• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

केदारनाथ में कई टन अवशोधित कचरा गड्ढों में डाला जा रहा है, RTI से हुआ खुलासा।

JANVEENA by JANVEENA
November 9, 2024
in देश
0
केदारनाथ में कई टन अवशोधित कचरा गड्ढों में डाला जा रहा है, RTI से हुआ खुलासा।
 

प्रसिद्ध हिमालयी धाम केदारनाथ के चारों ओर गड्ढों में कई टन अशोधित कचरा डाले जाने से पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में चिंता पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक पर्यावरणविद द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत ली गई जानकारी के अनुसार, केदारनाथ में 2022 से 2024 के बीच पैदा हुए कुल 49.18 टन अशोधित कचरे को मंदिर के निकट दो गड्ढों में भरा गया।

2024 में अब तक 17.50 टन कचरा पैदा हुआ

उत्तराखंड सरकार द्वारा एक सवाल के जवाब में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र में पैदा हुए अशोधित कचरे में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में 13.20 टन कचरा, 2023 में 18.48 टन कचरा और इस साल अब तक 17.50 टन कचरा पैदा हुआ। इसके अलावा, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में इस अवधि में 23.30 टन अकार्बनिक कचरा भी पैदा हुआ।

RTI कार्यकर्ता अमित गुप्ता के सवाल के जवाब में केदारनाथ नगर पंचायत के लोक सूचना अधिकारी ने बताया कि हालांकि, इस सारे कचरे को पुनर्चक्रित कर लिया गया है। गुप्ता ने कहा, ”आरटीआई से प्राप्त हुए आंकड़े कूड़ा उत्पन्न होने की मात्रा और उसे अशोधित छोड़ दिए जाने, दोनों की दृष्टि से चौंकाने वाले हैं। इसने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि पारिस्थितकीय रूप से संवेदनशील केदारनाथ में कूड़ा प्रबंधन की कोई प्रणाली नहीं है।” उन्होंने कहा, ”मंदिर 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है जहां हिमनद भी हैं। क्षेत्र की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता शक से परे है।

PM मोदी ने भी मन की बात में किया था जिक्र

केदारनाथ में उचित कूड़ा प्रबंधन के अभाव को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी स्थान मिला था। फिर भी अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक कूड़े को मैदान तक लाने और उसे पुनर्चक्रित करने के लिए धरातल पर कुछ नहीं किया गया।” पर्यावरणविद ने कहा कि मंदिर के पास स्थित दोनों गड्ढे लगभग पूरे भर चुके हैं और अगर सब कुछ ऐसे ही चलता रहा तो 2013 जैसी त्रासदी को टालना असंभव होगा। उन्होंने बताया कि आरटीआई के जवाब में दावा किया गया है कि इस अवधि के दौरान गैरजिम्मेदाराना तरीके से कूड़े का निस्तारण किए जाने पर न तो कोई शिकायत दर्ज की गयी और न ही कोई कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इससे स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। गुप्ता ने कहा, ”केदारनाथ में कूड़े की स्थिति को लेकर मैं खुद पिछले दो वर्षों से संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख रहा हूं। केवल मेरे द्वारा ही कम से कम आधा दर्जन शिकायतें दाखिल की गयी हैं।”

मंदाकिनी में सीधे ही बहाया जा रहा अशोधित कचरा

उन्होंने कहा, ”राष्ट्रीय हरित अधिकरण और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने भी मेरी शिकायतों का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील हिमालय में स्थित पवित्र स्थल को अशोधित कचरे से मुक्त करने के लिए केदारनाथ में पर्याप्त अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।”

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने भी रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उनसे हिमालयी धाम के निकट बह रही मंदाकिनी नदी में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। गंगा मिशन ने ये निर्देश गुप्ता द्वारा आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर दाखिल एक शिकायत पर दिए हैं जिसमें कहा गया है कि केदारनाथ में अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र की कमी के कारण गंगा की सहायक नदी मंदाकिनी में अशोधित कचरा सीधे ही बहाया जा रहा है जिससे उसमें प्रदूषण बढ़ रहा है।

 

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

बरेली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा: भाजपा नेत्री के साथ गाली-गलौज और अश्लील बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल – बरेली न्यूज़।

Next Post

रोमांटिक स्थान: पश्चिम बंगाल में अपनी पत्नी को इन 3 रोमांटिक जगहों पर घुमा लाएं, आपकी पार्टनर होगी खुश।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
रोमांटिक स्थान: पश्चिम बंगाल में अपनी पत्नी को इन 3 रोमांटिक जगहों पर घुमा लाएं, आपकी पार्टनर होगी खुश।

रोमांटिक स्थान: पश्चिम बंगाल में अपनी पत्नी को इन 3 रोमांटिक जगहों पर घुमा लाएं, आपकी पार्टनर होगी खुश।

एक शोध में यह सामने आया है कि रोजाना 5 मिनट की सरल एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

एक शोध में यह सामने आया है कि रोजाना 5 मिनट की सरल एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)