• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ट्रंप का भारत पर नया वार: टैरिफ के बाद अब चाबहार पोर्ट की छूट भी खत्म, बढ़ सकती है टेंशन

JANVEENA by JANVEENA
September 19, 2025
in विदेश
0
ट्रंप का भारत पर नया वार: टैरिफ के बाद अब चाबहार पोर्ट की छूट भी खत्म, बढ़ सकती है टेंशन

 

अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर 2018 में जो प्रतिबंध से छूट दी थी उसे रद्द करने की घोषणा की है. यह फैसला 29 सितंबर 2025 से लागू होगा. इससे भारत की रणनीतिक और आर्थिक योजनाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है. चाबहार पोर्ट भारत, ईरान, अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों के लिए व्यापार के एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है.

चाबहार पोर्ट के प्रबंधन के लिए भारत ने किया है डील

भारत ने साल 2024 में ईरान के साथ चाबहार पोर्ट के प्रबंधन के लिए 10 साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह कॉन्ट्रैक्ट सरकारी स्वामित्व वाली इंडिया पोर्ट ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन (Ports and Maritime Organization) के बीच किया गया. भारत के इस कदम से देश को मध्य एशिया के साथ कारोबार बढ़ाने में का द्वार खुल गया था. यह पहली बार था जब भारत ने किसी विदेशी बंदरगाह का प्रबंधन संभालने की पहल की थी.

भारत इस बंदरगाह को इंटरनेशनल नॉथ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के हिस्से के रूप में विकसित कर रहा है, जो रूस और यूरोप को मध्य एशिया से जोड़ने वाली परियोजना है. चाबहार पोर्ट रणनीतिक रूप से भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह के करीब स्थित है.

अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह पर दी छूट वापस ली

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता थॉमस पिगॉट ने कहा, “विदेश मंत्री ने 2018 में अफगानिस्तान पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास के लिए दी गई प्रतिबंध छूट को वापस ले लिया है. यह प्रतिबंध 29 सितंबर से प्रभावी होंगे. इसके बाद चाबहार बंदरगाह का संचालन करने वाले या संबंधित गतिविधियों में शामिल लोग प्रतिबंधों के दायरे में आ सकते हैं.”

साल 2003 से ही भारत इस परियोजना पर काम करने का प्रस्ताव रख रहा था ताकि पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच बनाई जा सके. हालांकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से इस बंदरगाह का विकास धीमी गति से हुआ.

भारत ने 2023 में किया था इस पोर्ट का इस्तेमाल

अमेरिका ने 2018 में चाबहार बंदरगाह परियोजना को प्रतिबंधों से छूट दी थी. उस समय कहा गया था कि अफगानिस्तान को गैर-प्रतिबंधित वस्तुओं की आपूर्ति और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात के लिए यह छूट जरूरी है. हालांकि अब नई नीति के तहत यह छूट समाप्त हो जाएगी. भारत ने इस बंदरगाह का इस्तेमाल साल 2023 में अफगानिस्तान को 20,000 टन गेहूं भेजने और 2021 में ईरान को कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति के लिए किया था.

READ ALSO

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब

मेलानिया ट्रंप की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थानीय सीजफायर का दावा, ओलेश्की में पहुंचेगी मानवीय मदद

Previous Post

“टैरिफ एक बड़ी गलती”—अमेरिका के पूर्व NSA ने ट्रंप के फैसले पर उठाए सवाल; ट्रेड डील में हो रही देरी

Next Post

रॉकेट और ड्रोन हमले होंगे फेल! जानिए इजरायल के आयरन बीम डिफेंस सिस्टम के धमाकेदार फीचर्स

Related Posts

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब
विदेश

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब

October 24, 2026
मेलानिया ट्रंप की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थानीय सीजफायर का दावा, ओलेश्की में पहुंचेगी मानवीय मदद
विदेश

मेलानिया ट्रंप की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध में स्थानीय सीजफायर का दावा, ओलेश्की में पहुंचेगी मानवीय मदद

October 24, 2026
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत
विदेश

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत

October 23, 2026
पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना
विदेश

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना

October 22, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत

October 22, 2026
यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह
विदेश

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह

October 21, 2026
Next Post
रॉकेट और ड्रोन हमले होंगे फेल! जानिए इजरायल के आयरन बीम डिफेंस सिस्टम के धमाकेदार फीचर्स

रॉकेट और ड्रोन हमले होंगे फेल! जानिए इजरायल के आयरन बीम डिफेंस सिस्टम के धमाकेदार फीचर्स

“25 साल की दिखने की ज़रूरत नहीं…” वजन पर ट्रोल करने वालों को स्वरा भास्कर का करारा जवाब

"25 साल की दिखने की ज़रूरत नहीं…" वजन पर ट्रोल करने वालों को स्वरा भास्कर का करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)