जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म ‘वेदा’ के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज देने से पहले उनके साथ हंसी-मजाक किया और उन्हें हिदायत भी दी।
जॉन ने कहा, ‘बहुत टाइम बाद तुम लोगों के सामने आया हूं। थोड़ा मुझे सांस लेने दो और हर चीज रिकॉर्ड मत करना, मैंने सबके चेहरे देखे हैं, मैं भी देखता हूं सबको। मेरे साथ कोई कंट्रोवर्सी नहीं।’
‘वेदा’ के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम।
15 अगस्त को रिलीज हो रही है फिल्म
वेदा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें जॉन और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निखिल आडवाणी निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होनी है लेकिन अभी तक इसे सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस नहीं मिला है।
डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेंसर बोर्ड के सुस्त रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड अधिकारी बेवजह फिल्म की रिलीज में रोड़ा अटका रहे हैं और क्लीयरेंस नहीं दे रहे हैं।
फिल्म में जॉन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
दूसरी बार साथ काम करेंगे जॉन-निखिल
इस फिल्म के जरिए जॉन और निखिल दूसरी बार साथ काम करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 2019 में रिलीज हुई ‘बाटला हाउस’ में साथ काम किया था।
वर्कफ्रंट पर बतौर एक्टर जॉन की आखिरी रिलीज फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ थी। वहीं शरवरी आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘मुंज्या’ में दिखाई दी थीं।



















