• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पाकिस्तान की एक और खिलाड़ी पर ICC की कार्रवाई, अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ा भारी

JANVEENA by JANVEENA
September 9, 2026
in खेल
0
पाकिस्तान की एक और खिलाड़ी पर ICC की कार्रवाई, अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ा भारी

2026 महिला एशिया कप में पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले में कप्तान फातिमा सना पर कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान की एक और खिलाड़ी आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई की चपेट में आ गई हैं। इस बार गुल फिरोजा पर अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

गुल फिरोजा पर हांगकांग के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा। आईसीसी ने उन पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

किस नियम का किया उल्लंघन?

आईसीसी के मुताबिक, गुल फिरोजा को खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है।

यह गुल फिरोजा का पिछले 24 महीनों के भीतर दूसरा ऐसा अपराध है। इसके साथ ही इस अवधि में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट बढ़कर दो हो गए हैं।

इससे पहले उन्हें 23 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के लीग मुकाबले के दौरान हुए एक मामले में एक डिमेरिट पॉइंट मिला था।

पांचवें ओवर में हुआ पूरा मामला

हांगकांग के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर के दौरान गुल फिरोजा को LBW आउट दिया गया। अंपायर के इस फैसले से वह सहमत नहीं थीं और उन्होंने मैदान पर ही अपनी नाराजगी जाहिर की।

गुल ने बल्ले की तरफ इशारा करते हुए संकेत दिया कि गेंद उनके बल्ले के किनारे से टकराई थी। इस तरह उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर के निर्णय पर अपनी असहमति व्यक्त की, जिसे आईसीसी ने आचार संहिता का उल्लंघन माना।

गुल ने स्वीकार की गलती

गुल फिरोजा ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य सुप्रिया रानी दास ने उन्हें सजा सुनाई, जिसे गुल ने स्वीकार कर लिया।

खिलाड़ी द्वारा अपराध और सजा दोनों स्वीकार किए जाने के कारण इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

फातिमा सना पर भी हो चुकी है कार्रवाई

पाकिस्तान की टीम के लिए यह मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 5 सितंबर को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद उन्हें ‘सेंड ऑफ’ का इशारा किया था।

उस घटना के बाद आईसीसी ने फातिमा सना के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। अब गुल फिरोजा पर हुई कार्रवाई के बाद महिला एशिया कप में पाकिस्तान की खिलाड़ियों का अनुशासन एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Previous Post

शूट से सिर्फ 4 दिन पहले मिला था क्रिस्टल डिसूजा को ‘शरारत’ का ऑफर, 11 स्टेप्स के बाद हुआ सिलेक्शन

Next Post

PM मोदी-पुतिन की बैठक में SU-57 से परमाणु ऊर्जा तक पर होगी चर्चा, इन मुद्दों पर रहेंगी नजरें

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
PM मोदी-पुतिन की बैठक में SU-57 से परमाणु ऊर्जा तक पर होगी चर्चा, इन मुद्दों पर रहेंगी नजरें

PM मोदी-पुतिन की बैठक में SU-57 से परमाणु ऊर्जा तक पर होगी चर्चा, इन मुद्दों पर रहेंगी नजरें

साउथ चाइना सी विवाद पर चीन को फिलीपींस की दो टूक, रक्षा मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर उठाए कानूनी सवाल

साउथ चाइना सी विवाद पर चीन को फिलीपींस की दो टूक, रक्षा मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर उठाए कानूनी सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)