• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Abhishek ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बन गया: भारत का हरारे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर, 34वीं बार 200 पार किया; रिकॉर्ड

JANVEENA by JANVEENA
July 8, 2024
in खेल
0
Abhishek ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बन गया:  भारत का हरारे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर, 34वीं बार 200 पार किया; रिकॉर्ड

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

 

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 100 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत के अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया, जिसकी बदौलत टीम ने 234 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे 134 रन ही बना सका।

 

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। वे जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने। इस टीम के खिलाफ टेस्ट में संजय मांजरेकर और वनडे में कपिल देव ने पहली सेंचुरी बनाई थी। अभिषेक ने ऋतुराज के साथ रिकॉर्ड साझेदारी भी की।

भारत ने टी-20 मैच में 34वीं बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने टी-20 मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

IND Vs ZIM मैच में कई रिकॉर्ड्स बने…ong>…

पहले टीम रिकॉर्ड…

1. भारत ने टी-20 मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए
भारत ने अंतिम 10 ओवर में 160 रन बनाए, जो किसी भी टी-20 इंटरनेशनल के आखिरी 10 ओवर में बना सबसे ज्यादा स्कोर है। इससे पहले 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 159 रन बनाए थे।

2. रन के लिहाज से जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया। रनों के हिसाब से यह जिम्बाब्वे की संयुक्त सबसे बड़ी हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 2018 में 100 रन से ही हराया था।

3. किसी टी-20 मैच में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
इंडिया के लिए किसी टी20 में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ युवराज सिंह ने 57 रन बनाए थे।

4. भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ पावरप्ले में अपना बेस्ट स्कोर बनाया। उन्होंने 6 ओवर में 58 रन बनाए। इससे पहले 2016 में जिम्बाब्वे ने 41 रन बनाए थे

5. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बैटर्स की सबसे बड़ी पार्टनरशिप
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड ने मिलकर 76 बॉल में 137 रन जोड़े। साल 2016 में मंदीप सिंह और के एल राहुल ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े थे।

6. जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर
इंडिया ने टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में आरोन फिंच के 172 रन की मदद से 2 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे।

7. भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बने
रविवार को भारत-जिम्बाब्वे 368 रन बने, जो दोनों देशों के बीच किसी टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2016 में 338 रन बने थे।

अभिषेक की पारी से बने रिकॉर्ड…

8. अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ हाइएस्ट स्कोरर
अभिषेक शर्मा टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के हाइएस्ट स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने 100 रन की पारी खेली। अभिषेक ने सुरेश रैना के 72 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

9. 2024 में सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स मारने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 छक्के लगाए। वे इस साल सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक के नाम 50 छक्के हो गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (46 सिक्स) और विराट कोहली (45 सिक्स) को पीछे छोड़ा।

10. सबसे कम पारियों में पहला टी-20 शतक
अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में टी-20 शतक बनाने वाले भारतीय बैटर बने हैं। उन्होंने दूसरी पारी में ही सेंचुरी बना दी है। अभिषेक ने दीपक हुड्‌डा के 3 पारियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

अब मैच के रोचक फैक्ट भी जान लीजिए…

  • अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सेंचुरी बनाने वाले 10वें खिलाड़ी बने। भारत के लिए टी-20 में सबसे पहली सेंचुरी 2010 में सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई थी। उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए।
  • अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से 17वां शतक लगाया है। टी-20 में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 5, सूर्यकुमार यादव ने 4 और के एल राहुल ने 2 शतक लगाए हैं।
  • अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 47 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। उन्होंने सुरेश रैना के 72 रन के हाईएस्ट स्कोर को पीछे छोड़ा।
  • भारत ने आज 234 रन बनाया। 200 रन बनाते ही ये 34वीं बार था जब भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 200+ रन बनाए। ये किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा 200+ रन हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने 23 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
  • कल भारत ने 14 सिक्स लगाए और दूसरी टीम बन गई जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक इनिंग में इतने सिक्स लगाए हो। इनसे पहले अफ़ग़ानिस्तान ने 2019 मीरपुर में 15 सिक्स लगाए थे।
  • अभिषेक शर्मा पहले प्लेयर बने जिन्होंने सिक्स से अपने इंटरनेशनल में खाता खोला, सिक्स से ही पहली फिफ्टी पूरी की और पहले प्लेयर जिन्होंने सिक्स मार कर पहला शतक लगाया।
Previous Post

मानसून के दौरान घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थान हैं ये पांच पर्यटक स्थान, जो दिल्ली से आसपास हैं।

Next Post

Fatehpur: बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की खोज में पुलिस

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
Fatehpur: बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की खोज में पुलिस

Fatehpur: बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की खोज में पुलिस

Chia बीज के लाभ: दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने से मिलने वाले ये अद्भुत लाभ

Chia बीज के लाभ: दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने से मिलने वाले ये अद्भुत लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)