• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

BCCI ने T20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को दिया विशेष उपहार

JANVEENA by JANVEENA
March 21, 2025
in खेल
0
BCCI ने T20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को दिया विशेष उपहार

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Indian Cricket Team: भारत में हमेशा से ही क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और फैंस क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में जब भी भारतीय क्रिकेट टीम कोई आईसीसी खिताब जीतती है, तो भारतीय फैंस के लिए ये किसी उत्सव से कम नहीं होता है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर अपने नाम किया था। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया था और एक भी मैच हारे बिना खिताब जीता था। अब बीसीसीआई ने खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के प्लेयर्स को तोहफे में खास अंगूठी दी है।

BCCI ने 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग गिफ्ट की

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाले भारतीय टीम के हर सदस्य को पिछले महीने 25 फरवरी को मुंबई में 60 ग्राम की 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग गिफ्ट की है। इस पर खिलाड़ियों के नाम और जर्सी नंबर लिखे हुए हैं। इसके अलावा भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किस टीम को कितने रन या कितने विकेट से हराया है। यह भी लिखा हुआ है। प्लेयर्स के लिए ये अंगूठी जीवन भर के लिए यादगार रहेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने नहीं हारा था एक भी मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में हुआ था। तब भारतीय टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे सालों तक याद रखा रखा जाएगा। भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पड़ोसी देश की टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 6 रनों से रोमांचक मुकाबले में हराया था। फिर अमेरिका के खिलाफ मैच 7 विकेट से जीता था। जबकि कनाडा के खिलाफ टीम इंडिया का मैच ग्राउंड गीला होने की वजह से हो नहीं पाया था।

अच्छे प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम आसानी से सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी थी। जहां भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया था। फिर बांग्लादेश को 50 रनों से पटखनी दी। इसके बाद भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 24 रनों से हराया। फिर सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ और भारत ने अंग्रेजों की टीम को 68 रनों से शिकस्त दी और फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन बन गई।

बुमराह ने किया था शानदार प्रदर्शन 

पूरे टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह विरोधी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने रहे। उन्होंने 8 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा फाइनल में विराट कोहली ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। रोहित शर्मा, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने अहम मौकों पर उपयोगी प्रदर्शन किया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को कोई भी विरोधी टीम टक्कर देते नहीं दिखी और भारत ने शान से खिताब जीता।

टीम इंडिया ने दूसरी बार जीता था टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

भारतीय टीम ने कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक भी मैच नहीं हारा था और वह पहली ऐसी टीम बनी थी, जिसने एक भी मैच हारे बिना टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो।

Previous Post

IPL 2008 से खेल रही ये 3 टीमें, लेकिन अब तक नहीं जीत सकी खिताब

Next Post

चलते शो में आमने-सामने आईं बॉलीवुड की दो हसीनाएं, जमकर हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
चलते शो में आमने-सामने आईं बॉलीवुड की दो हसीनाएं, जमकर हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल

चलते शो में आमने-सामने आईं बॉलीवुड की दो हसीनाएं, जमकर हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल

Baking Soda Benefits: एसिडिटी से किडनी हेल्थ तक फायदेमंद, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी करता बचाव

Baking Soda Benefits: एसिडिटी से किडनी हेल्थ तक फायदेमंद, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी करता बचाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)