• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

AR रहमान माइकल जैक्सन से मुलाकात करना चाहते थे: टीम ने एक हफ्ते बाद उत्तर देने से इनकार करते हुए कहा कि वे अब ऑस्कर जीतने के बाद ही उनसे मिलेंगे।

JANVEENA by JANVEENA
July 12, 2024
in मनोरंजन
0
AR रहमान माइकल जैक्सन से मुलाकात करना चाहते थे:  टीम ने एक हफ्ते बाद उत्तर देने से इनकार करते हुए कहा कि वे अब ऑस्कर जीतने के बाद ही उनसे मिलेंगे।

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

 

ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने माइकल जैक्सन से मिलने का ऑफर ठुकरा दिया था। पहले वो खुद माइकल से मिलना चाहते थे, लेकिन जब एक हफ्ते तक उनकी टीम ने जवाब नहीं दिया, तो नाराज होकर ए आर रहमान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि जब वो ऑस्कर जीते तो माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने घर बुलाया था। एआर रहमान ने ये भी बताया है कि वो फिल्म एथिरन (रोबोट) में माइकल के साथ गाना गाने वाले थे, लेकिन उनकी मौत के चलते ऐसा नहीं हो सका।

 

हाल ही में फ्री मलेशिया टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर एआर रहमान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने माइकल से मुलाकात करने और ऑस्कर जीतने पर बात की है। एआर रहमान ने कहा है, ‘साल 2009 की शुरुआत में मैं लॉस एंजिलिस, यूएसए में था। वहां मेरी मुलाकात माइकल जैक्सन के मैनेजर से हुई थी। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं माइकल जैक्सन से मिल सकता हूं। जवाब में उन्होंने कहा, हां, क्यों नहीं, हम ईमेल भेजेंगे। पहले हफ्ते में उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। मैं बस शांत था, मैंने सोचा कोई बात नहीं।’

आगे एआर रहमान ने कहा, ‘उसके बाद नॉमिनेशन आ गए। मुझे ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद मेरे पास ईमेल आया। उसमें लिखा गया था कि माइकल जैक्सन आपसे मिलना चाहते हैं। लेकिन मैंने कहा, अब मैं उनसे नहीं मिलना चाहता। तो मैंने कहा कि मैं ऑस्कर जीतता हूं तब ही उनसे मिलूंगा, वरना नहीं मिलूंगा। मुझे यकीन था कि मैं ही ऑस्कर जीतने वाला हूं।’

ए आर रहमान को स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए ऑस्कर मिला था।

ऑस्कर जीतने के बाद माइकल ने मिलने बुलाया था

एआर रहमान ने माइकल से मुलाकात पर कहा, ‘ऑस्कर जीतने के अगले दिन मैं उनसे मिलने गया। हम उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में मिले थे। मेरे ड्राइवर ने मुझे उनके घर तक छोड़ा था। शाम के करीब साढ़े 6 बजे थे, सूरज डूब रहा था और फिर किसी ने ग्लव्स पहने हुए दरवाजा खोला। मैं बहुत खुश था क्योंकि मैंने 2 ऑस्कर जीते थे। मैं सातवें आसमान में था। उनके साथ हुई मुलाकात अच्छी थी।’

माइकल जैक्सन से हुई मुलाकात पर ए आर रहमान ने बताया है कि उन्होंने गाने की तारीफ करते हुए म्यूजिक पर चर्चा की थी। माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने बच्चों से भी मिलवाया था। माइकल ने उनसे कहा था कि वो जब भी डांस करते हैं तो दिल से करते हैं। फिर उन्होंने एआर रहमान को कुछ डांस मूव्स भी दिखाए थे। एआर रहमान की मानें तो ये उनके लिए कभी न भूलने वाली याद थी।

रोबोट के गाने में माइकल को साइन करना चाहते थे मेकर्स

एआर रहमान जब भारत लौटे तो वो उस समय फिल्म एथिरन (रोबोट) में काम कर रहे थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर शंकर को माइकल जैक्सन से हुई मुलाकात का किस्सा बताया। इस पर शंकर ने उनसे कहा था कि तुम माइकल जैक्सन के साथ गाना क्यों नहीं गाते। इस पर एआर रहमान ने हैरानी के साथ शंकर से पूछा, माइकल जैक्सन तमिल गाना गाएंगे?

कुछ समय बाद ए आर रहमान ने माइकल जैक्सन को कॉल कर साथ गाने का ऑफर दिया। जवाब में माइकल ने हामी भरी थी, लेकिन अफसोस की गाना बनने से पहले ही 25 जून 2009 को उनका निधन हो गया।

 

Previous Post

Moringa Water के लाभ: रोजाना सुबह मोरिंगा पानी पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

Next Post

Jammu-Kashmir पुलिस ने बारामूला में एक मादक पदार्थ तस्कर का घर पकड़ा

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
Jammu-Kashmir पुलिस ने बारामूला में एक मादक पदार्थ तस्कर का घर पकड़ा

Jammu-Kashmir पुलिस ने बारामूला में एक मादक पदार्थ तस्कर का घर पकड़ा

विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाली इतालवी खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी:  डोना वेकिच को सेमीफाइनल में हराया; बारबोरा क्रेजिकोवा ने भी पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।

विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाली इतालवी खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी: डोना वेकिच को सेमीफाइनल में हराया; बारबोरा क्रेजिकोवा ने भी पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)