• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

परीक्षा में फेल, पढ़ाई में पीछे हटकर ओलिंपियन बने ऐश्वर्य: पिता की बंदूक हमेशा कंधे पर देखने के कारण स्कूल छोड़कर शूटर बन गए

JANVEENA by JANVEENA
July 30, 2024
in खेल
0
परीक्षा में फेल, पढ़ाई में पीछे हटकर ओलिंपियन बने ऐश्वर्य:  पिता की बंदूक हमेशा कंधे पर देखने के कारण स्कूल छोड़कर शूटर बन गए

 

‘हम राजपूत हैं। हमारे पारिवारिक जीवन में बंदूकों का रोल रहा है। घर में बंदूकें और राइफल रहती हैं। ऐश्वर्य छोटा था, 8-10 साल का रहा होगा, तब मेरे साथ खेत पर जाता था। उसने हमेशा मेरे कंधे पर बंदूक देखी है। ऐसे ही देखते-देखते बचपन से उसे बंदूकों का शौक

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

.

ये कहानी मध्यप्रदेश के रतनपुर गांव के ठाकुर वीरबहादुर सिंह तोमर के छोटे बेटे ऐश्वर्य प्रताप सिंह की है। कहानी सुनाने वाले भी खुद ठाकुर वीरबहादुर सिंह हैं। शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह पेरिस ओलिंपिक में भारत की तरफ से मेडल के दावेदार हैं। 31 जुलाई, बुधवार को वे क्वालिफाइंग राउंड में खेलेंगे। हालांकि एक वक्त ऐसा था, जब वे एकेडमी का ट्रायल पास करने में फेल हो गए थे।

खरगोन जिले के करीब एक हजार आबादी वाले रतनपुर गांव से निकलकर ऐश्वर्य प्रताप सिंह कैसे शूटिंग के स्टार बने, ये जानने हम उनके घर पहुंचे। खरगोन से रतनपुर करीब 70 किमी दूर है। तहसील झिरन्या से गांव तक की 3 किमी लंबी सड़क पिछले साल ही बनी है। हालांकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह के घर का रास्ता अब भी कच्चा है। पढ़िए ये ग्राउंड रिपोर्ट…

बचपन से बंदूकें देखीं, उसी से करियर बना लिया
ऐश्वर्य के पापा वीरबहादुर सिंह तोमर पिछले 41 साल से रतनपुर गांव में रह रहे हैं। करीब 50 एकड़ जमीन है। उनके पास तीन बंदूकें हैं। ऐश्वर्य छोटे थे, तब पढ़ाई से ज्यादा पिता की बंदूकें उन्हें अट्रैक्ट करती थीं। स्कूल के बाद वक्त मिलता तो बंदूकें साफ करने में पापा की मदद करते थे।

वीरबहादुर सिंह तोमर बताते हैं, ‘हम लोग हमेशा बंदूक रखते हैं। मैं फसल की सुरक्षा के लिए हवाई फायर करता था, तब ऐश्वर्य मुझे देखता था। तब उसका भी बंदूक चलाने का मन होता था। वो उम्र में छोटा था, लेकिन शूटिंग उसे पसंद आने लगी।’

कोरिया में 15वीं एशियन शूटिंग के दौरान ऐश्वर्य। फोटो- aishwary_ind इंस्टा

वीरबहादुर सिंह तोमर बताते हैं, ‘खरगोन और आसपास के गांवों में बहुत मेले लगते हैं। नवग्रह मेला, झिरन्या या भगोरिया हाट, सभी में बंदूकों से गुब्बारे फोड़ने के स्टॉल लगते थे। ऐश्वर्य वहां निशाने लगाने की जिद करता था।’

ऐश्वर्य को विराट कोहली का खेल पसंद
ऐश्वर्य स्टार शूटर हैं, लेकिन उनके फेवरेट प्लेयर कौन हैं? वीरबहादुर सिंह जवाब देते हैं, ‘ऐश्वर्य को क्रिकेट पसंद है। कभी-कभार क्रिकेट खेलता है। विराट कोहली का फैन है। उसे विराट का क्रिकेट के लिए पैशन अच्छा लगता है। वे फंसे हुए मैच निकाल लेने में माहिर हैं। हालात मुश्किल होने के बाद भी उन्होंने कई बार इंडिया को मैच जिताए हैं। इसलिए वो विराट से बहुत प्रभावित है।’

‘अक्टूबर, 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप में विराट ने अकेले 82 रन बनाकर पाकिस्तान से मैच छीन लिया था। ऐश्वर्य को वो पारी बहुत पसंद आई। तब ऐश्वर्य ने विराट कोहली से बात भी की थी। पिछले ओलिंपिक के दौरान भी मोबाइल पर उनकी बात हुई।’

टोक्यो ओलिंपिक के वक्त कोहली और साउथ अफ्रीका के प्लेयर एबी डिविलियर्स ने वीडियो कॉल पर ऐश्वर्य को मेडल के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

शूटिंग एकेडमी के लिए सिलेक्ट हुए तो पिता को हैरानी हुई
वीरबहादुर सिंह तोमर बताते हैं, ‘ऐश्वर्य के दादाजी के निधन के बाद बड़ा बेटा होने के नाते पूरी जिम्मेदारी मुझ पर आ गई थी। मैं 12वीं तक फर्स्ट डिवीजन से ही पास होता था। इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन पढ़ाई नहीं कर पाया। फिर मैं अपनी ख्वाहिशें बेटे में देखने लगा।’

‘ऐश्वर्य की शुरुआती पढ़ाई रतनपुर से 5 किमी दूर झिरन्या में हुई है। उसके चाचा नीतिराज सिंह तोमर बाइक पर बैठाकर रोज स्कूल छोड़ने जाते थे। आगे की पढ़ाई के लिए हमने उसे खरगोन भेज दिया। वहां ऐश्वर्य ने 8वीं तक की पढ़ाई की।’

