• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

‘यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी डालने वाला हमला’—सिडनी आतंकी घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा।

JANVEENA by JANVEENA
December 15, 2025
in विदेश
0
‘यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी डालने वाला हमला’—सिडनी आतंकी घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा।

 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना की इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. बता दें, रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय पर हुए हमले में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इजरायल के विदेश मंत्री और राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर चेतावनियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है.

पहले स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया था कि मौत का आंकड़ा 10 है, जो कि अब बढ़कर 12 हो चुका है. न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने बताया कि रविवार रात सिडनी के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

क्या बोले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू?

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर सिडनी में रविवार को हुई गोलीबारी से पहले के समय में यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, “तीन महीने पहले मैंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को लिखा था कि आपकी नीति यहूदी विरोधी भावना की आग में घी डाल रही है. यहूदी विरोधी भावना एक कैंसर है जो तब फैलता है जब नेता चुप रहते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।”

इजरायली राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर जताई संवेदना

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली राष्ट्रपति ने लिखा, “सिडनी में हमारे यहूदी भाई-बहनों के लिए हमारी संवेदना है, जिन पर बुरे आतंकवादियों ने तब हमला किया जब वे हनुका की पहली मोमबत्ती जलाने गए थे.”

इजरायली राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्होंने एनएसडब्ल्यू यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष डेविड ओसिप से बात की और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं और इजरायल की ओर से घायलों के लिए प्रार्थना की. डेविड ओसिप इस कार्यक्रम के स्पीकर थे.

उन्होंने कहा, “हमने बार-बार ऑस्ट्रेलियाई सरकार से कार्रवाई करने और ऑस्ट्रेलियाई समाज में फैली यहूदी-विरोधी भावना की बड़ी लहर के खिलाफ लड़ने की अपील की है. इस भयानक समय में हमारी दुआएं सिडनी के यहूदी समुदाय और पूरे ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के साथ हैं.”

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने एक्स पर लिखा, “मैं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुका उत्सव में हुई गोलीबारी से हैरान हूं. ये पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यहूदी-विरोधी हिंसा का नतीजा है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार को अनगिनत चेतावनी दी गई थी, उसे होश में आना चाहिए.”

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस का कहना है कि दो शूटरों को काबू कर लिए जाने के बावजूद लोगों को अभी बोंडी बीच से दूर रहना चाहिए. इलाके में बम का खतरा बना हुआ है. वे एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को निष्क्रिय करने का काम कर रहे हैं.

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

Previous Post

परफेक्ट स्लीप रूटीन के लिए सोते समय पहनें मोज़े, जानें इसके वैज्ञानिक कारण और लाभ।

Next Post

सिर्फ एक चम्मच लें और तुरंत निकल जाएगा सीने में जमा पूरा बलगम, बस इन बातों का रखें ध्यान।

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
सिर्फ एक चम्मच लें और तुरंत निकल जाएगा सीने में जमा पूरा बलगम, बस इन बातों का रखें ध्यान।

सिर्फ एक चम्मच लें और तुरंत निकल जाएगा सीने में जमा पूरा बलगम, बस इन बातों का रखें ध्यान।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का बड़ा बयान, कहा—’भारतीय गेंदबाजों को…’

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का बड़ा बयान, कहा—'भारतीय गेंदबाजों को...'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)