18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन राहुल गांधी, अखिलेश यादव और महुआ मोइत्रा जैसे नेताओं समेत कुल 281 नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली हैं। नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस सदस्य गोवाल कागाडा पदवी मंगलवार को शपथ लेने वाले पहले सांसद थे। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते समय एक टी-शर्ट पहने हुए थे जिस पर ‘रीनीट’ लिखा था और अपनी शपथ समाप्त करते हुए उन्होंने, “रीनीट, बिहार के लिए विशेष दर्जा सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद” के नारे लगाए।
हालांकि, इसको लेकर भाजपा ने आपत्ती जताई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका। ट्रेजरी बेंच के सदस्यों के साथ-साथ किरेन रिजिजू से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं 6 बार का सांसद हूं। आप मुझे सिखाएंगे?’ उन्होंने आगे कहा कि आप कृपा पर जीते होंगे। मैं निर्दलीय जीता हूं।’ पप्पू यादव बोले- मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर यहां आया हूं। पप्पू ने मैथिलि भाषा में शपथ ली है।
पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि प्रणाम पूर्णिया, सलाम पूर्णिया, जोहार पूर्णिया। शपथ ग्रहण के साथ संसदीय जीवन की एक और पारी शुरू हो गई। उद्देश्य है पूर्णिया मॉडल पूरे बिहार में सेवा, न्याय और विकास की राजनीति का आदर्श बने! शपथ ग्रहण के दौरान #ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया! अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ओम बिरला, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, सुदीप बंदोपाध्याय, अभिषेक बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी और संबित पात्रा समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ के वक्त उनके हाथ में संविधान की प्रति थी।
#WATCH | Independent MP from Bihar’s Purnea, Pappu Yadav wears a t-shirt with the words ‘ReNEET’ on it as he takes oath as a member to the 18th Lok Sabha and concludes his oath by saying, “Re-NEET, special status for Bihar, Seemanchal Zindabad, Manavtavaad Zindabad, Bhim… pic.twitter.com/UYuwp82ypQ
— ANI (@ANI) June 25, 2024



















