प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में 78 स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण किया किया। दो निरीक्षक एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकामियों को उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया। आजादी के जश्न में शहर से लेकर देहात तक डूबा रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था
.
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर पुलिस की अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने राष्ट्रगान किया। शहर से लेकर गांव तक आजादी के जश्न में डूबा रहा।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर और कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
कहा- आज 15 अगस्त 1947 को आज के दिन हमें जो आजादी मिली थी। वो अनगिनत वह स्वतंत्रता सेनानियों के जानऔर संघर्ष का परिणाम था। स्वतंत्रता संग्राम की सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे महत्वपूर्ण सेनानियों सम्मिलित हैं। अनेको अनेक ऐसे नाम भी हैं। जो हम लोग आज भूल चुके हैं। आज फिर से जो सेनानियों का बलिदान है। उसको याद करने का अवसर है। हम सब लोग इनके त्याग और बलिदान को याद करे। इनके जो आदर्श है। अपने जीवन में अपनाए।
बच्चों को मिठाई वितरण की गई
एसपी ने सत्येंद्र सिंह, निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह, निरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक, उपनिरीक्षक रंजनी सिंह, शशांक सिंह, पंकज कुमार दुबे, अजय कुमार प्रजापति, वकील निशा, प्रभाकांत द्विवेदी, अंजनी कुमार चौबे, उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया। वह प्रयागराज प्रतापगढ़ बॉर्डर के देल्हूपुर थाना पर थाना अध्यक्ष ने झंडारोहण किया। उसके बाद बच्चों को मिठाई वितरण किया।



















