• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

100-200 करोड़ रुपये मिलने पर भी ऐनिमल की तरह की फिल्म नहीं बना सकता: आदिल हुसैन ने संदीप रेड् डी वांगा पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी गंभीर नहीं है।

JANVEENA by JANVEENA
June 12, 2024
in मनोरंजन
0
100-200 करोड़ रुपये मिलने पर भी ऐनिमल की तरह की फिल्म नहीं बना सकता:  आदिल हुसैन ने संदीप रेड् डी वांगा पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी गंभीर नहीं है।

 

डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा और एक्टर आदिल हुसैन के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। महीने भर पहले दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ में काम करने पर अफसोस जताया था।

 

अब उन्होंने एक बार फिर से इस बारे में बात की है। इस बार आदिल ने वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए 100-200 करोड़ रुपए भी ऑफर होते, तब भी वो इसमें काम नहीं करते।

चलिए शुरू से समझते हैं क्या है पूरा मामला…

महीने भर पहले एपी पॉडकास्ट चैनल को दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने कहा था कि ‘कबीर सिंह’ इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें काम करने का उन्हें पछतावा है।

एक्टर ने कहा था कि उस वक्त वो किसी और काम में व्यस्त थे और उन्होंने फिल्म की पूरी कहानी जाने बिना फिल्म के लिए अपना सीन शूट कर दिया था। उन्हें लगा था कि फिल्म अच्छी होगी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद जब वो थिएटर गए तो हैरान रह गए और ऐसी फिल्म में काम करने के लिए शर्मिंदा भी हुए।

शाहिद स्टारर ‘कबीर सिंह’ में आदिल ने प्रोफेसर का रोल प्ले किया था।

संदीप ने कहा था- आपको रिप्लेस कर दूंगा
आदिल के इस कमेंट का जवाब देते हुए संदीप ने आदिल के पॉडकास्ट की एक क्लिप शेयर करते हुए ट्वीट किया था। डायरेक्टर ने लिखा था- ‘30 आर्ट फिल्मों में आपके ‘भरोसे’ ने भी आपको उतना फेम नहीं दिलाया, जितना एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में आपके ‘अफसोस’ ने दिलाया है।

मुझे तुम्हें कास्ट करने का अफसोस है, ये जानते हुए कि तुम्हारा लालच तुम्हारे जुनून से बड़ा है। अब मैं आपके चेहरे को AI की मदद से बदलकर आपको शर्मिंदगी से बचाऊंगा। अब ठीक से मुस्कुराएं।’

संदीप का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने आदिल के कमेंट पर रिएक्ट किया था।

क्या वो एंग ली से ज्यादा फेमस हैं?
अब आदिल ने जूम को दिए इंटरव्यू में संदीप के इसी बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा, ‘मैं इस पर क्या ही बोलूं? मुझे लगता है कि उनके इस कमेंट पर कई तरह के जवाब दिए जा सकते हैं पर अगर वो खुद को एंग ली (ताइवानी फिल्म डायरेक्टर) से ज्यादा फेमस समझते हैं तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो ऐसा सोचते हैं।

उन्होंने ऐसा जवाब गुस्से में सिर्फ इसलिए दिया क्योंकि वो मेरी बातों पर रिएक्ट करना चाहते थे। मैं उनके इस कमेंट को सीरियसली नहीं लेता।

आदिल ने इससे पहले एंग ली की फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ में काम किया था।

मुझे ‘कबीर सिंह’ के सटीक आंकड़े नहीं पता: आदिल
आदिल ने आगे कहा, ‘उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की शायद इसलिए वह ऐसा सोचते हैं पर मुझे ‘कबीर सिंह’ के सटीक आंकड़े नहीं पता। हां, ‘लाइफ ऑफ पाई’ ने जरूर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह उससे मुकाबला कर सकते हैं। उन्हें यह कहने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था।’

आदिल ने इस इंटरव्यू में फिल्म ‘एनिमल’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक ‘एनिमल’ नहीं देखी है। ये मेरे टेस्ट की फिल्म नहीं है। अगर मुझे इसमें कोई रोल ऑफर किया जाता तब भी नहीं करता। फिर भले ही वो मुझे 100-200 करोड़ रूपए ही क्यों ना ऑफर करते।’

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’, शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

दोनों ही फिल्मों ने की थी जबरदस्त कमाई
2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने 379 करोड़ रुपए कमाए थे। यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

वहीं 2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड 917 करोड़ रुपए कमाए थे। यह भी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘कबीर सिंह’ के एक्टर को संदीप रेड्डी ने दी धमकी:बोले- तुम्हारा चेहरा AI से रिप्लेस कर दूंगा, एक्टर ने कहा- अपने बयान पर कायम रहूंगा

एक्टर आदिल हुसैन ने एक पॉडकास्ट में फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी कि वो किस तरह की फिल्म होगी।

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

अबराम और गौरी ने होस्ट की डिनर पार्टी में शामिल हुए: फैमिली के साथ चंकी और शनाया पहुंचे; पलक तिवारी देर रात इब्राहिम के घर पर देखी गयी

Next Post

मानव उपकार: 25 वर्षों में संस्था ने छह हजार से अधिक लावारिस शवों को अंतिम संस्कार किया

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
मानव उपकार:  25 वर्षों में संस्था ने छह हजार से अधिक लावारिस शवों को अंतिम संस्कार किया

मानव उपकार: 25 वर्षों में संस्था ने छह हजार से अधिक लावारिस शवों को अंतिम संस्कार किया

Chhattisgarh में आकाशीय बिजली गिरने से 15 कर्मचारी घायल

Chhattisgarh में आकाशीय बिजली गिरने से 15 कर्मचारी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)