युवा तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा पेरिस ओलिंपिक में आज भारत की मेडल होप होंगे। वे आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दावेदारी पेश करेंगे। जूडोका तुलिका मान भी मेडल इवेंट खेलेंगी। साथ ही 2 मेडल जीत चुकी मनु भाकर भी एक्शन में होंगी। वे 25 मीटर पिस्टल क्वालिफाइंग इवेंट में हिस्सा लेंगी।
पेरिस में चल रहे गेम्स के 7वें दिन 23 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे, इनमें सबसे ज्यादा 4 गोल्ड शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी 2 गोल्ड के लिए दमखम दिखाएंगे।
भारत के मेडल इवेंट
- जूडो : विमेंस +78 kg वेट कैटेगरी में तुलिका मान के मुकाबले होंगे। इसी इवेंट में एक गोल्ड सहित 3 मेडल दांव पर हैं।
- आर्चरी : टीम मिक्स्ड इवेंट में अंकिता-धीरज की जोड़ी हिस्सा लेगी। इस इवेंट के मेडल मैच भी होंगे।
आर्चरी : भारतीय मिक्स्ड टीम का सामना इंडोनेशिया से होगा
भारत की युवा तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की चुनौती पेश करेंगे। राउंड ऑफ-16 में भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा।
बैडमिंटन : लक्ष्य का मुकाबला चाउ टिएन चेन से होगा
बैडमिंटन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन से होगा। जीतने पर लक्ष्य का सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा।
लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ-16 में एचएस प्रणय को सीधे गेम में हराया।
हॉकी : नंबर-2 पर भारत की नजर
हॉकी के मैदान पर भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। कुकाबोरा की नजरें नंबर-1 पोजिशन हासिल करने पर होंगी, जबकि भारतीय टीम जीतकर नंबर-2 पर पहुंचना चाहेगा। फिलहाल, बेल्जियम 12 अंक के साथ नंबर-1 पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 9 पॉइंट्स के साथ दूसरे और भारत 7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
अर्जेंटीना से मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह।



















