• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

संविधान की सबसे बड़ी रक्षक है भाजपा : बृजलाल, राजनाथ सिंह के समर्थन में हुई बैठक में दिया आठ लाख पार का नारा

लखनऊ उत्तर क्षेत्र में सामाजिक सम्पर्क श्रृंखला में पासी और जाटव समाज की बैठक

Janveena News by Janveena News
May 9, 2024
in प्रमुख समाचार
0
संविधान की सबसे बड़ी रक्षक है भाजपा : बृजलाल, राजनाथ सिंह के समर्थन में हुई बैठक में दिया आठ लाख पार का नारा

लखनऊ, 09 मई। ‘‘भाजपा संविधान की सबसे बड़ी रक्षक है। संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का श्रेय मोदी जी को जाता है। नये संसद भवन में प्रवेश के समय मोदी जी संविधान लेकर आगे चल रहे थे और हम सभी सांसद साथ थे। आगे आगे संविधान, पीछे हम लोग। आज नैरेटिव गढ़कर विपक्ष दलितों की भावना से खेल रहा है। कांग्रेस सपा व अन्य विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि भाजपा चार सौ से अधिक सीटें लायेगी तो दलितों का आरक्षण खत्म कर देगी। भाजपा ने सदैव दलितों को सम्मान दिया है। अटल जी की पहल पर ही 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न मिला वहीं उनसे जुड़े पंचतीर्थ को भव्य स्वरूप भाजपा ने दिया है।’’

ये बातें सांसद बृजलाल ने गुरुवार को लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित पासी और जाटव समाज की बैठक में कहीं।

READ ALSO

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई

‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा

पुरनिया स्थित भाजपा लखनऊ उत्तर क्षेत्र कार्यालय में सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद बृजलाल ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ अन्याय किया था। वे धारा 370 के पक्ष में नहीं थे। आज कश्मीर विकास की राह पर है। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद पाकिस्तान में दलितों को उनका हक नहीं मिला। योगेन्द्र मण्डल ने तब स्वयं कहा था कि मुझसे बड़ी गलती हो गई। विभाजन के बाद पाक, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारी संख्या में भारत आने वाले दलितों को नागरिकता देने के लिए कानून बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। सीएए लागू होने से सबसे अधिक लाभ दलितों का है। केवल पीलीभीत रेंज में ऐसे ढाई लाख दलित हैं जिन्हें इसका लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि बीएचयू में दलितों को आरक्षण मिलता है किन्तु न्यायालय के आदेश के बाद भी कांग्रेस सरकार ने 1981 में एक्ट चेंज कर अलीगढ़ विश्वविद्यालय में दलितों को आरक्षण न देने का पेंच फंसा दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबा साहेब का अपमान किया। दलितों से नफ़रत का आलम यह है कि अम्बेडकर ग्रीन गार्डेन का नाम बदलकर जनेश्वर मिश्र पार्क कर दिया। बाबा साहेब के नाम वाले कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। पीडीए की बात करने वाले राजनीतिक दलों को वास्तव में दलितों से नफ़रत है। अनुसूचित जाति के लिए बने अधिनियम को यूपी में योगी आदित्यनाथ ने लागू किया किन्तु अन्य दलों द्वारा शासित विभिन्न राज्यों में अभी तक उसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया। बृजलाल ने कहा कि वर्ष 1984 में लखनऊ में केवल एक ब्रिज इन्दिरा ब्रिज था आज सेतुओं की संख्या देख लीजिए। उन्होंने सामाजिक बन्धुओं से अपील किया कि इस बार के चुनाव में राजनाथ सिंह की विजय आठ लाख वोटों से होनी चाहिए इसके लिए पूरे प्रयास किये जायें।

क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि अम्बेडकर ने जो सपना देखा था उसे साकार करने का काम नरेन्द्र भाई मोदी कर रहे हैं। चाय बेचने से काम आरम्भ करने वाले प्रधानमंत्री को आम आदमी की दुश्वारियों का एहसास है। महिलाओं को शौचालय, गरीबों को अनाज से लेकर ईलाज तक की चिन्ता करने वाले मोदी को प्रचण्ड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व में लखनऊ विश्व मंच पर प्रतिष्ठित हुआ है। लगभग पैंसठ हजार करोड़ की योजनाओं से विकास की गंगा बह रही है इस सबका श्रेय जनता को जाता है जिन्होंने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री रामऔतार कन्नौजिया, मण्डल अध्यक्ष रामशरण सिंह, सामाजिक सम्पर्क प्रमुख अमित मौर्य, पूर्व पार्षद कैलाश रावत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू रावत, हनुमान गौतम, तेजपाल रावत, अवधेश गौतम, रोहित भारती, छत्रपाल गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous Post

Vadodara झील में नाव पलटने के मामले में चार महिलाओं को उच्च न्यायालय ने जमानत दी

Next Post

राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी संगठन एक मंच पर

Related Posts

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई
प्रमुख समाचार

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई

May 1, 2026
‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा
प्रमुख समाचार

‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा

May 1, 2026
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13वें दिन भी शानदार कमाई; 150 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
प्रमुख समाचार

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13वें दिन भी शानदार कमाई; 150 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

April 30, 2026
जीनत अमान की निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष, दो शादियों के बावजूद नहीं मिली खुशियां
प्रमुख समाचार

जीनत अमान की निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष, दो शादियों के बावजूद नहीं मिली खुशियां

April 30, 2026
1990 की ब्लॉकबस्टर ‘दिल’ ने दिया 900% रिटर्न, ‘घायल’ से हुई थी कड़ी टक्कर
प्रमुख समाचार

1990 की ब्लॉकबस्टर ‘दिल’ ने दिया 900% रिटर्न, ‘घायल’ से हुई थी कड़ी टक्कर

April 29, 2026
Disha Vakani को ‘दयाबेन’ ने बनाया सुपरस्टार: फिल्मों से टीवी तक का सफर और फिर दूरी
प्रमुख समाचार

Disha Vakani को ‘दयाबेन’ ने बनाया सुपरस्टार: फिल्मों से टीवी तक का सफर और फिर दूरी

April 27, 2026
Next Post
राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी संगठन एक मंच पर

राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी संगठन एक मंच पर

हज-2024 : यूपी से 855 यात्रियों का पहला जत्था चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुआ रवाना

हज-2024 : यूपी से 855 यात्रियों का पहला जत्था चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुआ रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)