• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हैप्पी बर्थडे राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

JANVEENA by JANVEENA
January 11, 2025
in खेल
0
हैप्पी बर्थडे राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

Happy Birthday Rahul Dravid: वर्ल्ड क्रिकेट में “द वॉल” के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट सफर की शुरुआत साल 1996 में की थी जिसके बाद उन्होंने टेस्ट और वनडे में लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेला और एक अहम हिस्सा भी बनकर रहे। द्रविड़ की गिनती टेस्ट क्रिकेट में ऐसे प्लेयर्स में की जाती है, जिनका विकेट हासिल करने के लिए गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ती थी। इसी के चलते आज भी वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम पर दर्ज हैं जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ने में कामयाब नहीं हो सका है। वहीं द्रविड़ ने रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद कोचिंग की दुनिया में कदम रखा जहां पर भी वह काफी सफल रहे।

द्रविड़ का क्रिकेट करियर रहा 17 साल लंबा

राहुल द्रविड़ ने साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ अप्रैल में हुए वनडे मुकाबले के साथ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर का आगाज किया था। इसके बाद उसी साल जून महीने में द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू का मौका मिला। द्रविड़ ने यहां से शुरू हुए सफर के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा जिसमें वह टेस्ट और वनडे दोनों में ही अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रहे। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 164 मुकाबले खेले जिसमें से उन्होंने 286 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 52.31 के औसत से 13288 रन बनाए हैं। द्रविड़ के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक और 63 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। वहीं टेस्ट में द्रविड़ 5 दोहरे शतक भी लगाने में कामयाब हुए।

वनडे में राहुल द्रविड़ के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 344 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 318 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.17 के औसत से 10889 रन बनाने में कामयाब हुए। राहुल द्रविड़ के नाम वनडे में 12 शतकीय और 83 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भी एक मुकाबला टीम इंडिया की तरफ से खेला है जिसमें वह 31 रन बनाने में कामयाब हुए थे।

राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज हैं आज भी ये बड़े रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में राहुल द्रविड़ अभी भी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 अलग-अलग देशों में शतक लगाने का कारनामा किया है। इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका के अलावा पाकिस्तान भी शामिल है। राहुल द्रविड़ के नाम अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें उन्होंने कुल 31258 गेंदों का सामना किया। राहुल द्रविड़ भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर के बाद अब तक सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। वहीं अभी भी टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी राहुल द्रविड़ के नाम पर दर्ज है जिसमें उन्होंने कुल 210 कैच पकड़े हैं। राहुल द्रविड़ की ही कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। साल 2006 में टीम इंडिया ने जोहानिसबर्ग टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 123 रनों से हराया था। वहीं कपिल देव के बाद राहुल द्रविड़ भारत के दूसरे ऐसे कप्तान थे जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती।

कोचिंग का करियर रहा शानदार

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद राहुल द्रविड़ ने कोचिंग के करियर में कदम रखा जिसमें वह आईपीएल में पहले लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स टीम के कोच रहे। इसके बाद उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम का हेड कोच बनाया गया। द्रविड़ के कोच रहते ही पृथ्वी शॉ की कप्तानी में साल 2018 में भारतीय अंडर 19 टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए खिताब को अपने नाम किया था। इसके बाद द्रविड़ को नेशनल क्रिकेट अकेडमी का हेड बना दिया गया था जहां उन्होंने कई युवा प्लेयर्स को निखारने में काफी अहम भूमिका अदा की।

साल 2021 में राहुल द्रविड़ को भारतीय सीनियर टीम का हेड कोच बनाया गया, जिसमें टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला। विदेशी सरजमीं पर भी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने इस दौरान काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। साल 2023 में भारत में खेले गए वर्ल्ड कप में भले ही भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला था। राहुल द्रविड़ ने बतौर हेड कोच अपना कार्यकाल भारतीय टीम के साथ साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के साथ खत्म किया जिसे टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही थी। अब राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में एकबार फिर से राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए हेड कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर जानिए उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से।

Next Post

Hidden Hill Stations: शिमला और कश्मीर से कम खूबसूरत नहीं हैं ये अनछुए हिल स्टेशन, यहां नहीं मिलेगी पर्यटकों की भीड़

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Hidden Hill Stations: शिमला और कश्मीर से कम खूबसूरत नहीं हैं ये अनछुए हिल स्टेशन, यहां नहीं मिलेगी पर्यटकों की भीड़

Hidden Hill Stations: शिमला और कश्मीर से कम खूबसूरत नहीं हैं ये अनछुए हिल स्टेशन, यहां नहीं मिलेगी पर्यटकों की भीड़

तेज और सक्रिय मेमोरी के लिए इन Vitamin B12 सप्लीमेंट्स का सेवन करें, ऊर्जा में वृद्धि होगी

तेज और सक्रिय मेमोरी के लिए इन Vitamin B12 सप्लीमेंट्स का सेवन करें, ऊर्जा में वृद्धि होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)