• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

टी सिटी ऑफ इंडिया: चाय प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान यह शहर, यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता दिल को खुशी से भर देगी।

JANVEENA by JANVEENA
December 26, 2024
in पर्यटन
0
टी सिटी ऑफ इंडिया: चाय प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान यह शहर, यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता दिल को खुशी से भर देगी।

अक्सर लोग सुबह की शुरूआत चाय की चुस्कियों के साथ करते हैं। तो वहीं कई लोगों की नींद चाय से खुलती है। किसी का दिन चाय के बिना अधूरा रहता है, तो कोई अखबार पढ़ते-पढ़ते चाय की चुस्कियां लेते हैं। गर्मियों से लेकर सर्दियों और मानसून हर मौसम में चाय पी जाती है। गर्मागर्म चाय के स्वाद से ही दिन भर की थकान छू मंतर हो जाती है। भारत में चाय जितनी ज्यादा पी जाती है, उतनी ही उत्पादन भी की जाती है। भारत सबसे ज्यादा चाय उत्पादन करने वाले देशों में शामिल है।

चाय के उत्पादन में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा देश माना जाता है। यहां 80 फीसदी चाय घरेलू उपयोग के लिए और 20 फीसदी निर्यात किया जाता है। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक चाय का उत्पादन होता है। भारत के उत्तरी भाग में 83 फीसदी औऱ दक्षिण भारत में 17 फीसदी चाय उगाई जाती है। भारत में एक शहर ऐसा है, जिसको चाय का शहर कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो आपको भी इस शहर के बारे में जरूर जानना चाहिए। साथ ही आप यहां पर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
चाय का शहर
बता दें कि डिब्रूगढ़ भारत का एक ऐसा शहर है, जो चाय के बागानों के लिए फेमस है। यह शहर चाय उत्पादन का केंद्र है। यहां पर असमिया चाय की खेती बड़े पैमाने पर होती है। डिब्रूगढ़ से पूरी दुनिया में चाय निर्यात की जाती है। चाय का स्वाद, अनोखी सुगंध और गहराई के कारण यह अपने आप में अलग पहचान बनाती है।
चाय का शहर डिब्रूगढ़
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित असम राज्य का खूबसूरत शहर डिब्रूगढ़ है। असम अपने वनस्पतियों, समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और जीवों के लिए जाना जाता है। वहीं असम पूरी दुनिया में चाय के बागानों के लिए भी जाना जाता है।
क्यों कहते हैं चाय की नगरी
19वीं शताब्दी से असम की चाय का इतिहास जुड़ा है। उस दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहां पर चाय की खेती शुरू की थी। फिर धीरे-धीरे असम चाय उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बन गया और आज यह डिब्रूगढ़ चाय उत्पादन के लिए फेमस है। यहां पर चाय के बागान सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फेमस है। असमिया चाय की पत्तियां अपने गहरे रंग, मजबूत स्वाद और एनर्जी देने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। असम के डिब्रूगढ़ शहर को चाय का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि यहां पर चाय का उत्पादन अधिक होता है।
जानिए डिब्रूगढ़ की खासियत
डिब्रूगढ़ की सबसे बड़ी खासियत यहां पर मौजूद चाय के बागान हैं। यहां के बागानों से उत्पादित होने वाली असमिया चाय की गुणवत्ता अद्वितीय होती है। यह चाय वैश्विक बाजार में एक विशेष स्थान रखती है। यह जगह सिर्फ चाय बागानों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आपको खूबसूरत पहाड़ियां, हरे-भरे चाय के बागान और ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसा यह शहर अपने खूबसूरत वातावरण के लिए फेमस है।
इस शहर की संस्कृति भी असमिया परंपराओं और त्योहारों से समृद्ध है। यहां के स्थानीय पर्व जैसे बिहू असम के लोक संगीत और नृत्य इसकी सांस्कृतिक धरोहरों को अधिक खास बनाते हैं।
ऐसे पहुंचे डिब्रूगढ़
डिब्रूगढ़ पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज से यात्रा कर सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा डिब्रूगढ़ से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोहनबाड़ी एयरपोर्ट है। आपको दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी से नियमित फ्लाइट्स मिल जाएंगी।
वहीं अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं, तो डिब्रूगढ़ में दो रेलवे स्टेशन हैं। एक डीबीआरजी और दूसरा डीबीआरटी है। डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए 3 ट्रेनें चलती हैं।
इसके अलावा आप सड़क मार्ग से भी डिब्रूगढ़ तक पहुंच सकते हैं। गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ की दूरी करीब 450 किमी है। यहां आप बस या टैक्सी द्वारा आसानी से की जा सकती है।
डिब्रूगढ़ के पर्यटन स्थल
चाय के बागान
बता दें कि यहां पर आप चाय के हरे-भरे बागानों का दौरा कर सकते हैं। वहीं चाय की खेती से जुड़ी प्रक्रियाओं को पास से देख सकते हैं।
ब्रह्मपुत्र नदी
डिब्रूगढ़ शहर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसा है। साथ ही यह शहर जलविहार के लिए भी फेमस है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।
नामफाकाम मठ
डिब्रूगढ़ के पास नामफाकाम नामक मठ प्रमुख बौद्ध धार्मिक स्थल है, यह स्थान अपने शांतिपूर्ण वातावरण के लिए भी जाना जाता है।

READ ALSO

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ

दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़

Previous Post

कैंसर उपचार: क्या घरेलू उपायों से कैंसर को हराया जा सकता है? जानें विशेषज्ञों की राय।

Next Post

“बथुआ खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत करने में है प्रभावी।”

Related Posts

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ
पर्यटन

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ

November 5, 2026
दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़
पर्यटन

दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़

November 4, 2026
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? केरल के मुन्नार में चाय के बागानों से लेकर खूबसूरत झीलों तक का लें आनंद
पर्यटन

नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? केरल के मुन्नार में चाय के बागानों से लेकर खूबसूरत झीलों तक का लें आनंद

October 31, 2026
Travel Tips: अरुणाचल प्रदेश के तवांग और सेला पास की खूबसूरती बना देगी आपकी यात्रा यादगार
पर्यटन

Travel Tips: अरुणाचल प्रदेश के तवांग और सेला पास की खूबसूरती बना देगी आपकी यात्रा यादगार

October 29, 2026
Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके
पर्यटन

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके

October 28, 2026
Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन
पर्यटन

Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन

October 27, 2026
Next Post
“बथुआ खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत करने में है प्रभावी।”

"बथुआ खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत करने में है प्रभावी।"

“बॉलीवुड के मसीहा को मिला सीएम और उप मुख्यमंत्री पद का ऑफर, लेकिन इस बड़ी वजह से उन्होंने ठुकरा दिया।”

"बॉलीवुड के मसीहा को मिला सीएम और उप मुख्यमंत्री पद का ऑफर, लेकिन इस बड़ी वजह से उन्होंने ठुकरा दिया।"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)