निकोलस पूरन ने 98 रन बनाए।
ICC टी-20 वर्ल्ड कप में 40वां मैच वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 219 रन का टारगेट दिया है।
सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट स्थित डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए।
जवाब में अफगानिस्तान ने 7,4 ओवर में 3 विकेट खोकर 59 रन बना लिए है। अजमतुल्लाह ओमरजई और नजीबुल्लाह जादारन क्रीज पर हैं। 8वें ओवर में इब्राहिम जादरान 38 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले 7वें ओवर में गुडाकेश मोटी ने गुलबदीन नाइब को LBW आउट किया। नाइब 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहमनुल्लाह गुरबाज 0 रन बनाकर आउट हुए। पहले ओवर में अकील हुसैन ने उनका विकेट लिया।
पहली पारी में वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 53 बॉल में 98 रन बनाए। वहीं, जॉनसन चार्ल्स ने 43 रन और रोवमैन पॉवेल ने 26 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नाइब को 2 विकेट मिले। वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजई और नवीन उल हक को 1-1 विकेट मिला। एक सफलता रनआउट से मिली
इब्राहिम जादरान 38 रन बनाकर आउट हुए
अफगानिस्तान के बैटर इब्राहिम जादरान ने 8वें ओवर में अपनी विकेट गंवा दी। वे बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर जॉनसन चार्ल्स को कैच थमा बैठे।
गुलबदीन नाइब 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे
पावरप्ले के तुरंत बाद वेस्टइंडीज को विकेट मिला। 7वें ओवर में गुलबदीन नाइब LBW आउट हो गए। गुडाकेश मोटी ने उनका विकेट लिया। नाइब ने 10 बॉल में 7 रन बनाए।
पावरप्लेमें अफगानिस्तान ने 45 रन बनाए
अफगानिस्तान ने पावरप्ले में 45 रन बनाए। पहला ओवर मेडन रहा था और उसी में विकेट भी आया था। इसके बाद इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नाइब ने पारी को आगे बढ़ाया। सबसे ज्यादा 15 रन आखिरी यानी छठे ओवर में आए।
पहले ओवर में अफगानिस्तान को झटका लगा
वेस्टइंडीज के लिए पहला ओवर स्पिनर अकील हौसेन ने किया। उन्होंने पहले ओवर में गुरबाज को चलता किया। गुरबाज मिड ऑन पर आंद्रे रसेल को कैच थमा बैठे और 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इस वर्ल्ड कप तीसरी बार 200 का आकड़ा पार हुआ
वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 219 रन का टारगेट दिया। इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 200+ का स्कोर बना। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंज के खिलाफ और श्रीलंका ने नीदरलैंड के सामने 201 रन बनाए थे। दोनों ने स्कोर डिफेंड करते हुए मैच जीता था।
98 रन बनाकर पूरन रनआउट हुए
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन 98 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए। ओमरजई ने उन्हे रनआउट करने के लिए डायरेक्ट थ्रो लगाया। निकोलस का यह स्कोर इस वर्ल्ड कप का बेस्ट प्लेयर स्कोर है।
पॉवेल 26 रन बनाकर आउट
रोवममन पॉवेल 19वें ओवर में आउट हुए। गुलबदीन नाइब की बॉल पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा, स्लोअर बॉल होने के कारण कनेक्श नहीं बैठा और सब्सटीट्यूट फील्डर नांगेयालिया खारोटे ने उनका कैच लपका। पॉवेल 26 रन बनाकर आउट हुए।
पॉवेल-पूरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूर
निकोलस पूरन और कप्तान रोवमैन पॉवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। यह इनिंग्स की दूसरी फिफ्टी पार्टनरशिप है। इससे पहले पूरन ने जॉनसन चार्ल्स के साथ 80 रन जोड़े।
पूरन का अर्धशतक
निकोलस पूरन ने 31 बॉल में अर्धशतक जमाया। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनकी 12वीं हाफ सेंचुरी है।
शाई होप 25 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप 25 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर में गुलबदीन नाइब की बॉल पर होप ने डीप मिडविकेट की ओर बड़ा शॉट खेला। मौके पर फील्डिंग कर रहे नजीबुल्लाह जादरान ने दौड़ते हुए 10 मीटर की दूरी तय की और डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
नवीन ने पूरन-चार्ल्स की पार्टनरशिप तोड़ी
नवीन उल हक ने जॉनसन चार्ल्स का विकेट लिया। 8वें ओवर में कवर की ओर शॉट खेलना चाहा, लेकिन बॉल सीधे गुलबदीन नइब के हाथों में आ गई। पूरन और चाल्स के बीच 38 बॉल में 80 रन की साझेदारी हुई।
पावरप्ले में 92 रन बने, वर्ल्डकप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में 92 रन बने। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।
इसमें से सबसे ज्यादा रन ओमरजई के चौथे ओवर में आए। चौथे ओवर में टीम ने 36 रन बनाए।
इससे पहले वर्ल्ड कप में 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 91 रन बनाए थे।
पूरन-चार्ल्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स ने दूसरे विकेट के लिए महज 14 गेंदों में फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी हुई।
ओमरजई के ओवर में 36 रन आए
अजमतुल्लाह ओमरजई दूसरे ओवर में विकेट लेने के बाद टीम के लिए चौथे ओवर में फिर गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में उन्होंने कुल 36 रन दिए। इस ओवर में 3 सिक्स लगे, जबकि 2 चौके आए और एक नो बॉल रही।
अफगानिस्तान को पहला विकेट मिला
अफगानिस्तान को पहली सफलता दूसरे ही ओवर में मिल गई। ओवर की पांचवी बॉल पर अजमतुल्लाह ओमरजई ने ब्रैंडन किंग को बोल्ड कर दिया। किंग 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पहले ओवर में 13 रन बने
अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी पहला ओवर लेकर आए। उनके ओवर में कुल 13 रन आए।
प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शाई होप, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओबेद मैकॉय
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नइब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी
अफगानिस्तान पर वेस्टइंडीज भारी
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 7 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। इसमें 4 विंडीज ने और 3 अफगान टीम ने जीते। वहीं वर्ल्डकप में एक मैच खेला गया। यह मैच 2016 वर्ल्डकप में खेला गया था, जिसमें अफगानिस्तान टीम को 6 रन से जीत मिली थी।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है।



















