• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पेरिस में अमेरिका मेडल टैली में सर्वोच्च स्थान पर: आखिरी गेम में 40वां गोल्ड जीता, क्लोजिंग सेरेमनी 3 घंटे चली

JANVEENA by JANVEENA
August 12, 2024
in खेल
0
पेरिस में अमेरिका मेडल टैली में सर्वोच्च स्थान पर:  आखिरी गेम में 40वां गोल्ड जीता, क्लोजिंग सेरेमनी 3 घंटे चली

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

शूटर मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने परेड ऑफ नेशंस में तिरंगा थामा।

‘सिटी ऑफ लाइट्स’ कहे जाने वाले पेरिस ने रविवार रात ओलिंपिक गेम्स को यादगार फेयरवेल दिया।ओलिंपिक मेडल टैली में अमेरिका 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर 1 रहा।अमेरिका की विमेंस बास्केटबॉल टीम ने फ्रांस को हराकर पेरिस ओलिंपिक में देश के लिए 40वां मेडल जीता।

 

क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलिंपिक फ्लेम बुझाकर की। आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने ओलिंपिक फ्लैग के साथ हवाई जहाज से छलांग लगाई। उन्होंने हैरतंगेज करतबों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

यहां स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में 3 घंटे चली सेरेमनी में 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं सिंगर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन (हर), बिली ऐलिश और बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने फैंस को आखिरी तक बांधे रखा। वहीं, गोल्डन वॉयजर, फीनिक्स और काविंस्की बैंड ने स्टेडियम में परफॉर्म किया।

रेड हॉट चिली पेपर्स जैसे बैंड के म्यूजिक के बीच लॉस एंजिल्स को 2028 के ओलिंपिक कराने की जिम्मेदारी दी गई। फिर मशहूर रैपर स्नूप डॉग ने फैंस को झूमने पर विवश किया। समारोह में स्टेड डी फ्रांस रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगा उठा; जहां 78,000 से ज्यादा लोगों ने आतिशबाजी, कला, डांस और म्यूजिक का शानदार शो देखा। सेरेमनी के दौरान शूटर मनु भाकर और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तिरंगा थामा।

अमेरिका मेडल टैली में टॉप पर रहा
ओलिंपिक मेडल टैली में अमेरिका 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर 1 रहा। 91 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर चीन और 45 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर जापान है। भारत 6 मेडल के साथ 71वें स्थान पर है।

पेरिस ओलिंपिक क्लोजिंग सेरेमनी…

मुख्य प्रस्तुतियां…

गोल्डन वॉयजर ने दिखाई भविष्य की झलक
गोल्डन वॉयजर बैंड ने भविष्य की झलक दिखाई। बैंड ने ओलिंपिक का पास्ट भी दिखाया। गोल्डन वॉयजर आसमान से उतरा और स्टेड डी फ्रांस में ओलिंपिक की खोज करने लगा, क्योंकि भविष्य में वहां एक थिएटर बन चुका है। इस खोज में 1896-एथेंस ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत दिखाई गई।

आसमान से उतरता गोल्डन वॉयजर।

बिली ऐलिश ने ‘बर्ड्स ऑफ ए फेदर’ गाया
ग्रैमी अवॉर्ड की विनर बिली ऐलिश ने अपने भाई फिनियस के साथ परफॉर्म किया। दोनों ने अपना हिट गाना ‘बर्ड्स ऑफ ए फेदर’ गाया।

ग्रैमी विनर बिली ऐलिश ने अपने भाई फिनियस के साथ परफॉर्म किया।

रेड हॉट चिली पेपर्स बैंड ने कान्ट स्टॉप गया
4 बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल जॉनसन, ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जैगर ईटन और माउंटेन बाइकर केट कोर्टनी ओलिंपिक फ्लैग को लॉस एंजिल्स की सड़कों पर ले जाते दिखे। फिर ग्रैमी पुरस्कार विजेता बैंड रेड हॉट चिली पेपर्स ने समुद्र किनारे पर ‘कान्ट स्टॉप’ गाना गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

ग्रैमी विनर बैंड रेड हॉट चिली पेपर्स ने समुद्र किनारे पर ‘कान्ट स्टॉप’ गाना गाया।

