• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

क्या रोज हल्दी वाला पानी पीना हानिकारक हो सकता है? जानिए सुरक्षित मात्रा और संभावित साइड इफेक्ट्स

JANVEENA by JANVEENA
December 17, 2025
in स्वास्थ्य
0
क्या रोज हल्दी वाला पानी पीना हानिकारक हो सकता है? जानिए सुरक्षित मात्रा और संभावित साइड इफेक्ट्स

अगर आप भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोज सुबह हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो इससे फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. हम सभी जानते हैं कि हल्दी हमारी सेहत और बीमारियों से बचने के लिए बहुत जरूरी है. यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और एक तरह से सुपर फूड का काम करती है.

लेकिन अगर आप रोज जरूरत से ज्यादा हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो इसके कई नुकसान शरीर में देखने को मिल सकते हैं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन अगर बड़ी मात्रा में शरीर में जाता है, तो यह लिवर की सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, दर्द, गैस और जलन पैदा हो सकती हैं.

आयरन की कमी का खतरा

हल्दी शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देती है. मतलब अगर आप ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं, तो खाने में मौजूद आयरन शरीर में ठीक से नहीं पहुंच पाता. इससे एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसी वजह से जिन लोगों में पहले से आयरन की कमी है या एनीमिया की समस्या रहती है, उनके लिए हल्दी का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है.

लिवर पर पड़ता है असर

अगर आप हल्दी का ज्यादा सेवन करते हैं, चाहे वह दूध के साथ हो या पानी के साथ, तो इससे लिवर पर गहरा असर पड़ सकता है. लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने और भोजन को पचाने में मदद करता है. जरूरत से ज्यादा हल्दी लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है.

स्किन से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा मात्रा में हल्दी वाला पानी पीने से या कच्ची हल्दी के ज्यादा सेवन से स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और अन्य चर्म रोग हो सकते हैं.

किडनी स्टोन का खतरा

अगर आपको किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या है, तो इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि कहीं आप हल्दी का ज्यादा सेवन तो नहीं कर रहे हैं. हल्दी में ऑक्सालेट नाम का तत्व होता है. जब यह शरीर में ज्यादा मात्रा में पहुंचता है, तो यह कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सालेट बना सकता है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. हल्दी सीमित मात्रा में ठीक है, लेकिन रोजाना जरूरत से ज्यादा सेवन किडनी पर असर डाल सकता है.

ब्लड शुगर पर असर

शोध के अनुसार हल्दी का पानी हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. सही मात्रा में हल्दी का सेवन ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित रखता है. लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में हल्दी वाले पानी का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड शुगर के स्तर को जरूरत से ज्यादा गिरा भी सकता है, जो खतरनाक हो सकता है.

खून पतला होने की समस्या

हल्दी प्राकृतिक रूप से खून को पतला करती है. लेकिन अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो आपको हल्दी का सेवन बहुत सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा हल्दी लेने से ब्लीडिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

हल्दी कितनी मात्रा में लें?

हल्दी हमारी सेहत के लिए जरूरी है और आयुर्वेद व मेडिकल साइंस दोनों ही इसे फायदेमंद मानते हैं. लेकिन अगर आप रोज हल्दी वाला पानी दवा की तरह पीते हैं, तो यह शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकता है. अगर आप हल्दी वाला पानी पीना चाहते हैं, तो इसकी मात्रा सीमित रखें. रोज एक चुटकी या ज्यादा से ज्यादा आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर शरीर के लिए काफी होती है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

Previous Post

जो खुद अपनी आंखें पूरी तरह नहीं खोल पाते, वे भारत को प्रदूषण पर सलाह दे रहे हैं, चीनी प्रवक्ता ने किया बयान

Next Post

दो दिन बाद धरती के पास से गुजरेगा बर्फीला धूमकेतु! क्या इससे कोई खतरा है?

Related Posts

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
स्वास्थ्य

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

October 10, 2026
डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार
स्वास्थ्य

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

October 10, 2026
कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित
स्वास्थ्य

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

October 9, 2026
क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल
स्वास्थ्य

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

October 8, 2026
खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज
स्वास्थ्य

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

October 7, 2026
मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
स्वास्थ्य

मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

October 6, 2026
Next Post
दो दिन बाद धरती के पास से गुजरेगा बर्फीला धूमकेतु! क्या इससे कोई खतरा है?

दो दिन बाद धरती के पास से गुजरेगा बर्फीला धूमकेतु! क्या इससे कोई खतरा है?

“ICC ने महिला वनडे रैंकिंग जारी की, स्मृति मंधाना ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए खिलाड़ी किस स्थान पर हैं।”

"ICC ने महिला वनडे रैंकिंग जारी की, स्मृति मंधाना ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए खिलाड़ी किस स्थान पर हैं।"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)