• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

नेपाल में भारतीय पत्रकारों को लेकर ‘ओली सरकार’ में डर, बिना अनुमति रिपोर्टिंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

JANVEENA by JANVEENA
May 29, 2025
in विदेश
0
नेपाल में भारतीय पत्रकारों को लेकर ‘ओली सरकार’ में डर, बिना अनुमति रिपोर्टिंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

READ ALSO

फ्लाईदुबई विमान के लिए इजरायल ने क्यों भेजे फाइटर जेट? ऐसे टली बड़ी विमान दुर्घटना

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, अबूधाबी में चल रहा इलाज

काठमांडू: नेपाल में भारतीय पत्रकारों की निष्पक्ष और निडर रिपोर्टिंग से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार घबरा गई है। लिहाजा सरकार ने नेपाल में भारतीय मीडिया के स्थायीन पत्रकारों के पास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि 29 मई से काठमांडू में राजतंत्र के पक्ष में एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें भारत सहित विदेशी मीडिया के पत्रकारों को ग्राउंड पर जाकर रिपोर्टिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश जारी किया गया है कि नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही रिपोर्टिंग कर सकेंगे। प्रेस काउंसिल नेपाल की तरफ से एक बयान जारी करते हुए विदेशी पत्रकारों के नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने पर रोक लगाने की जानकारी दी गई है। वैसे तो कहने के लिए इस बयान में विदेशी मीडिया लिखा गया है, लेकिन यह प्रतिबंध भारतीय मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को लक्षित कर लगाया गया है।

नेपाल सरकार का क्या है आदेश

प्रेस काउंसिल के बयान में यह भी कहा गया है कि नेपाल में होने वाले विरोध प्रदर्शन को अतिरंजित तरीके से दिखाने वाले पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। बता दें कि नेपाल के सूचना तथा संचार मंत्रालय के अधीन रहे सूचना विभाग के द्वारा जिन भारतीय न्यूज चैनलों के स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रेस पास दिया गया था उन्हें या तो निलंबित कर दिया गया है या फिर उन्हें रिन्यू नहीं किया गया है। ताकि नेपाल से उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोका जा सके।

रिपोर्टिंग के लिए सरकार से लेनी होगी अनुमति

नेपाल में चल रहे राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन को उसके संविधान के खिलाफ होने की बात कहते हुए पिछले दिनों विदेशी अर्थात भारतीय मीडिया के रिपोर्टिंग में संविधान के विपरीत एकपक्षीय रूप से शासन व्यवस्था के विरोध में खबर दिखाने पर ओली सरकार ने अपनी आपत्ति भी दर्ज की है। इसके साथ ही अब नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले विदेशी पत्रकारों को वहां की सरकार के सूचना विभाग से अनुमति लेने के बाद ही फील्ड रिपोर्टिंग में जाने का निर्देश जारी किया गया है। प्रेस काउंसिल के बयान में कहा गया है कि बिना सरकार की अनुमति के सीधे रिपोर्टिंग करने को गैर कानूनी माना जाएगा और ऐसा करने वाले पत्रकारों को नेपाल सरकार के प्रचलित कानून के मुताबिक कार्रवाई की भागीदार होना पड़ेगा।

नेपाल सरकार ने कहा उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती

प्रेस काउंसिल ने नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकार और मीडिया संस्थानों को नेपाल के कानून के मुताबिक ही आगे से रिपोर्टिंग करने/करवाने की अपील की है। प्रेस काउंसिल ने दावा किया है कि नेपाल सरकार प्रेस स्वतंत्रता के पक्ष में प्रतिबद्ध है लेकिन प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर अपने अधिकारों का दुरूपयोग नहीं होने देने के लिए सचेत है और प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रेस काउंसिल ने अंत में विदेशी मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को नेपाल के सार्वभौमकिता, राष्ट्रीयता, स्वाधीनता के विरोध में कोई भी खबर नहीं दिखाने, नेपाल में धार्मिक और सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील होने, नेपाल में धार्मिक उन्माद फैला कर सांप्रदायिक और सामाजिक सदभाव में घृणा न फैलाने की अपील की है।

Previous Post

हेल्थ टिप्स: गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन, रखें खुद को बीमारियों से दूर।

Next Post

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने घोषणा की कि हमास के शीर्ष कमांडर मोहम्मद सिनवार को मार गिराया गया है।

Related Posts

फ्लाईदुबई विमान के लिए इजरायल ने क्यों भेजे फाइटर जेट? ऐसे टली बड़ी विमान दुर्घटना
विदेश

फ्लाईदुबई विमान के लिए इजरायल ने क्यों भेजे फाइटर जेट? ऐसे टली बड़ी विमान दुर्घटना

October 2, 2026
फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, अबूधाबी में चल रहा इलाज
विदेश

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, अबूधाबी में चल रहा इलाज

October 2, 2026
फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर चाकू से हमला, यात्रियों ने संभाला मोर्चा; नेतन्याहू ने बताया गंभीर सुरक्षा घटना
विदेश

फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर चाकू से हमला, यात्रियों ने संभाला मोर्चा; नेतन्याहू ने बताया गंभीर सुरक्षा घटना

October 1, 2026
Flydubai Flight FZ1073: घायल होने के बाद भी कॉकपिट नहीं छोड़ा, भारतीय कैप्टन ने ऐसे संभाला विमान
विदेश

Flydubai Flight FZ1073: घायल होने के बाद भी कॉकपिट नहीं छोड़ा, भारतीय कैप्टन ने ऐसे संभाला विमान

October 1, 2026
‘क्या चीन अमेरिकी हथियार खरीदेगा?’ ट्रंप-जिनपिंग बातचीत पर US राजदूत के दावे से मचा बवाल
विदेश

‘क्या चीन अमेरिकी हथियार खरीदेगा?’ ट्रंप-जिनपिंग बातचीत पर US राजदूत के दावे से मचा बवाल

September 29, 2026
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन की नई ट्रेड डील, भारत के लिए क्या बदलेगा?
विदेश

ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन की नई ट्रेड डील, भारत के लिए क्या बदलेगा?

September 29, 2026
Next Post
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने घोषणा की कि हमास के शीर्ष कमांडर मोहम्मद सिनवार को मार गिराया गया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने घोषणा की कि हमास के शीर्ष कमांडर मोहम्मद सिनवार को मार गिराया गया है।

एलिमिनेटर का नाम सुनते ही टीमें दहशत में आ जाती हैं, और अब तक यह कारनामा सिर्फ एक बार ही संभव हो पाया है।

एलिमिनेटर का नाम सुनते ही टीमें दहशत में आ जाती हैं, और अब तक यह कारनामा सिर्फ एक बार ही संभव हो पाया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)