शाम को मेडिकल कॉलेज चौराहे से सुभाष चौक तक जूनियर डॉक्टर निकालेंगे कैंडल मार्च।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद आज सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार है। इसी क्रम में SRN (स्वरूप रानी नेहरू) अस्पताल के भी रेजीडेंट डॉक्टर आज सोमवार को कार्य बहिष्कार किए
.
एसआरएन अस्पताल में आज कोई भी ओपीडी नहीं चलेगी। ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी सेवा और गाइनी के लेबर रूम को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं ठप हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वन पर कार्य बहिष्कार कर रहे डॉक्टरों की मांग की है कि सभी अस्पतालों में हेल्थ स्टॉफ की सिक्योरिटी के लिए अनिवार्य प्रोटोकाॅल लागू किया जाए।



















