• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“Ashutosh Sharma: दिल्ली का नया ‘दबंग’, IPL 2025 में पहले मैच में मचाया धमाल”

JANVEENA by JANVEENA
March 25, 2025
in खेल
0
“Ashutosh Sharma: दिल्ली का नया ‘दबंग’, IPL 2025 में पहले मैच में मचाया धमाल”

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

Who Is Ashutosh Sharma: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा ने अपने पहले ही मैच में सनसनी मचा दी है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 24 मार्च को IPL 2025 का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें आशुतोष शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर महफिल लूट ली। आशुतोष ने बल्ले से तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली की टीम रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 1 विकेट से हराने में कामयाब रही। आशुतोष ने बल्ले से इस कदर कहर बरपाया कि लखनऊ की टीम के गेंदबाज 209 रन के विशाल स्कोर का भी बचाव नहीं कर सके। दिल्ली के लिए आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। आशुतोष ने पंजाब की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन ही साबित कर दिया था कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं और अब 18वें सीजन में दिल्ली के लिए पहले ही मैच में मैच विनिंग पारी खेल सनसनी मचा दी है। आइए जानते हैं आशुतोष शर्मा के बारें में…

रतलाम, मध्य प्रदेश का एक छोटा सा शहर, जहां से कुछ गिने-चुने क्रिकेटर ही निकले हैं। यहीं, 15 सितंबर 1998 को आशुतोष शर्मा का जन्म हुआ। बचपन में आर्थिक तंगी के चलते आशुतोष को क्रिकेट किट तक खरीदने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी तक ले गया, जहां उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे। कड़ी मेहनत, त्याग और लगन के कारण वह साल 2018 में मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने में सफल रहे। कुछ साल MP के लिए खेलने के बाद उन्होंने रेलवे की टीम का दामन थाम लिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

युवराज सिंह का तोड़ चुके हैं कीर्तिमान 

घरेलू क्रिकेट में रेलवे की ओर से खेलते हुए आशुतोष का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था, जिसने युवराज सिंह के 12 गेंदों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उनकी इसी पारी ने IPL स्काउट्स का ध्यान खींचा और 2024 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। डेब्यू मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 रनों की विस्फोटक पारी ने यह साबित कर दिया कि यह खिलाड़ी खास है।

मेगा ऑक्शन में बने करोड़पति 

IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आशुतोष 30 लाख के बेस प्राइस के साथ जब IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरे, तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। हालांकि, अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में खरीदकर यह दिखा दिया कि आशुतोष अब केवल उभरता सितारा नहीं, बल्कि एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

आशुतोष IPL के उन चुनिंदा खास खिलाड़ियों में से एक हैं, जो किसी भी परिस्थिति में अपनी टीम को जिताने का माद्दा रखते हैं। वह रिस्क लेते हुए बड़े शॉट खेलने में यकीन रखते हैं। उनकी कोशिश डेथ ओवर्स में बड़े हिट्स लगाने की रहती है, जो उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाती है। उन्होंने जिस तरह स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ खुद को ढाला है, वह उनके खेल की समझ को दर्शाता है। यही वजह है कि 1 साल के भीतर IPL में वह एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

बड़ा खिलाड़ी बनने का काबिलियत 

IPL में अपनी पहचान बना चुके आशुतोष शर्मा की कोशिश भारतीय टीम में जगह बनाने की होगी, जिसका सपना हर लगभग हर भारतीय युवा देखता है। हालांकि, उनके लिए ये काम बिलकुल भी आसान नहीं होगा। अगर वह इस शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने में सफल रहते हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले सालों में भारतीय टीम को एक नया फिनिशर मिल सकता है।

Previous Post

“दांतों में तार लगवाने वाली ये लड़की बनी सुपरस्टार, आज लाखों दिलों पर राज करती है”

Next Post

“गर्मियों में बीमारियों से बचना चाहते हैं? लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें और रहें हेल्दी”

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
“गर्मियों में बीमारियों से बचना चाहते हैं? लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें और रहें हेल्दी”

"गर्मियों में बीमारियों से बचना चाहते हैं? लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें और रहें हेल्दी"

“युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड को लेकर हार्दिक पांड्या का रिएक्शन वायरल!”

"युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड को लेकर हार्दिक पांड्या का रिएक्शन वायरल!"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)