• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ट्रंप का भारत पर तंज! पाकिस्तान और चीन से कर दी तुलना, इस लिस्ट में शामिल कर दिया

JANVEENA by JANVEENA
September 18, 2025
in विदेश
0
ट्रंप का भारत पर तंज! पाकिस्तान और चीन से कर दी तुलना, इस लिस्ट में शामिल कर दिया

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तुलना चीन और पाकिस्तान से कर दी है. भारत को उन 23 देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है, जहां ड्रग्स के अवैध उत्पादन और तस्करी की जाती है. ट्रंप ने कहा कि अवैध नशीली दवाओं और इनके निर्माण में इस्तेमाल रसायनों के उत्पादन और तस्करी के जरिए ये देश अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के समक्ष खतरा पैदा कर रहे हैं.

कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में सोमवार (15 सितंबर 2025) को पेश प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 23 देशों की पहचान मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल प्रमुख देशों के रूप में की है.

इस लिस्ट में कौन-कौन देश शामिल?

उन्होंने कहा कि इन देशों में अफगानिस्तान, बहामास, बेलीज, बोलीविया, म्यांमार, चीन, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, भारत, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं.

‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन’ व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक तरह का दिशा-निर्देश है, जो अमेरिका की संघीय सरकार की कार्यपालिका शाखा की आधिकारिक नीति या रुख के तहत निर्धारित निर्णयों को रेखांकित करता है. व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने संसद को उन प्रमुख देशों की लिस्ट सौंपी, जो अमेरिका में अवैध ड्रग्स की आपूर्ति और तस्करी के लिए जिम्मेदार हैं.

अफगानिस्तान ने 5 देशों को लेकर कही ये बात 

विदेश विभाग ने कहा कि ‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन’ में जिन 23 देशों का जिक्र किया गया है, उनमें से पांच (अफगानिस्तान, बोलीविया, म्यांमार, कोलंबिया और वेनेजुएला) को पर्याप्त प्रयास करने में स्पष्ट रूप से विफल देश के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और उनसे मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में सुधार का आह्वान किया गया है.

यूएस विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अवैध नशीली दवाओं और इनके निर्माण में इस्तेमाल केमिकल के उत्पादन और तस्करी के जरिये ये देश अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के समक्ष खतरा पैदा कर रहे हैं.

विदेश विभाग ने स्पष्ट किया कि सूची में किसी देश की मौजूदगी आवश्यक रूप से उस देश की सरकार के मादक पदार्थ विरोधी प्रयासों या अमेरिका के साथ सहयोग के स्तर को प्रतिबिंबित नहीं करती है.

चीन को लेकर क्या कहा गया?

‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन’ में ट्रंप ने चीन को लेकर कहा कि फेंटेनाइल के अवैध उत्पादन को बढ़ावा देने वाले केमिकल्स के दुनिया के सबसे बड़े सोर्स के रूप में चीन की भूमिका स्पष्ट रूप से जाहिर है. उन्होंने कहा कि चीन नाइटाजेन और मेथामफेटामाइन सहित अन्य नशीले पदार्थों की वैश्विक महामारी को बढ़ावा देने वाले प्रमुख आपूर्तिकर्ता देशों में भी शामिल है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीनी नेतृत्व इन रासायनों की आपूर्ति को कम करने और इनकी उपलब्धता को सुगम बनाने वाले अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए मजबूत कार्रवाई कर सकता है और उसे ऐसा करना भी चाहिए.”

READ ALSO

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब

मेलानिया ट्रंप की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थानीय सीजफायर का दावा, ओलेश्की में पहुंचेगी मानवीय मदद

Previous Post

0,0,0… एशिया कप की ये शर्मनाक हैट्रिक हमेशा याद रखेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, लगातार तीन बार जीरो पर आउट

Next Post

दिशा पाटनी मुंबई में नजर आईं, बरेली में घर पर फायरिंग के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ

Related Posts

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब
विदेश

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब

October 24, 2026
मेलानिया ट्रंप की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थानीय सीजफायर का दावा, ओलेश्की में पहुंचेगी मानवीय मदद
विदेश

मेलानिया ट्रंप की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थानीय सीजफायर का दावा, ओलेश्की में पहुंचेगी मानवीय मदद

October 24, 2026
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत
विदेश

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत

October 23, 2026
पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना
विदेश

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना

October 22, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत

October 22, 2026
यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह
विदेश

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह

October 21, 2026
Next Post
दिशा पाटनी मुंबई में नजर आईं, बरेली में घर पर फायरिंग के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ

दिशा पाटनी मुंबई में नजर आईं, बरेली में घर पर फायरिंग के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ

पालक पनीर से लेकर सांभर तक… हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताए लंच कॉम्बो, जो लिवर को रखेंगे हेल्दी

पालक पनीर से लेकर सांभर तक… हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताए लंच कॉम्बो, जो लिवर को रखेंगे हेल्दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)