• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Hill Station In MP: एमपी का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी, ‘सतपुड़ा की रानी’ में बिताएं सुकून भरा वीकेंड

JANVEENA by JANVEENA
January 9, 2026
in पर्यटन
0
Hill Station In MP: एमपी का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी, ‘सतपुड़ा की रानी’ में बिताएं सुकून भरा वीकेंड

 

घूमने के शौकीन लोग मौका मिलते ही बैग पैक करके घूमने के लिए निकल जाते हैं। छुट्टियां मिलते ही लोग छोटा सा राहत देने वाला ब्रेक लेना चाहते हैं, तो सफर पर जा सकते हैं। लेकिन फिर भी वीकेंड ट्रिप प्लान करके भी आप एक छोटा सा ब्रेक ले सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन की सैर के लिए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश का पचमढ़ी एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है।
पचमढ़ी में आपकी हरियाली, ठंडी हवाएं, गुफाएं और पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश कर रहे हैं, तो पचमढ़ी एक शानदार ऑप्शन है। आप भी इस वीकेंड इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।

पचमढ़ी की फेमस जगह

यहां पर आप चारों ओर हरियाली भरे जंगल, पुरानी गुफाएं, तालाब, पहाड़ों से गिरते झरने का ठंडा पानी आदि का अनुभव ले सकते हैं। पचमढ़ी में कई शानदार जगहें हैं, जोकि पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।

बी फॉल्स

पंचमढ़ी के खूबसूरत झरनों का ठंडा पानी आपकी गर्मी को छू-मंतर कर देगा। पचमढ़ी में दो ऐसी जगहें हैं, जहां झरने की ठंडी बूंदों का आनंद ले सकते हैं। पचमढ़ी के फेमस जल प्रपातों में एक सिल्वर फॉल्स है, जिसको रजत प्रपात भी कहा जाता है। यह झरना 350 फीट की ऊंचाई से गिरता है, जोकि दिखने में दूध की तरह लगता है। वहीं पास में एक हांडी खोह के पास एक खाई है, जो करीब 300 फीट गहरी है। यह खाई घने जंगलों के बीच है। यहां पर बहती हुई नदियों को देखकर आपके दिल को एक अलग ही सुकून मिलेगा।
दूसरी तरफ बी फॉल्स है, इसको जमुना फॉल्स भी कहते हैं। यह 150 फीट की ऊंचाई से गिरता है। जब इसका पानी चट्टानों से टकराता है, तो मधुमक्खी जैसी भिनभिनाहट होती है। इस कारण इसका नाम बी फॉल्स पड़ा है।

जटाशंकर गुफा

जटाशंकर गुफा पचमढ़ी से करीब डेढ़ किमी दूर है। इस स्थान पर आपको भगवान शिव के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन होते हैं। वहीं मंदिर के पास एक चट्टान पर हनुमान जी की मूर्ति बनी हुई है। धार्मिक महत्व के अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य ट्रेकिंग प्रेमियों को बहुत पसंद आती हैं।

धूपगढ़

धूपगढ़, मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है। जोकि सतपुड़ा पर्वतमाला के महादेव पहाड़ियों पर स्थित है। यहां से आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना नहीं भूलना चाहिए।

पांडव गुफाएं

माना जाता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास के समय कुछ समय यहां पर बिताया था। यह स्मारक आज भी पर्यटकों के बीच फेमस है।

ऐसे पहुंचे पचमढ़ी

अगर ट्रेन से पचमढ़ी जाना चाहते हैं, तो नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरिया है, जोकि 50 किमी दूर है। यहां से आप टैक्सी या बस द्वारा पचमढ़ी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा सड़क मार्ग से भोपाल, जबलपुर या इटारसी से भी आसानी से यहां आ सकते हैं।

पचमढ़ी जाने का समय

गर्मियों से राहत पाने के लिए आप मार्च से जुलाई के बीच भी पचमढ़ी जा सकते हैं। यहां का तापमान कम होता है और मौसम सुहावना होता है, जोकि आपको सुकून और राहत महसूस करवा सकता है। अक्तूबर से फरवरी के बीच घूमने जाने के लिए पचमढ़ी परफेक्ट जगह है।

खर्च

बता दें कि भोपाल से पिपरिया तक रेल किराया करीब 600 से 1000 रुपए तक है। वहीं अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, तो 1,000 रुपए में बस से सफर कर सकते हैं। यहां आप एमपी टूरिज्म के गेस्ट हाउस से लेकर बजट होटल्स और रिजॉर्ट्स तक में स्टे कर सकते हैं। वहीं यहां पर घूमने के लिए आप स्थानीय परिवहन ले सकते हैं। दो दिन पचमढ़ी के सफऱ में आपका 3000-4000 रुपए खर्च हो सकता है। वहीं शनिवार और रविवार को आप पंचमढ़ी जा सकते हैं।

READ ALSO

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड: दशहरा पर अयोध्या-कोलकाता जाएं या जंगल सफारी का बनाएं प्लान

Previous Post

बर्फ से लकदक यमुनोत्री वैली, हनुमान चट्टी से शुरू करें रोमांचक विंटर एडवेंचर ट्रेक

Next Post

मैच के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते समय इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से हुई मौत

Related Posts

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
पर्यटन

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

October 8, 2026
अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड: दशहरा पर अयोध्या-कोलकाता जाएं या जंगल सफारी का बनाएं प्लान
पर्यटन

अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड: दशहरा पर अयोध्या-कोलकाता जाएं या जंगल सफारी का बनाएं प्लान

October 6, 2026
सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार
पर्यटन

सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार

October 5, 2026
पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम
पर्यटन

पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम

October 3, 2026
Punjab Tourism: ‘दंगल’ से ‘जब वी मेट’ तक, फिल्मों में दिखीं पंजाब की ये खूबसूरत जगहें
पर्यटन

Punjab Tourism: ‘दंगल’ से ‘जब वी मेट’ तक, फिल्मों में दिखीं पंजाब की ये खूबसूरत जगहें

October 1, 2026
मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर
पर्यटन

मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर

September 29, 2026
Next Post
मैच के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते समय इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से हुई मौत

मैच के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते समय इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से हुई मौत

यहां मिलती है दुनिया की सबसे सस्ती चांदी, भारत की तुलना में 40 हजार रुपए तक कम कीमत

यहां मिलती है दुनिया की सबसे सस्ती चांदी, भारत की तुलना में 40 हजार रुपए तक कम कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)