• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 23, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

सुशीला कार्की का बड़ा ऐलान – “6 महीने में होंगे चुनाव”, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी।

JANVEENA by JANVEENA
September 13, 2025
in विदेश
0
सुशीला कार्की का बड़ा ऐलान – “6 महीने में होंगे चुनाव”, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी।

 

Sushila Karki: नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव, प्रधान न्यायाधीश प्रकाश सिंह रावत, सरकारी अधिकारी, सेना और सुरक्षा प्रमुखों के साथ साथ राजनयिक समुदाय के सदस्य इस दौरान मौजूद रहे.

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के शपथग्रहण समारोह में संसद के दोनों सदनों के प्रमुख शामिल नहीं हुए. राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे और राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण दहाल ने समारोह का बहिष्कार किया. घिमिरे सीपीएन यूएमएल (ओली की पार्टी) से सांसद हैं, जबकि दहाल सीपीएन माओवादी केंद्र (प्रचंड की पार्टी) से आते हैं. दोनों ही नेता संसद भंग के फैसले का विरोध कर रहे हैं. शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कार्की से कहा, “अब देश बचाइए, सफल रहिए.” इस पर कार्की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और केवल धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गईं.

‘संविधान बचाने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का उद्देश्य’
राष्ट्रपति पौडेल ने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया. साथ ही अंतरिम सरकार को छह महीने के भीतर आम चुनाव कराने का दायित्व सौंपा. यह कदम हाल ही में हुए Gen Z आंदोलन और संसद भंग के फैसले के बाद उठाया गया. हालांकि तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन मंत्री पदों पर सहमति नहीं बन सकी. ऐसे में सुशीला कार्की अस्थायी तौर पर सभी मंत्रालयों का कार्यभार संभालेंगी.

सुशीला कार्की के अलावा कौन थे रेस में?
73 वर्षीय कार्की के नाम पर सहमति बनने से पहले लंबी बैठकें हुईं. Gen Z गुट, राष्ट्रपति और सेना प्रमुख भी इन बैठकों में शामिल रहे. अंतरिम प्रधानमंत्री की दौड़ में काठमांडू के मेयर बालेन शाह और नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के पूर्व प्रमुख कुलमान घीसिंग के नाम भी शामिल थे. लेकिन बालेन शाह ने खुद इस पद से इनकार कर दिया था.

Gen Z क्यों मान गए कार्की के नाम पर
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया, जिससे वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गईं. यही कारण है कि पुरानी व्यवस्था से नाराज Gen Z आंदोलनकारियों ने उन्हें अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया.

क्या सरकार में शामिल होंगे Gen Z प्रतिनिधि?
फिलहाल रिपोर्ट्स के अनुसार, Gen Z आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि सीधे तौर पर सरकार में शामिल नहीं होंगे. हालांकि वे अंतरिम सरकार की निगरानी करेंगे और इस बात पर नजर रखेंगे कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और युवाओं के भविष्य से जुड़े फैसले लिए जाएं.

Gen-Z प्रदर्शनकारियों की शर्तें

    • 6 से 12 महीने में आम चुनाव : आंदोलनकारियों की पहली मांग थी कि देश में जल्द से जल्द आम चुनाव कराए जाएं, ताकि जनता अपनी पसंद की सरकार चुन सके. कार्की ने इसे मान लिया है.

 

    • संसद भंग : Gen-Z प्रदर्शनकारियों के दबाव में नेपाल की संसद भंग कर दी गई और अब सत्ता की कमान सुशीला कार्की के हाथों में है.

 

    • नागरिक-सैन्य सरकार का गठन : आंदोलनकारियों ने प्रस्ताव रखा था कि सरकार में नागरिकों और सेना दोनों का प्रतिनिधित्व हो. इस मांग को भी कार्की ने स्वीकार किया है.

 

    • भ्रष्टाचार पर लगाम : प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आंदोलन केवल सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नहीं था, बल्कि भ्रष्टाचार मुख्य कारण है. उन्होंने पुराने दलों और नेताओं की संपत्ति की जांच के लिए एक शक्तिशाली न्यायिक आयोग बनाने का प्रस्ताव रखा.

 

    • हिंसा की स्वतंत्र जांच : आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग भी की गई. सुशीला कार्की ने इस पर सहमति जताई है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके.

 

READ ALSO

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना

Previous Post

शहबाज और मुनीर के बाद अब जरदारी पहुंचे ‘ड्रैगन’ के दरबार, चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया बयान।

Next Post

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान को 93 रनों से हराकर किया चित।

Related Posts

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत
विदेश

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत

October 23, 2026
पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना
विदेश

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना

October 22, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत

October 22, 2026
यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह
विदेश

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह

October 21, 2026
इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल
विदेश

इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल

October 21, 2026
यमन में हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, सैन्य शिविर में 53 सैनिकों की मौत; 200 से अधिक घायल
विदेश

यमन में हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, सैन्य शिविर में 53 सैनिकों की मौत; 200 से अधिक घायल

October 20, 2026
Next Post
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान को 93 रनों से हराकर किया चित।

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान को 93 रनों से हराकर किया चित।

एक्स भाभी ने हंसिका पर लगाए शोषण के आरोप, कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका की खारिज।

एक्स भाभी ने हंसिका पर लगाए शोषण के आरोप, कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका की खारिज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)