• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अफगानिस्तान का जोरदार आगाज़, हांगकांग पर 94 रनों से दर्ज की बड़ी जीत।

JANVEENA by JANVEENA
September 10, 2025
in खेल
0
अफगानिस्तान का जोरदार आगाज़, हांगकांग पर 94 रनों से दर्ज की बड़ी जीत।

 

एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है. अफगानिस्तान ने हांगकांग को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया था. हांगकांग 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन बना सकी और 94 रन से मैच गंवा बैठी.

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही. 22 के स्कोर पर ही टीम ने अपने शीर्ष 4 विकेट गंवा दिए. हांगकांग के लिए मैच यहीं खत्म हो चुका था. बाद के ओवरों में हांगकांग के बल्लेबाज सिर्फ 20 ओवर क्रीज पर रूकने के उद्देश्य से खेलते हुए नजर आए.

बाबर हयात एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना कर सके. बाबर 43 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा सभी फ्लॉप रहे.

अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. फजलहक फारूखी ने 2, उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए. दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 26 के स्कोर पर गुरबाज और इब्राहिम जादरान के अहम विकेट गंवा दिए थे. सेदिकुल्लाह अटल के 52 गेंद पर नाबाद 73 और अजमतुल्लाह उमरजई के 21 गेंदों पर खेली गई 53 रन की विस्फोटक पारी और इन दोनों के बीच 35 गेंद पर 82 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 188 रन बनाए. उमरजई ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं, अटल ने 3 छक्के और 6 चौके लगाए. मोहम्मद नबी ने भी 26 गेंद पर 33 रन की पारी खेली.

उमरजई का लगाया ये अर्धशतक अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में लगाया सबसे तेज अर्धशतक है. उमरजई ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगाते हुए नबी और गुलाबदीन के 21 गेंदों में लगाए तेज अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा. हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला ने 2, किंचित शाह ने 2 जबकि अतीक इकबाल और एहसान खान ने 1-1 विकेट लिए.

READ ALSO

क्रिकेट के 7 दिग्गज खिलाड़ी जो फिक्सिंग विवादों में घिरे, 3 भारतीय नाम भी शामिल

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड

Previous Post

पीएम ओली के पद छोड़ने के बाद राष्ट्रपति की अपील, कहा- ‘विश्वास है कि नेपाली जनता हालात संभाल लेगी’

Next Post

काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, भारी बवाल के चलते एक घंटे से कोई उड़ान नहीं भर सकी।

Related Posts

क्रिकेट के 7 दिग्गज खिलाड़ी जो फिक्सिंग विवादों में घिरे, 3 भारतीय नाम भी शामिल
खेल

क्रिकेट के 7 दिग्गज खिलाड़ी जो फिक्सिंग विवादों में घिरे, 3 भारतीय नाम भी शामिल

October 21, 2026
भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड
खेल

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड

October 20, 2026
सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
खेल

सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

October 19, 2026
शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, भारत ने 8.5 ओवर में जीता मैच; सीरीज पर किया कब्जा
खेल

शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, भारत ने 8.5 ओवर में जीता मैच; सीरीज पर किया कब्जा

October 19, 2026
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा
खेल

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

October 17, 2026
‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल
खेल

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

October 16, 2026
Next Post
काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, भारी बवाल के चलते एक घंटे से कोई उड़ान नहीं भर सकी।

काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, भारी बवाल के चलते एक घंटे से कोई उड़ान नहीं भर सकी।

सुबह खाली पेट चाय पीने से बढ़ सकता है खतरा, जानें कौन-कौन सी परेशानियां कर सकती हैं परेशान।

सुबह खाली पेट चाय पीने से बढ़ सकता है खतरा, जानें कौन-कौन सी परेशानियां कर सकती हैं परेशान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)