• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर ‘धुरंधर’ छाई रही, जानें बाकी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।

JANVEENA by JANVEENA
December 10, 2025
in प्रमुख समाचार
0
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर ‘धुरंधर’ छाई रही, जानें बाकी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।

 

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दहाड़ रही हैं. हालांकि तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच बॉलीवुड की दिसंबर में रिलीज़ हुई बड़ी फिल्म “धुरंधर” का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर हो रहा है. रिलीज के पहले दिन से ही ये मल्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हावी है और दबाकर नोट छाप रही है. वहीं धनुष और कृति सेनन की 12 दिन पुरानी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की कमाई को ‘धुरंधर’ के आने से बड़ा झटका लगा है और दूसरे हफ्ते में ये टिकट खिड़की पर संघर्ष करती नजर आ रही है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ क्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने 5 दिसंबर को 28 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. दूसरे दिन इसने 32 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म ने अपने पहले रविवार को 43 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड छलांग लगाई, जिससे यह 100 करोड़ रुपये कमाने वाली सबसे तेज़ बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई. वहीं चौथे दिन सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट भी आई और इसने 23.25 करोड़ रुपये कमाए.

वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 152.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे मंगलवार को कितनी कमाई की?
कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ ने पहले हफ्ते में शानदार कारोबार किया लेकिन धुरंधर के आने के बाद से इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. बता दें कि ये फिल्म 28 नवंबर को 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई थी. इसके बाद इसन पहले हफ्ते में 83.65 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. दूसरे सोमवार को इसने 2.4 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के दूसरे मंगलवार को यानी 12वें दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ इस फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 105.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ममूटी की ‘कलमकावल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
ममूटी की फिल्म ‘कलमकावल’ को शानदार रिव्यू मिले हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘कलमकावल’ ने 5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. चौथे दिन कलमकावल ने 2.90 करोड़ रुपये कमाए थे.  वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कलमकावल’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 2.80 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों का कुल कलेक्शन 22.20 करोड़ रुपये हो गया है.

‘लालो – कृष्णा सदा सहायते’ ने 9वें मंगलवार कितनी की कमाई?
‘लालो – कृष्णा सदा सहायते’ ने अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है.  वहीं 61 दिन बाद भी ये फिल्म खूब कमाई कर रही है. रिलीज के 9वें मंगलवार यानी 61वें दिन इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 91.05 करोड़ रुपये हो गया है.

READ ALSO

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

Previous Post

जसप्रीत बुमराह के 100वें टी20 इंटरनेशनल विकेट पर बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर के फैसले से मचा हंगामा

Next Post

इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे
प्रमुख समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

November 5, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी
प्रमुख समाचार

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

November 4, 2026
‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव
प्रमुख समाचार

‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव

October 30, 2026
‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज
प्रमुख समाचार

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज

October 29, 2026
ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’
प्रमुख समाचार

ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’

October 27, 2026
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार
प्रमुख समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार

October 26, 2026
Next Post
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश

इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश

3 खिलाड़ियों ने हेड कोच पर आरोप लगाए, चयन विवाद से मचा हंगामा; BCCI जांच कराने की तैयारी में।

3 खिलाड़ियों ने हेड कोच पर आरोप लगाए, चयन विवाद से मचा हंगामा; BCCI जांच कराने की तैयारी में।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)