गैर-कृषि अनुमति से संबंधित अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे तथा सक्षम प्राधिकारियों द्वारा उन्हें सख्ती से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्णय किया है कि वर्तमान में जिन मामलों में किसान खातेदार के दर्जे को लेकर कोई मुकदमा या जांच लंबित है, उन मामलों में यह प्रावधान लागू नहीं होंगे। राज्य के राजस्व विभाग ने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के इन महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर प्रस्ताव जारी किए हैं।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

सात महीने में ओवर ब्रिज की सड़क उखड़ी: सेतु निगम ने 25.59 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया था – फर्रुखाबाद समाचार

Next Post

Best Tourist Destination: राजस्थान के कश्मीर की सुंदर वादियों को जरूर घूमने की जरूरत है।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
Best Tourist Destination: राजस्थान के कश्मीर की सुंदर वादियों को जरूर घूमने की जरूरत है।

Best Tourist Destination: राजस्थान के कश्मीर की सुंदर वादियों को जरूर घूमने की जरूरत है।

Haryana विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस में बढ़ती हुई विद्रोह के कारण कया,विद्रोही अबकी बार भी सत्ता को हाथ में नहीं लेंगे देंगे ?

Haryana विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस में बढ़ती हुई विद्रोह के कारण कया,विद्रोही अबकी बार भी सत्ता को हाथ में नहीं लेंगे देंगे ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)