• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 18, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

जबरन निर्वासन से अफगान परिवारों की बढ़ी मुश्किलें, पाकिस्तान के फैसले पर उठने लगे सवाल

JANVEENA by JANVEENA
September 6, 2025
in विदेश
0
जबरन निर्वासन से अफगान परिवारों की बढ़ी मुश्किलें, पाकिस्तान के फैसले पर उठने लगे सवाल

पाकिस्तान में रह रहे अफगान प्रवासियों ने हाल के दिनों में जबरन निर्वासन की घटनाओं में तेजी आने की शिकायत की है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने 31 अगस्त को तय समयसीमा समाप्त होने के बाद अफगान प्रवासियों को जबरन देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है.

खैबर पख्तूनख्वा में अफगान प्रवासियों के प्रतिनिधि मीर मियाखिल ने कहा, ‘लोग बेहद चिंतित हैं क्योंकि वे यहां लगभग 40 सालों से कारोबार कर रहे हैं. इतनी कम अवधि में सब कुछ समेटना नामुमकिन है.’ पाकिस्तान में रह रहे एक अन्य अफगान प्रवासी अतीकुल्लाह मंसूर ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी प्रवासियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की बार-बार अपीलों के बावजूद निर्वासन की प्रक्रिया को और सख्ती से लागू कर रहे हैं.

पाकिस्तान सरकार से अफगान प्रवासियों की अपील

उन्होंने कहा, ‘न केवल उन्होंने निर्वासन को रोका, बल्कि इसे और तेज कर दिया है. हमने और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की थी कि निर्वासन को धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जाए.’

कई अफगान प्रवासियों ने पाकिस्तान सरकार के वीजा न बढ़ाने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इसके कारण उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रवासी अधिकार कार्यकर्ताओं ने शरणार्थियों की समस्याओं को सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया और पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि जब तक अफगानिस्तान की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, जबरन निर्वासन रोका जाए.

मूल जिम्मेदारियों पर कायम रहे पाकिस्तान 

एक अन्य प्रवासी, मोहम्मद रजा ने कहा कि अफगान शरणार्थी तरह-तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. वहीं, प्रवासी अधिकार कार्यकर्ता जमाल मुस्लिम ने कहा, ‘पाकिस्तान को अपनी मूल जिम्मेदारियों पर कायम रहना चाहिए. आज भी कानूनी दस्तावेज रखने वाले हजारों अफगान शरणार्थियों का अपमान किया जा रहा है.’

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने रेजीडेंसी परमिट की अवधि खत्म होने के बाद अफगान प्रवासियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. सीमावर्ती इलाकों, खासकर तोरखम पर, भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां से अफगान प्रवासी पाकिस्तान छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

पाकिस्तान सरकार का फरमान

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं कि जिन अफगान प्रवासियों के निवास परमिट खत्म हो गए हैं, उन्हें गिरफ्तार कर देश से बाहर निकाला जाए. कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा गया है और पुलिस टीमों को बिना दस्तावेज वाले अफगान प्रवासियों को पकड़ने के लिए तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान लगभग 14 लाख अफगानों को, जिनके पास प्रूफ ऑफ रजिस्ट्रेशन कार्ड हैं, देश से बाहर निकालने की योजना लागू कर रहा है. इसके अलावा करीब 8 लाख अफगान, जिनके पास अफगान नागरिकता कार्ड हैं और जो पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं, वे भी निर्वासन की जद में हैं.

निर्वासन से अफगान परिवारों को आर्थिक तंगी

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर निर्वासन से अफगान परिवारों को आर्थिक तंगी, सामाजिक अस्थिरता और सीमावर्ती इलाकों में शोषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान से अपील कर रही हैं कि वे वार्ता करें और प्रवासियों के सुरक्षित और मानवीय निर्वासन की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

READ ALSO

जर्मनी में रोबोट पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया जब्त; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतीय जहाजों पर हमलों से बढ़ी चिंता, UN में भारत ने उठाया मुद्दा; सऊदी अरब के समर्थन में कही यह बात

Previous Post

सचिन तेंदुलकर के जीवन के 3 अहम गुरू, तीन तस्वीरों के जरिए दिखाई अपनी पूरी सफर की झलक

Next Post

भारत में तेजी से बढ़ रहे स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के मामले, हर साल सामने आते हैं करीब 20 हजार नए मरीज

Related Posts

जर्मनी में रोबोट पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया जब्त; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विदेश

जर्मनी में रोबोट पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया जब्त; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

October 17, 2026
भारतीय जहाजों पर हमलों से बढ़ी चिंता, UN में भारत ने उठाया मुद्दा; सऊदी अरब के समर्थन में कही यह बात
विदेश

भारतीय जहाजों पर हमलों से बढ़ी चिंता, UN में भारत ने उठाया मुद्दा; सऊदी अरब के समर्थन में कही यह बात

October 17, 2026
जेलेंस्की का दावा: यूक्रेन ने रूस के 4 Su-34 लड़ाकू विमान किए तबाह, 2 अन्य को भी नुकसान
विदेश

जेलेंस्की का दावा: यूक्रेन ने रूस के 4 Su-34 लड़ाकू विमान किए तबाह, 2 अन्य को भी नुकसान

October 16, 2026
सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी, मक्का की मस्जिद में क्या हुआ था?
विदेश

सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी, मक्का की मस्जिद में क्या हुआ था?

October 16, 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य पर किसका दबदबा? ईरान की नई रणनीति से अमेरिका पर बढ़ सकता है दबाव
विदेश

होर्मुज जलडमरूमध्य पर किसका दबदबा? ईरान की नई रणनीति से अमेरिका पर बढ़ सकता है दबाव

October 15, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की बधाई, गरबा और सिंदूर खेला का किया जिक्र
विदेश

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की बधाई, गरबा और सिंदूर खेला का किया जिक्र

October 15, 2026
Next Post
भारत में तेजी से बढ़ रहे स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के मामले, हर साल सामने आते हैं करीब 20 हजार नए मरीज

भारत में तेजी से बढ़ रहे स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के मामले, हर साल सामने आते हैं करीब 20 हजार नए मरीज

ऑफबीट हिल स्टेशन: चंडीगढ़ से महज 85 किमी की दूरी पर बसा है ये बेहद सुंदर स्थल, वीकेंड ट्रिप के लिए है परफेक्ट जगह

ऑफबीट हिल स्टेशन: चंडीगढ़ से महज 85 किमी की दूरी पर बसा है ये बेहद सुंदर स्थल, वीकेंड ट्रिप के लिए है परफेक्ट जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)