• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर जानिए उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से।

JANVEENA by JANVEENA
January 11, 2025
in देश
0
लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर जानिए उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से।

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 को हुआ था। अपनी साफ-सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी।

लाल बहादुर शास्त्री का कार्यकाल बेहद छोटा था, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने सरल स्वभाव और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कई मिसालें कायम कीं। उन्होंने मुश्किल समय में देश की सत्ता संभाली थी और चुनौतियों का डटकर सामना किया। यहां हम उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से बता रहे हैं।

पीएम के कहने पर उपवास रखने लगा था पूरा देश

लाल बहादुर शास्त्री जून 1964 से जनवरी 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान भारत में अनाज की भारी कमी थी। अनाज के लिए भारत अमेरिका पर निर्भर था। इसी बीच 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन सैनिकों के लिए खाने की समस्या हो रही थी। ऐसे में प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से एक समय का खाना छोड़ने की अपील की थी। देश के लोगों ने इस अपील को माना भी था। भारत ने युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और आने वाले सालों में खाने को लेकर भी आत्मनिर्भर बना।

ताशकंद समझौते के बाद निराश थे शास्त्री जी

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था। ऐसे में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में मदद मांगी और युद्ध रुका। इसके बाद सोवियत यूनियन ने दोनों देशों के प्रमुख नेताओं को उजबेकिस्तान के ताशकंद बुलाया। यहां पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के प्रेसिडेंट जनरल अयूब खान के बीच समझौता हुआ। ताशकंद समझौते में तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान शक्ति प्रयोग नहीं करेंगे। 25 फरवरी 1966 तक दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर जाएंगी। दोनों देशों के बीच राजयनिक संबंध फिर स्थापित होंगे और भारत हाजीपीर और ठिथवाल के इलाके पाकिस्तान को वापस कर देगा।

समझौते के बाद जब शास्त्री ने अपनी बेटी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इस समझौते से खुश नहीं हैं। पाकिस्तान को हाजीपीर और ठिठवाल नहीं लौटाना था। बेटी से बात करने के बाद शास्त्री जी ने कहा था कि जो समझौता उनके परिवार को ही नहीं पसंद आया वह अन्य लोगों को कैसे पसंद आएगा। इस घटना के अगले दिन ही उनकी लाश मिली थी।

अपने ही बेटे का प्रमोशन रुकवाया

लाल बहादुर शास्त्री ने अपने ही बेटे का प्रमोशन रुकवा दिया था। उनके प्रधानमंत्री रहते ही उनके बेटे को अनुचित तरीके से प्रमोशन दिया गया था। जब शास्त्री जी को इसकी खबर लगी तो वह प्रमोशन देने वाले अधिकारी पर भड़क गए। उन्होंने तुरंत पदोन्नति वापस लेने का आदेश जारी किया था।

वीआईपी कल्चर का विरोध

शास्त्री जी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और यह उनके हर फैसले में झलकता था। गृहमंत्री रहते हुए वह एक बार कलकत्ता गए थे। लौटते समय ट्रैफिक में फंस गए और फ्लाइट छूटने का डर था। पुलिस कमिश्नर चाह रहे थे कि सायरन वाले एस्कॉट को आगे कर दिया जाए। इससे ट्रैफिक में जगह मिल जाएगी और समय रहते एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। हालांकि, शास्त्री जी ने कहा कि ऐसा करने से आम लोगों को परेशानी होगी और सायरन वाली गाड़ी आगे नहीं जाने दी।

9 बार जेल गए, जय जवान-जय किसान का नारा दिया

शास्त्री जी ने भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। अनाज की कमी और पाकिस्तान के साथ युद्ध से जूझ रहे देश को मुश्किल समय में शास्त्री जी के नारे ने उम्मीदें दी थीं और देश दोनों मुश्किलों से मजबूती के साथ निपटने में कामयाब रहा। इससे पहले वह देश की आजादी के लिए नौ बार जेल गए थे। 1930 में ‘नमक सत्याग्रह’ में शामिल होने के कारण उन्हें ढाई साल की जेल हुई थी। इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वह एक साल जेल में रहे। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होने के कारण उन्हें चार साल तक जेल में रहना पड़ा। वह 1946 में जेल से रिहा हुए थे। आजादी की लड़ाई के दौरान वह नौ बार जेल गए थे।

 

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अनुभवी खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा।

Next Post

हैप्पी बर्थडे राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
हैप्पी बर्थडे राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

हैप्पी बर्थडे राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

Hidden Hill Stations: शिमला और कश्मीर से कम खूबसूरत नहीं हैं ये अनछुए हिल स्टेशन, यहां नहीं मिलेगी पर्यटकों की भीड़

Hidden Hill Stations: शिमला और कश्मीर से कम खूबसूरत नहीं हैं ये अनछुए हिल स्टेशन, यहां नहीं मिलेगी पर्यटकों की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)