कोरिया में एशियन शूटिंग चैंपियन में गोल्ड जीतने के बाद ऐश्वर्य। फोटो- aishwary_ind इंस्टा

‘मेरा भांजा नवदीप सिंह राठौड़ CISF में है। वो भी इंटरनेशनल शूटर है। नवदीप 2010 में सिंगापुर में हुए यूथ ओलिंपिक में भारतीय टीम में शामिल था। पढ़ाई के दौरान ऐश्वर्य नवदीप से बहुत प्रभावित था। एक दिन ऐश्वर्य ने कहा कि मैं नवदीप भैया के साथ जाना चाहता हूं। नवदीप ने भी मुझसे यही बात कही।’

‘उस वक्त गर्मी की छुट्टियां थीं। ऐश्वर्य नवदीप के साथ चला गया। हमने 2014 में ऐश्वर्य को एकेडमी के समर कैंप में भोपाल भेज दिया। तब उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। एक साल तक वो दूसरी रेंज में प्रैक्टिस करता रहा। 2015 में भी हमने उसे एकेडमी भेजा। इस बार वो सिलेक्ट हो गया।’

‘नवदीप का मेरे पास फोन आया कि ऐश्वर्य सिलेक्ट हो गया है, आगे क्या करना है। मैंने सोचा कि पता नहीं कैसे इसका सिलेक्शन हुआ है। मैंने नवदीप से कहा कि सोचकर बताऊंगा। छोटे भाई नीतिराज से राय ली। फिर तय किया कि ऐश्वर्य को एकेडमी में ही भेज देते हैं, क्योंकि उसका पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता है।

‘अब शूटिंग करते हुए उसे 8 साल हो गए हैं। ओलिंपिक तक पहुंचकर उसने खुद को साबित किया है। मुझे लगता है कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वो टोक्यो ओलिंपिक में भी हिस्सा ले चुका है। इस बार उम्मीद है कि बेटा ओलिंपिक में मेडल दिलाएगा।’

15 साल की उम्र में शूटिंग एकेडमी में एंट्री मिली
olympics.com के मुताबिक, नवदीप ने ऐश्वर्य के पिता से वादा किया था कि मैं ऐश्वर्य की पढ़ाई की गारंटी नहीं दे सकता, लेकिन मैं उन्हें प्रोफेशनल शूटर बनाऊंगा।

सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐश्वर्य ने नवदीप के साथ मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी जॉइन की। हालांकि पहले ट्रायल में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था। नवदीप ने तय किया कि ऐश्वर्य को अच्छी ट्रेनिंग मिले, ताकि वो ट्रायल पास कर सके और एकेडमी में प्रवेश ले सके। वे उसे भोपाल की शूटिंग रेंज में ले जाकर प्रैक्टिस कराते थे।

मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी के समर कैंप में उनका रजिस्ट्रेशन करा दिया। आखिर मेहनत रंग लाई और ऐश्वर्य को एकेडमी में एंट्री मिल गई। उन्होंने नवदीप से ट्रेनिंग लेनी शुरू की। एकेडमी में उनके पहले कोच वैभव शर्मा थे।

ऐश्वर्य ने 15 साल की उम्र में एमपी शूटिंग एकेडमी जॉइन की। फोटो- aishwary_ind इंस्टा

नवदीप सिंह राठौड़ ने ओलिंपियन गगन नारंग की एकेडमी गन्स फॉर ग्लोरी से स्पेशल राइफल कोच का भी इंतजाम किया। कोच एक महीने के लिए मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी आए और ऐश्वर्य को ट्रेनिंग दी।

ऐश्वर्य के मेंटॉर नवदीप कहते हैं, ‘2015 में पहले नेशनल्स में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उनकी बट प्लेट तय लेवल से एक सेमी नीचे थी। इस पर ऐश्वर्य ने कहा था कि वो सबसे मुश्किल वक्त था। मैं सभी बच्चों को शूटिंग करते देखता था और मुझे हॉस्टल में अकेले रहना पड़ता था। मैं पहले कभी अकेले रहा भी नहीं, तो ये बहुत मुश्किल था।’

टोक्यो ओलिंपिक में 21वें नंबर पर रहे, इस बार गोल्ड के दावेदार
23 साल के ऐश्वर्य 50 मीटर एयर राइफल थ्री-पोजिशन इवेंट में हिस्सा लेंगे। वे टोक्यो ओलिंपिक में भी उतरे थे, लेकिन 21वें नंबर पर रहे और फाइनल में नहीं पहुंच पाए थे। ऐश्वर्य क्वालिफाइंग राउंड में 31 जुलाई और फाइनल में 1 अगस्त को मेडल के लिए निशाना लगाएंगे।

Previous Post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक “झूठे” मामले में जेल में डाल दिया गया: Sunita Kejriwal

Next Post

Hathras News: CM से मिले हाथरस के प्रभारी मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष: कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के खाली पड़े आवासों को जरूरतमंदों को देने की मांग

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Hathras News: CM से मिले हाथरस के प्रभारी मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष: कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के खाली पड़े आवासों को जरूरतमंदों को देने की मांग

Hathras News: CM से मिले हाथरस के प्रभारी मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष: कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के खाली पड़े आवासों को जरूरतमंदों को देने की मांग

Indrani को विदेश यात्रा की अनुमति देने वाले विशेष अदालत के आदेश पर उच्च न्यायालय ने बढ़ाई रोक लगाई।

Indrani को विदेश यात्रा की अनुमति देने वाले विशेष अदालत के आदेश पर उच्च न्यायालय ने बढ़ाई रोक लगाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)