• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मूवी की समीक्षा—खेल खेल में: निर्देशक ने विषय को समझ नहीं पाया, अक्षय कुमार ने अपनी पुरानी कॉमिक शैली में दिखाई, लेकिन कुछ नया नहीं

JANVEENA by JANVEENA
August 15, 2024
in मनोरंजन
0
मूवी की समीक्षा—खेल खेल में:  निर्देशक ने विषय को समझ नहीं पाया, अक्षय कुमार ने अपनी पुरानी कॉमिक शैली में दिखाई, लेकिन कुछ नया नहीं

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

‘सरफिरा’ के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ आज थिएटर में रिलीज हुई है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर, तापसी पन्नू,एमी विर्क,आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान की अहम भूमिका है। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 14 मिनट और 7 सेकेंड है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार रेटिंग दी है।

 

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी तीन कपल और एक दोस्त के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार-वाणी कपूर, तापसी पन्नू-एमी विर्क और आदित्य सील-प्रज्ञा जायसवाल कपल हैं। फरदीन खान तीनों कपल के कॉमन दोस्त हैं और अभी तक कुंवारे हैं। सभी दोस्त एक शादी में जयपुर मिलते हैं और एक गेम खेलते हैं। इस गेम में सभी को अपने फोन अनलॉक करके टेबल पर रखना है।

इस गेम में अगर कोई फोन या मैसेज आता है तो उसे सबके सामने पढ़ना और उठाना होता है। एक-एक करके सबके पर्सनल कॉल और मैसेज आने शुरू होते हैं। लेकिन जब फोन उठाते हैं, तो उनकी पर्सनल लाइफ में क्या भूचाल आता है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

लंबे ब्रेक के बाद अक्षय की कॉमेडी जॉनर में वापसी हुई है। वो अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग के साथ नजर आए हैं। वह ‘हेराफेरी’ और ‘हाउसफुल’ वाले मोड में लौटे हैं, लेकिन अपने किरदार के साथ कुछ नया प्रयोग नहीं कर पाए। अक्षय के साथ वाणी कपूर की कमेस्ट्री अच्छी दिखी है। तापसी पन्नू ने कॉमिक अंदाज में कुछ नया करने की कोशिश की है। एमी विर्क,आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल ने अपने किरदार के साथ न्याय करने की कोशिश की है। फिर भी अपने किरदार के डीएन को सही तरीके से समझ नहीं पाए। लंबे समय के बाद फरदीन खान की वापसी बड़े परदे पर हुई है। इस फिल्म को देखने के बाद लगता है कि अभी भी वो ‘नो एंट्री’ के किरदार से नहीं निकल पाए हैं।

डायरेक्शन कैसा है?

इस फिल्म को मुद्दसर अजीज ने डायरेक्ट की है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने खुद ही लिखी है। इससे पहले इस सब्जेक्ट पर कई फिल्में बन चुकी हैं। सबसे पहले इसी सब्जेक्ट पर 2016 में इटालियन फिल्म ‘परफेक्ट स्ट्रेनजर्स’ बनी थी। इसी फिल्म का 2018 में फ्रेंच रीमेक ‘नथिंग टू हाइड’ बनाया गया था। साउथ में भी इस सब्जेक्ट पर फिल्में बन चुकी हैं। डायरेक्टर ने इस फिल्म को अपने अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। लेकिन सब्जेक्ट के साथ जस्टिफाई नहीं कर पाए।

अक्षय कुमार को ऐसे मॉर्डन पिता के किरदार में पेश किया गया है, जिसे इस बात से कोई हैरानी नहीं कि बेटी के बैग में कंडोम का पैकेट मिला है। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी को सलाह भी देता है कि बॉयफ्रेंड के साथ किस तरह से नाइट स्पेंड करनी है। यह बात फिल्म में बहुत खटकती है। यह फिल्म खास वर्ग के दशकों के लिए बनाई गई है। आम दर्शक एक तरह की फिल्म को कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। फर्स्ट हाफ में फिल्म जिस तरह से एंटरटेन करती हैं, उस हिसाब से सेकेंड हाफ कमजोर है।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?

इस फिल्म में कहने को चार गाने हैं। लेकिन इन चारों गानों पर फिल्म ‘शिकार’ का गीत ‘परदे में रहने दो’ भारी पड़ा है। जब कपल के फोन पर कोई मैसेज आने से पहले यह गीत बैकग्राउन्ड में बजता है। बैकग्राउन्ड म्यूजिक भी एवरेज है।

फाइनल वर्डिक्ट, देखे या नहीं?

इस फिल्म को बहुत ही हल्के-फुल्के एंटरटेनिंग अंदाज में पेश किया गया है। अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखने का शौक हो तो एक बार देख सकते हैं।

 

Previous Post

तेजी से वजन कम करने का उपाय: 21 दिनों में थुलथुला पेट चला जाएगा, यहाँ देखें वजन कम करने का आसान तरीका

Next Post

भारत-श्रीलंका पहले वनडे में सुपर ओवर होना था: ICC नियमों को समझने में भूल हुई, अधिवक्ता ने माफी मांगी

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
भारत-श्रीलंका पहले वनडे में सुपर ओवर होना था:  ICC नियमों को समझने में भूल हुई, अधिवक्ता ने माफी मांगी

भारत-श्रीलंका पहले वनडे में सुपर ओवर होना था: ICC नियमों को समझने में भूल हुई, अधिवक्ता ने माफी मांगी

एसपी प्रतापगढ़ ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया:  Pratapgarh News: दो निरीक्षकों सहित आठ पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया

एसपी प्रतापगढ़ ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया: Pratapgarh News: दो निरीक्षकों सहित आठ पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)