• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अगर आंखों में नजर आएं ये संकेत, तो हो सकता है डिमेंशिया का खतरा—समय रहते डॉक्टर से कराएं जांच

JANVEENA by JANVEENA
January 2, 2026
in स्वास्थ्य
0
अगर आंखों में नजर आएं ये संकेत, तो हो सकता है डिमेंशिया का खतरा—समय रहते डॉक्टर से कराएं जांच

हम अक्सर मानते हैं कि आंखों का काम सिर्फ देखना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखें आपके दिमाग की सेहत का भी हाल बता सकती हैं. हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे यह पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति को भविष्य में डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है या नहीं और यह संकेत सीधे आंखों से मिलता है.

डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे इंसान की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता, रोजमर्रा के काम और यहां तक कि उसके स्वभाव तक को बदल देती है. यह बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि समय के साथ किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है. अब वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर समय रहते आंखों में होने वाले कुछ बदलावों को पहचान लिया जाए, तो डिमेंशिया के खतरे को पहले ही समझा जा सकता है और इलाज की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं.

डिमेंशिया क्या है और यह कितना खतरनाक है?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, डिमेंशिया दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा है. अकेले अमेरिका में ही 60 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डिमेंशिया से जुड़ी जटिलताओं के कारण होती है. डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह कई तरह के दिमागी रोगों का समूह है, जिनमें सबसे आम अल्जाइमर रोग है.

आंखों में दिखे यह लक्षण तो समझ जाएं होने वाला है डिमेंशिया

वैज्ञानिकों ने पाया है कि आंखों के पीछे मौजूद एक बेहद अहम हिस्सा  रेटिना डिमेंशिया के खतरे के बारे में पहले ही इशारा कर सकता है. रेटिना आंख का वो पार्ट होता है जो रोशनी को पकड़कर उसे दिमाग तक पहुंचाने का काम करता है.  रेटिना आंख और दिमाग के बीच एक पुल की तरह होता है. विशेषज्ञों के अनुसार, ऑप्टिक नर्व सीधे सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी होती है. इसलिए अगर रेटिना कमजोर होने लगे या पतली हो जाए, तो यह संकेत हो सकता है कि दिमाग में भी धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो रहे हैं.

शोध में क्या सामने आया?

फ्रंटियर्स इन एजिंग न्यूरोसाइंस नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने करीब 30,000 वयस्कों पर लगभग 10 साल तक शोध किया. इस दौरान प्रतिभागियों की आंखों की रेटिनल ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (OCT) नामक तकनीक से जांच की गई. जिन लोगों का रेटिना पतला था, उनमें डिमेंशिया होने का खतरा ज्यादा पाया गया. रेटिना की मोटाई में हर एक यूनिट की कमी के साथ डिमेंशिया का खतरा 3 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. जिन लोगों के रेटिना के बीच वाले हिस्से की परत पतली थी, उनमें फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (FTD) का खतरा 41 प्रतिशत ज्यादा पाया गया. 9 साल बाद किए गए फॉलो-अप में 148 लोगों को अल्जाइमर, 8 लोगों को FTD का निदान हुआ, जिससे शोध के नतीजे सही साबित हुए.

डिमेंशिया के आम लक्षण

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग और NHS के अनुसार, डिमेंशिया के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, जैसे बार-बार चीजें भूल जाना, सोचने और समझने की गति धीमी होना, बातचीत में शब्द ढूंढने में परेशानी, निर्णय लेने में कठिनाई, मूड में अचानक बदलाव, चिड़चिड़ापन या बेचैनी, रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत. अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना बेहद जरूरी है.

क्या डिमेंशिया को रोका जा सकता है?

डिमेंशिया को पूरी तरह रोकने का कोई पक्का इलाज अभी मौजूद नहीं है, लेकिन कुछ आदतें अपनाकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है. जिसमें हेल्दी और बैलेंस डाइट, रोजाना एक्सरसाइज,त दिमाग को एक्टिव रखने वाली एक्टिविटी, पूरी नींद, धूम्रपान और शराब से दूरी, नियमित आंखों और स्वास्थ्य जांच शामिल हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द? इन 6 लक्षणों से समझें दोनों में अंतर

गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं राहत

Previous Post

साल 2026 में बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी कईं रोमांटिक फिल्में, जानें- रिलीज डेट

Next Post

क्या आप भी बहुत गर्म पेय तुरंत पी लेते हैं? यह आदत बदल लें, वरना ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है

Related Posts

माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द? इन 6 लक्षणों से समझें दोनों में अंतर
स्वास्थ्य

माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द? इन 6 लक्षणों से समझें दोनों में अंतर

October 12, 2026
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं राहत
स्वास्थ्य

गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं राहत

October 12, 2026
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अस्पताल को मुफ्त उपचार जारी रखने का आदेश
स्वास्थ्य

एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अस्पताल को मुफ्त उपचार जारी रखने का आदेश

October 12, 2026
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
स्वास्थ्य

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

October 10, 2026
डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार
स्वास्थ्य

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

October 10, 2026
कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित
स्वास्थ्य

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

October 9, 2026
Next Post
क्या आप भी बहुत गर्म पेय तुरंत पी लेते हैं? यह आदत बदल लें, वरना ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है

क्या आप भी बहुत गर्म पेय तुरंत पी लेते हैं? यह आदत बदल लें, वरना ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है

Magh Mela 2026: प्रयागराज जाने का सबसे सस्ता, आरामदायक और तेज़ तरीका, आसान ट्रिप ऐसे करें

Magh Mela 2026: प्रयागराज जाने का सबसे सस्ता, आरामदायक और तेज़ तरीका, आसान ट्रिप ऐसे करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)