मुंबई: मल्टीस्टारर एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से यह अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। खासकर फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म को अच्छा समर्थन मिल रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले सप्ताह में 96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे सप्ताह में आठवें दिन 5.50 करोड़, नौवें दिन 10.25 करोड़, दसवें दिन 12.75 करोड़, 11वें दिन 3.25 करोड़ और 12वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं रिलीज के 13वें दिन (दूसरे बुधवार) फिल्म ने शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 134.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 160.02 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, ‘धमाल 4’ अब साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंचने के बेहद करीब है। इस रिकॉर्ड के लिए उसे ‘वेलकम टू द जंगल’ के 136.98 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से फिल्म इस लक्ष्य से करीब 2 करोड़ रुपये दूर है और यदि इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा तो अगले कारोबारी दिन यह उपलब्धि हासिल कर सकती है।
फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। दूसरे सप्ताह में हॉलीवुड की बड़ी रिलीज़ ‘द ओडिसी’ जैसी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा के बावजूद ‘धमाल 4’ का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस सफर पर सभी की नजर रहेगी।



















