लखनऊ, 09 मई। हजरतगंज स्थित भाजपा लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय में व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि आगामी 13 मई को बृहद स्तर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लखनऊ महानगर के सभी व्यापार मण्डल एवम संगठन सम्मिलित होंगे।

श्री द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है तथा लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह स्वयं भी व्यापारियों के शुभचिंतक हैं। इसलिए व्यापारी समाज से निवेदन है कि लखनऊ के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें जिससे कि आगामी 20 मई को बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकल कर रक्षा राजनाथ जी को वोट देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने में सहयोग करें।
बैठक में भाजपा लोकसभा समन्वयक अभिषेक खरे, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, राइस एवं दाल मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, लखनऊ व्यापार मंडल के रविंद्र गुप्ता, मुरलीधर आहूजा, विनोद अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, अनिल वर्मा, प्रदीप मिश्रा, सचिन कंछल, प्रियंक गुप्ता, आनंद गुलाटी, प्रदीप मिश्रा, मनीष गुप्ता, विजय शर्मा, मनीष सिंह, टिंबर संगठन के मोहनीस त्रिवेदी, नाका व्यापार मंडल संयोजक मीत, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



















