• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

छह भारतीय खिलाड़ियों पर लगा बैन, फैन्स को लगा तगड़ा झटका – जानिए पूरा मामला

JANVEENA by JANVEENA
July 22, 2025
in खेल
0
छह भारतीय खिलाड़ियों पर लगा बैन, फैन्स को लगा तगड़ा झटका – जानिए पूरा मामला

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

 

जर्मनी के राइन-रूहर में चल रहे विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) में मिश्रित टीम कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम चयन को लेकर विवादों में घिर गई है क्योंकि चुने गए 12 खिलाड़ियों में से छह को कथित प्रशासनिक चूक के कारण भाग लेने से रोक दिया गया है.

प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया था लेकिन केवल छह को ही प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी गई क्योंकि अधिकारी 16 जुलाई को प्रबंधकों की बैठक के दौरान सभी नामों को सही ढंग से प्रस्तुत करने में विफल रहे.

बाहर की गई एक खिलाड़ी अलीशा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह केवल कुप्रबंधन नहीं है- यह करियर को नुकसान पहुंचाने वाला है. हम जवाब, जवाबदेही और हमारी आवाज सुनी जाने की मांग करते हैं. हमने कोई मैच नहीं गंवाया – हमने भाग लेने का अपना अधिकार ही खो दिया.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यह केवल एक गलती नहीं है. यह एआईयू और हमारी टीम के अधिकारियों द्वारा करियर को नुकसान पहुंचाने वाला है. हम न्याय की मांग करते हैं.’’

सूत्रों के अनुसार बीवी राव और अजीत मोहन भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के अधिकारी थे जो बैठक में शामिल हुए थे. देश में विश्वविद्यालय स्तर के खेलों के लिए नोडल संस्था एआईयू ने इस घटना को स्वीकार किया है.

एआईयू सचिव डॉ. पंकज मित्तल ने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए पीटीआई को बताया, ‘‘हमें इसकी जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.’’

एक सूत्र के अनुसार यह मामला सिर्फ एक त्रुटि का नहीं था बल्कि ‘व्यवस्थित अनियमितताओं’ का परिणाम था जिसकी शुरुआत भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में आयोजित चयन ट्रायल से शुरू हुई.

सूत्र ने कहा, ‘‘प्रबंधकों की बैठक के दौरान अधिकारियों को भारत के सभी 12 खिलाड़ियों की सूची वाला एक पत्र दिया गया था. यह उनकी जिम्मेदारी थी कि वे इसे ध्यान से पढ़ें, गैरमौजूद या घायल खिलाड़ियों की जांच करें और इसके अनुसार नामों की पुष्टि या समायोजन करें. हालांकि उन्होंने इसे हल्के में लिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग नहीं लिया था उनके नाम भी वहां थे। वे यहां केवल लुत्फ उठाने आए थे। बैठक में उन्होंने एक बुनियादी गलती भी की। उन्हें यह घोषित करना था कि कौन सा खिलाड़ी एकल, युगल और मिश्रित वर्ग में खेलेगा लेकिन उन्होंने इस बारे में ठीक से सूचित नहीं किया.’’

सनीथ दयानंद, सतीश कुमार करुणाकरण, देविका सिहाग, तस्नीम मीर, वर्षिनी विश्वनाथ श्री और वैष्णवी खड़केकर उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में भाग लिया.

भारत ने मकाऊ को हराया लेकिन ग्रुप चरण में हांगकांग से हार गया. फिर राउंड ऑफ 16 में अमेरिका और क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को हराने के बाद सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से हार गया.

रोहन कुमार, दर्शन पुजारी, अदिति भट्ट, अभिनाश मोहंती, विराज कुवाले और अलीशा खान 12 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. पुजारी ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) को पत्र लिखकर गहन जांच की मांग की है.

उन्होंने ईमेल में लिखा, ‘‘इस स्तर के कुप्रबंधन ने प्रभावित खिलाड़ियों को काफी भावनात्मक कष्ट पहुंचाया है, खासकर तब जब टीम इंडिया ने खेलों में ऐतिहासिक पदक जीता है. जिन खिलाड़ियों को नामांकन सूची से बाहर रखा गया था उन्हें मैदान पर योगदान देने और इस उपलब्धि का हिस्सा बनने का मौका देने से अनुचित रूप से वंचित किया गया है.’’

पुजारी ने लिखा, ‘‘आज तक प्रबंधकों ने कोई जवाबदेही या ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया है. अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के इस स्तर पर जहां एथलीटों का करियर, सपने और मनोबल दांव पर लगा है, केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं हो सकता.।’’

हालांकि सूत्र ने आरोप लगाया कि जिन खिलाड़ियों ने असल में ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया था उन्हें मिश्रित टीम स्पर्धा से बाहर रखा गया जबकि वे टीम का हिस्सा थे.

सूत्र ने कहा, ‘‘टीम मैनेजर ने बड़ी गलती की. अधिकारियों ने बैठक के दौरान एकाग्रता नहीं दिखाई और ट्रायल के बाद उन्होंने उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया. उन्होंने सिर्फ छह नाम जमा किए इसलिए बाकी छह को एफआईएसयू ने अनुमति नहीं दी.’’

महिला 400 मीटर धावक देवयानी बजाला ने यह भी आरोप लगाया कि वह प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकी, क्योंकि उनका नाम ‘अधिकारियों द्वारा पुष्टि सूची प्रस्तुत करने में देरी के कारण हटा दिया गया.’

उन्होंने जर्मनी के बोचुम से सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैं एक साल से अधिक समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी लेकिन (जब) पहले दिन की सूची सामने आई तो 400 मीटर महिला दौड़ से मेरा नाम गायब था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मेरे जीवन और मेरे खेल करियर पर बड़ा प्रभाव पड़ता है. मैं वास्तव में बहुत त्याग, साहस और जुनून के साथ यहां पहुंची थी. अब इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए?’’

Previous Post

पेट में 10.6 किलो का ट्यूमर देख हैरान रह गए डॉक्टर, 6 घंटे की सर्जरी के बाद किया सफलतापूर्वक बाहर

Next Post

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर... केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

Best Places Near Mussoorie: मसूरी से 84 किमी दूर बसा यह हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए है जन्नत, ट्रिप प्लान करने के लिए परफेक्ट जगह

Best Places Near Mussoorie: मसूरी से 84 किमी दूर बसा यह हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए है जन्नत, ट्रिप प्लान करने के लिए परफेक्ट जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)