रस्सी से नीचे आए टॉम क्रूज, हर ने मिशन इम्पॉसिबल का गाना गाया
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज स्टेड डी फ्रांस की सबसे ऊंची जगह से रस्सी पर लटकते हुए नीचे आए। इस दौरान गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने मिशन इम्पॉसिबल का गाना गया। हर के नाम से मशहूर गैब्रिएला ने USA का नेशनल एंथम भी गाया।

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने सबसे ऊंचाई वाली जगह से छलांग लगाई।

गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन परफार्म करते हुए।

फ्रांसीसी बैंड फीनिक्स और काविंस्की की जुगलबंदी
यहां फ्रांस के बैंड फीनिक्स और काविंस्की की जुगलबंदी देखने को मिली। साथ ही सिंगर एंजेले और रैपर वनाडा ने मिलकर प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए।

थॉमस बाक बोले- आपका प्रदर्शन अद्भुत
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के प्रेसिडेंट थॉमस बाक ने कहा- ‘आप सभी दुनिया में तमाम तनावों के बावजूद 206 नेशनल ओलिंपिक कमेटी और IOC शरणार्थी ओलिंपिक टीम से यहां आए, ताकि सिटी ऑफ लाइट्स को पहले से ज्यादा चमकदार बनाया जाए। आपका प्रदर्शन अद्भुत था। आपने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर प्रतिस्पर्धा की। हर प्रदर्शन ने दुनिया भर में उत्साह जगाया। आपने हमें दिखाया कि इंसान कितनी महानता हासिल कर सकता है।’

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के प्रेसिडेंट थॉमस बाक।

एस्टांगुएट बोले- आपने जादू कर दिया
पेरिस ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के प्रेसिडेंट टोनी एस्टांगुएट ने अपने खिलाड़ियों से कहा, ‘मैं आपके लिए क्या कह सकता हूं। हम जानते थे कि आप शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप जादुई थे। आपने हमें खुश किया, आपने हमें जिंदा महसूस कराया। 5 महाद्वीपों के अरबों खेल प्रेमियों की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम LA28 में फिर से मिलेंगे और खेल बढ़ते रहेंगे।’

देखिए क्लोजिंग सेरेमनी के खूबसूरत फोटो…

सेरेमनी में लाइटिंग के दौरान स्टेड डी फ्रांस।

क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान खूबसूरत आतिशबाजी।

फ्रांस बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस के दौरान लाइटिंग का दृश्य।

क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करता एक डांसर।

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने स्टेडियम की सबसे ऊंचाई से छलांग लगाई।

क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्टेड डी फ्रांस की फोटो।

सेरेमनी में स्टेडियम नीले रंग से जगमगा उठा।

समापन समारोह के बाद शानदार लाइटिंग की गई।

स्टेडियम में लेजर लाइटिंग के दौरान ओलिंपिक रिंग।

यह खबर भी पढ़ें…

पेरिस ओलिंपिक पहुंचे टॉम क्रूज:स्नूपडॉग और गोल्डन वोयाजर ने दी परफॉर्मेंस, मनु-श्रीजेश लाए तिरंगा; 25 PHOTOS में क्लोजिंग सेरेमनी

पेरिस में रविवार देर रात 3 घंटे चली क्लोजिंग सेरेमनी के ओलिंपिक गेम्स खत्म हुए। फ्रांस के नेशनल एंथम के साथ सेरेमनी शुरू हुई और अमेरिका के नेशनल एंथम के साथ खत्म हुई। अमेरिका 2028 ओलिंपिक की मेजबानी करेगा, इसलिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और अमेरिकन रैपर स्नूप डॉग अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए परफॉर्म करते नजर आए।

Previous Post

उत्तर प्रदेश के इन तीन मंदिरों में जन्माष्टमी पर भव्य झांकियां देखें

Next Post

SRN डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार, ओपीडी नहीं चलेगा: Prayagraj (Allahabad) News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर का आक्रोश, सरकार से सुरक्षा की गुहार

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
SRN डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार, ओपीडी नहीं चलेगा:  Prayagraj (Allahabad) News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर का आक्रोश, सरकार से सुरक्षा की गुहार

SRN डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार, ओपीडी नहीं चलेगा: Prayagraj (Allahabad) News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर का आक्रोश, सरकार से सुरक्षा की गुहार

कांग्रेस ने केंद्र से भूस्खलन से पीड़ित वायनाड को धन देने की अपील की।

कांग्रेस ने केंद्र से भूस्खलन से पीड़ित वायनाड को धन देने की अपील की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)