• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अर्शदीप ने तोड़ा बुमराह और भुवी का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले पेसर बने।

JANVEENA by JANVEENA
November 14, 2024
in खेल
0
अर्शदीप ने तोड़ा बुमराह और भुवी का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले पेसर बने।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया तीसरा T20I मैच ऐतिहासिक रचा। इस मैच में पहले भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 208/7 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

भारत के 219 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत अर्शदीप ने भारत को जीत दिलाकर ही दम लिया। इस दौरान अर्शदीप ने इतिहास रच दिया। दरअसल, अर्शदीप ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लेते ही सभी भारतीय तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया।

अर्शदीप सिंह ने बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को पछाड़ते भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिया है। अर्शदीप के नाम अब T20I क्रिकेट में 92 विकेट हो गए हैं। इस मैच से पहले अर्शदीप भुवी को पछाड़ने से 2 विकेट दूर थे जबकि जसप्रीत बुमराह के 89 विकेट की बराबरी पर थे। लेकिन अब अर्शदीप सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज  

    • 96 – युजवेंद्र चहल (79 पारी)

 

    • 92* – अर्शदीप सिंह (59 पारी)

 

    • 90 – भुवनेश्वर कुमार (86 पारी)

 

    • 89 – जसप्रीत बुमराह (69 पारी)

 

    • 88 – हार्दिक पांड्या (94 पारी)

 

अब अर्शदीप के निशाने पर युवजवेंद्र चहल का सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड है। भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट 96 युजवेंद्र चहल ने हासिल किए हैं। इस आंकड़ें से अर्शदीप सिंह अब सिर्फ 4 विकेट दूर हैं। यही नहीं, अर्शदीप के पास T20I क्रिकेट में पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रुप में भुवी का रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका है।

T20I क्रिकेट में पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

    • 47 – भुवनेश्वर कुमार

 

    • 37 – अर्शदीप सिंह

 

    • 30 – जसप्रीत बुमराह

 

    • 20 – वाशिंगटन सुंदर

 

    • 19 – आशीष नेहरा

 

    • 19 – अक्षर पटेल

 

भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक विकेट

    • टेस्ट – कपिल देव (434)

 

    • वनडे – जवागल श्रीनाथ (315)

 

    • T20I – अर्शदीप सिंह (92)*

 

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

‘अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाएं,’ सुप्रीम कोर्ट की अजित पवार गुट को नसीहत।

Next Post

अवैध खनन रोकने पर खनन अधिकारी से बदसलूकी, मोबाइल तोड़ा: सीतापुर में धक्का देकर गिराया और जान से मारने की धमकी दी; तीन गिरफ्तार।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
अवैध खनन रोकने पर खनन अधिकारी से बदसलूकी, मोबाइल तोड़ा: सीतापुर में धक्का देकर गिराया और जान से मारने की धमकी दी; तीन गिरफ्तार।

अवैध खनन रोकने पर खनन अधिकारी से बदसलूकी, मोबाइल तोड़ा: सीतापुर में धक्का देकर गिराया और जान से मारने की धमकी दी; तीन गिरफ्तार।

OPG ग्रुप पर ED की छापेमारी, चेन्नई स्थित ठिकानों से 8.38 करोड़ नकद बरामद।

OPG ग्रुप पर ED की छापेमारी, चेन्नई स्थित ठिकानों से 8.38 करोड़ नकद बरामद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)