• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“बॉलीवुड के मसीहा को मिला सीएम और उप मुख्यमंत्री पद का ऑफर, लेकिन इस बड़ी वजह से उन्होंने ठुकरा दिया।”

JANVEENA by JANVEENA
December 26, 2024
in मनोरंजन
0
“बॉलीवुड के मसीहा को मिला सीएम और उप मुख्यमंत्री पद का ऑफर, लेकिन इस बड़ी वजह से उन्होंने ठुकरा दिया।”

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

साल 2020 में पूरी दुनिया ने त्रासदी का सामना किया। कोविड लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और देशभर के जरूरतमंदों को तमाम बेसिक नीड्स के लिए भी तरसना पड़ा था। इस दौर में लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आए और लोगों की भूख मिटाने से लेकर उन्हें घर पहुंचाने तक का बीड़ा उठा लिया। इस दौरान एक बॉलीवुड एक्टर भी मसीहा बनकर लोगों के सामने आया और मजदूरों की जोर-शोर से मदद की। इस एक्टर ने एक और मदद का हाथ बढ़ाया दूसरी और अपनी प्रॉपर्टी भी गिरवी रख दी। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि देश-विदेश में फंसे लोगों को घर पहुंचाने वाले एक्टर सोनू सूद हैं। खाने के पैकेट से लेकर बसें चलवाने तक ये हर संभव प्रयास करते नजर आए। आज भी एक्टर इसी तरह से लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करते रहते हैं।

राजनीति में होगी एंट्री?

कई बार अटकलें लगीं कि सोनू सूद राजनीति में भी एंट्री कर सकते हैं, लेकिन एक्टर ने हमेशा ऐसी अफवहों पर विराम लगाया और समाजिक कामों में लगे रहे। कई लोगों ने दावे किए राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते ही एक्टर सामाजिक कार्य कर रहे हैं, ये दावे भी अभी तक खोखले ही साबित हुए। अब जल्द ही सोनू सूद लंबे वक्त बाद फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो अपनी नई फिल्म ‘फतेह’ के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी के प्रचार के दौरान एक बार फिर एक्टर से राजनीति में आने का सवाल किया गया है।

सोनू ने बताया सच

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग सोनी सूद ने बातचीत की और कहा, ‘मुझे सीएम बनने का भी ऑफर मिल चुका है। जब मैंने मना किया तो बोले डिप्टी सीएम ही बन जाओ। वो सभी बहुत बड़े लोग थे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य बनाने का भी ऑफर मिला मुझे। मुझसे बोला गया कि आप राज्यसभा ले लो। आप आओ, आपको क्या जरूरत है राजनीति में आने की, लड़ने की क्या जरूरत है। बड़ा उत्साहित दौर होता है जब बड़े-बड़े लोग आपसे मिलने की चाहत रखते हैं और कहते हैं कि आप इस दुनिया में कुछ अलग करो।’

लोग देते हैं हिदायत

इसी कड़ी में सोनू सूद ने आगे कहा, ‘देखिए जब आप पॉपुलर होना शुरू होते हैं तो आप ऊंचाइयों को छूना शुरू करते हैं। ऊपर हमेशा ऑक्सीजन की कमी होती है। हम जाना तो चाहते हैं ऊपर, लेकिन ऑक्सीजन कमी खलती है। आप ऐसे में भी कितनी सांस ले सकते हो ये जरूरी है। मुझे किसी ने बोला कि यार इतने बड़े लोग तुमको ऑफर कर रहे हैं डिप्टी सीएम, सीएम, तुम हां क्यों नहीं कहते? तुम्हें पता है कि तुम्हारी इंडस्ट्री में कितने बड़े-बड़े एक्टर्स सोच भी नहीं सकते इस बारे में और आप मिला हुआ ऑफर ठुकरा रहे हैं?’

कारण भी किया साफ

सोनू सूद ने राजनीति में न जाने के कारण पर भी आगे बात की और कहा, ‘मैं बोलता हूं कि राजनीति में लोग दो चीजों के लिए जाते हैं। एक पैसा कमाने, दूसरा पावर हासिल करने। मुझे दोनों का क्रेज नहीं है। बात है मदद करने की तो वो मैं बिना किसी लोभ के कर रहा हूं। मुझे पता नहीं कि मैं उस दुनिया में जाकर कितना कम्फर्टेबल हो सकुंगा। कल मुझे ऊपर वाला बोलेगा कि भैया वो काम नहीं करना, आप मदद नहीं कर सकते किसी की तो मैं वहीं रुक जाऊंगा। अभी मैं किसी से पूछता नहीं हूं, अभी मुझे किसी की मदद करनी है तो करता हूं, फिर वो चाहे किसी भी जात का हो, उसकी भाषा कोई सी भी हो, उसका धर्म भी चाहे कोई हो, मैं पूछता ही नहीं, मैं अपने लेवल पर मदद करता हूं। कल हो सकता है मैं किसी की तरफ जवाबदेह हो रहूं तो मुझे उस चीज का डर रहेगा और मेरी आजादी छूट जाएगी।’

अभी नहीं हैं तैयार

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए सोनू सूद बोले, ‘मेरे पास सिक्योरिटी आ जाएगी बड़ी तगड़ी, मेरे पास दिल्ली में घर होगा, मेरे पास एक पद होगा। किसी ने कहा था कि तुम्हारे पास एक लेटर हेड आएगा जिसपर सरकारी स्टैम्प होती है, बहुत पावर होती है उसके अंदर। मैंने बोला कि भाई अच्छा लगता है, मुझे भी सुनने में अच्छा लगता है, मगर अभी मैं फिलहाल तैयार नहीं हूं। शायद कुछ सालों बाद इस पर राजी हो जाऊं, पता नहीं।

Previous Post

“बथुआ खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत करने में है प्रभावी।”

Next Post

“जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 4,483 गेंदों के बाद किसी बल्लेबाज ने जड़ा छक्का, यह कारनामा इस खिलाड़ी ने किया।”

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
“जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 4,483 गेंदों के बाद किसी बल्लेबाज ने जड़ा छक्का, यह कारनामा इस खिलाड़ी ने किया।”

"जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 4,483 गेंदों के बाद किसी बल्लेबाज ने जड़ा छक्का, यह कारनामा इस खिलाड़ी ने किया।"

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने दिया भावुक संदेश, जानें क्या कहा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने दिया भावुक संदेश, जानें क्या कहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)