• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अर्शदीप के बचपन के कोच गुस्सा हो गए थे : पहले मैच में 29 रन दिए गए थे, 2 ओवर में; कोच ने कहा कि गेंद को सटीक लाइन लेंथ में फेंके जाने पर विकेट मिलेगा।

JANVEENA by JANVEENA
June 13, 2024
in खेल
0
अर्शदीप के बचपन के कोच गुस्सा हो गए थे :  पहले मैच में 29 रन दिए गए थे, 2 ओवर में; कोच ने कहा कि गेंद को सटीक लाइन लेंथ में फेंके जाने पर विकेट मिलेगा।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

अर्शदीप ने नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में 9 रन देकर 4 विकेट लिए। यह भारत की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी गेंदबाज की ओर से किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप-2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

 

अर्शदीप टूर्नामेंट के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 29 रन दिए थे, जिसके बाद उनके कोच जसवंत राय उनसे नाराज हो गए थे। अर्शदीप के कोच ने दैनिक भास्कर को बताया कि पहले मैच के बाद उनके प्रदर्शन पर मैं गुस्सा था। उनसे कहा था कि उन्हें आगे के मैचों में कूल रह कर गेंदबाजी करनी है और इकोनॉमी भी सुधारना है। वह ऐसा ही कर रहे हैं।

प्रस्तुत अर्शदीप के कोच से बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल-पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल ने अर्शदीप के बहाने सिक्खों ने टिप्पणी की थी इस पर क्या कहेंगे?
जवाब- अर्शदीप को पहले भी एशिया कप के दौरान ट्रोल किया गया था। अब वह अपने गेम पर फोकस करता है। वह इधर-उधर की बातों पर नहीं जाता है। किसी के बोलने से न अर्शदीप के परफॉरमेंस पर फर्क पड़ा है और न पड़ेगा। आज भी उसने अच्छा परफॉर्म किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था।

सवाल- अर्शदीप ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ रन डिफेंड करते हुए मैच जिताया था, अब USA के खिलाफ 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन को किस तरह से देख रहे हैं?
जवाब- अर्शदीप के इस प्रदर्शन से मैं बड़ा खुश हूं। IPL में थोड़ा वह महंगे साबित हुए थे। हमने उनसे कहा था कि अमेरिका में धैर्य बनाए रखना और पिच पर सही जगह बॉलिंग डालना है, आपको विकेट जरूर मिलेगा।

विकेट के लिए जाने के बजाय सही जगह पर गेंद डालनी है। वही उसने किया है। इससे उसकी इकोनॉमी भी ठीक रही और विकट भी चार मिले। वहीं, अर्शदीप को अमेरिका में जाकर खेलने का फायदा मिला है। वह पिछले साल अमेरिका में जाकर खेला था।

सवाल- जब अर्शदीप पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन डिफेंड कर रहे थे तो, क्या आपको भरोसा था? आपके मन में क्या चल रहा था?
जवाब- भरोसा तो था कि वह डिफेंड कर लेगा, पर मन में यह डर भी था कहीं रन बन गए तो उसको कई तरह की बातें सुननी पड़ेंगी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच वैसे भी हाईवोल्टेज का होता है। प्रेशर तो होता ही है। हम लोग भी प्रेशर महसूस करते हैं। अर्शदीप पर प्रेशर होगा ही।

आपने देखा की अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाज आमिर को सुपर ओवर में 19 रन पड़ गए थे। अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर अच्छा डाला। पहली बॉल डॉट निकाली और एक विकेट लिया और उसके बाद दो चौके लगे। वह मैच को बचा ले गया और टीम को जीत मिली।

अमेरिका के खिलाफ अर्शदीप का प्रदर्शन।

सवाल- अर्शदीप के प्रदर्शन को देखते हुए आपको क्या लगता है कि वह टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं?
जवाब- अर्शदीप ने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 29 रन दिए थे। मैच के बाद जब उससे मेरी बात हुई तो मैं उस पर खूब गुस्सा हुआ। मैंने उसे कहा कि क्या कर रहे हो। हमें अपनी इकोनॉमी ठीक रखनी है।

जितने वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, उनसे आपको आगे रहना है और यही मौका है आपको अपने को बेहतर साबित करने का। आप में क्षमता है। आप टूर्नामेंट में टॉप गेंदबाज रहे तो खुद को टीम इंडिया में एस्टैब्लिश कर सकेंगे और लंबे समय तक टीम से खेल पाएंगे।

अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले मैंने उसे मैसेज डाला था कि कूल रहना है और हर बॉल सोच-समझकर करना है। आज मैच में वह कूल रहा और डिसिप्लिंड बॉलिंग की। मैं उसके प्रदर्शन से खुश हूं।

Previous Post

सनी देओल ने “बॉर्डर 2” की घोषणा की: बोली: मैं २७ वर्ष पुराने वादे को पूरा करने आ रहा हूँ।

Next Post

UP: शहरों में बेहतर शिक्षा का निर्णय, पर 43 साल से शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे कई स्कूलों को शिक्षकों की कमी

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
UP:  शहरों में बेहतर शिक्षा का निर्णय, पर 43 साल से शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे कई स्कूलों को शिक्षकों की कमी

UP: शहरों में बेहतर शिक्षा का निर्णय, पर 43 साल से शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे कई स्कूलों को शिक्षकों की कमी

दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की चोरी

दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)