• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

आशा भोसले की जादुई आवाज ने बदला बॉलीवुड का संगीत ट्रेंड, यादगार बना दीं कई फिल्में

JANVEENA by JANVEENA
September 8, 2025
in प्रमुख समाचार
0
आशा भोसले की जादुई आवाज ने बदला बॉलीवुड का संगीत ट्रेंड, यादगार बना दीं कई फिल्में

 

भारतीय संगीत जगत में आशा भोसले का नाम सुनते ही हर किसी के दिल में उनकी मधुर आवाज की मिठास बस जाती है. उन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाकर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों को दशकों तक मंत्रमुग्ध किया. 9 सितंबर को सिंगर अपना जन्मदिन मनाएंगी. इस मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें.

अपनी अलग गायकी के वजह से आज भी हैं उतनी ही पॉपुलर 
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था. वो एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता, स्वरसम्राट दीनानाथ मंगेशकर, खुद एक मशहूर गायक थे. आशा भोसले ने बचपन से ही गायकी का अभ्यास शुरू कर दिया था. उनकी बड़ी बहन, लता मंगेशकर, भी एक प्रसिद्ध गायिका थीं, लेकिन आशा ने अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने कभी भी अपनी आवाज को दूसरों से प्रभावित नहीं होने दिया और लगातार मेहनत करती रहीं.

उनका करियर शुरुआत में आसान नहीं था. शुरुआती दिनों में वह अपनी बहन लता मंगेशकर की छाया तले रहीं. आशा ने अपनी आवाज में बदलाव किया और अलग-अलग संगीत शैलियों को सीखना शुरू किया. वे बॉलीवुड के साथ-साथ फिल्मी संगीत के कई अलग-अलग रूपों में माहिर हो गईं. गजल, कव्वाली, वेस्टर्न गाने, और पारंपरिक हिंदी गीतों में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई. यही वजह है कि वे इतने वर्षों तक इंडस्ट्री में सक्रिय और लोकप्रिय बनी रहीं.

आज भी लोग गुनगुनाते हैं आशा भोसले के ये हिट गाने 
आशा भोसले ने हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं जैसे मराठी, बंगाली, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू, गुजराती और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उनकी इस बहुभाषीय प्रतिभा ने उन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी दिलाई. उनकी आवाज की खासियत यह थी कि वे हर गीत में अलग ही जादू बिखेर देती थीं. फिर चाहे बात ‘मुझे रंग दे’, ‘जरा सा झूम लूं मैं’,और ‘शहरी बाबू दिल ले गया’ की हो, या फिर ‘रात का समां’, ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, और ‘शरारा’ गाने की हो.

उनके गाने कई बार फिल्म की सफलता की वजह भी बने. कई सारे हिट गाने उनके नाम हैं जो आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं.उनके हिट गानों की लिस्ट में ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘झुमका गिरा रे’, ‘ये मेरा दिल’, ‘राधा कैसे ना जले’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘आ जा आ जा मैं हूं प्यार तेरा’, ‘कहीं आग लगे लग जाए’, ‘रात अकेली है’, ‘ओ मेरे सोना रे’ समेत कई गाने हैं. आशा ने कुल मिलाकर करीब 12,000 गाने रिकॉर्ड किए हैं जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

कई प्रेस्टीजियस अवार्ड किया अपने नाम 
1979 में आशा भोसले ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कार जीता. कुल मिलाकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए 18 बार नामांकित किया गया जिसमें उन्होंने 7 बार जीत हासिल की. उनकी मेहनत और योगदान के लिए 2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया.

इसके अलावा आशा को भारत सरकार ने पद्म विभूषण जैसे बड़े पुरस्कार से नवाजा है, जो देश के सबसे बड़े सम्मान में से एक है. उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है.12,000 से ज्यादा गानों के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जो साबित करता है कि उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

READ ALSO

सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज का बयान, बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’

‘बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे?’ दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल

Previous Post

रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में हर साल दिल की बीमारियों से लाखों लोगों की होती है मौत

Next Post

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के फैसले से भड़के विरोध, पीएम केपी ओली बने युवाओं के निशाने पर… जानें Gen-Z की राय

Related Posts

सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज का बयान, बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’
प्रमुख समाचार

सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज का बयान, बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’

October 20, 2026
‘बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे?’ दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
प्रमुख समाचार

‘बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे?’ दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल

October 20, 2026
अक्षय कुमार ने CM धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग पर हुई चर्चा
प्रमुख समाचार

अक्षय कुमार ने CM धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग पर हुई चर्चा

October 19, 2026
सविता पूनिया की बायोपिक में यह अभिनेत्री निभा सकती है उनका किरदार, हॉकी स्टार ने बताई अपनी पसंद
प्रमुख समाचार

सविता पूनिया की बायोपिक में यह अभिनेत्री निभा सकती है उनका किरदार, हॉकी स्टार ने बताई अपनी पसंद

October 17, 2026
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट घोषित, 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
प्रमुख समाचार

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट घोषित, 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

October 16, 2026
Bigg Boss 20: घर में झगड़े ने पकड़ा तूल, नियम तोड़ने पर वाइल्ड कार्ड नकुल धुल की छुट्टी
प्रमुख समाचार

Bigg Boss 20: घर में झगड़े ने पकड़ा तूल, नियम तोड़ने पर वाइल्ड कार्ड नकुल धुल की छुट्टी

October 15, 2026
Next Post
नेपाल में सोशल मीडिया बैन के फैसले से भड़के विरोध, पीएम केपी ओली बने युवाओं के निशाने पर… जानें Gen-Z की राय

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के फैसले से भड़के विरोध, पीएम केपी ओली बने युवाओं के निशाने पर… जानें Gen-Z की राय

केपी ओली का बयान: “उपद्रवी Gen-Z के दबाव में सरकार नहीं झुकेगी, सोशल मीडिया पर लगाया गया बैन जारी रहेगा”

केपी ओली का बयान: "उपद्रवी Gen-Z के दबाव में सरकार नहीं झुकेगी, सोशल मीडिया पर लगाया गया बैन जारी रहेगा"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)