• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

फिल्मी समीक्षा—सरफिरा: अक्षय, आम आदमी की उड़ान में अपने सपनों का पंख लगाते हुए; इंस्पायरिंग और भावुक फिल्म में राधिका मदान भी जमीं

JANVEENA by JANVEENA
July 11, 2024
in मनोरंजन
0
फिल्मी समीक्षा—सरफिरा:  अक्षय, आम आदमी की उड़ान में अपने सपनों का पंख लगाते हुए; इंस्पायरिंग और भावुक फिल्म में राधिका मदान भी जमीं

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

 

यह फिल्म साउथ बेस्ड बिजनेसमैन जी.आर.गोपीनाथ की लाइफ पर बेस्ड है। जी.आर.गोपीनाथ ने देश में पहली बार सस्ती एयरलाइन शुरू की थी।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सरफिरा इस शुक्रवार को रिलीज होगी। रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 35 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इसे 5 में से चार स्टार रेटिंग दी है। यह फिल्म साउथ बेस्ड बिजनेसमैन जी.आर.गोपीनाथ की लाइफ पर बेस्ड है। जी.आर.गोपीनाथ ने देश में पहली बार सस्ती एयरलाइन शुरू की थी।

 

उनका सपना था कि समाज का सबसे निचला व्यक्ति भी हवाई सफर का आनंद उठा सके। साउथ में पहले ही इस पर सोरारई पोटरु नाम से फिल्म बन चुकी है। सूर्या स्टारर इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

फिल्म की कहानी क्या है?
सोरारई पोटरु की कहानी का बैकड्रॉप साउथ का था, सरफिरा में महाराष्ट्र का बैकग्राउंड दिखाया गया है। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में जन्म लेने वाला वीर म्हात्रे (अक्षय कुमार) बचपन से ही क्रांतिकारी सोच का है। वो समाज में शोषितों और वंचितों के लिए कुछ करना चाहता है। इसी सोच के साथ वो इंडियन एयरफोर्स जॉइन करता है, हालांकि इसी बीच एक घटना होती है। वीर के पिता की तबीयत बहुत खराब हो जाती है, वे अंतिम वक्त पर अपने बेटे को बस एक नजर देखना चाहते हैं।

वीर जैसे-तैसे करके आर्मी कैंप से दोस्तों से कुछ पैसे उधार लेकर वहां से निकलता है। जल्दी घर पहुंच सके, इसके लिए एयरपोर्ट का रुख करता है। हालांकि वहां जाकर पता चलता है कि एयरलाइन की टिकट बहुत महंगी है और उसके पास टिकट के सिर्फ आधे ही पैसे हैं।

वो एयरलाइन वालों से विनती करने लगता है कि कैसे भी करके उसे जाने दें। वो वहां मौजूद लोगों से मदद भी मांगता है, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजता है। आखिरकार वीर सही समय पर घर नहीं पहुंच पाता है और उसके पिता परलोक सिधार जाते हैं। इसी घटना के बाद वीर प्रण लेता है कि वो ऐसी एयरलाइन शुरू करेगा जिसमें लोग कम दाम में भी हवाई सफर कर सकें। उसके इस काम में काफी बाधाएं और खलल पैदा की जाती हैं।

टॉप एयरलाइन चलाने वाले बिजनेसमैन परेश गोस्वामी (परेश रावल) वीर के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बनता है। परेश की सोच है कि निचला तबका या मध्यम वर्गीय लोग प्लेन में ट्रैवल नहीं कर सकते, इसमें सफर करने का अधिकार सिर्फ पैसे वालों को है। वीर को गिराने के लिए परेश सारे हथकंडे इख्तियार कर लेता है।

वीर अपनी फैमिली और दोस्तों के सपोर्ट के साथ लगातार उस दिशा में काम करता है। अब वीर इन मुसीबतों से कैसे पार पाता है, कैसे वो अपना सपना पूरा करता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
इस फिल्म का सबसे फोकस पॉइंट अक्षय कुमार की एक्टिंग ही है। काफी वक्त बाद अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों को रुलाते नजर आए हैं। इमोशनल सीन्स को उन्होंने इतना बखूबी पर्दे पर उकेरा है कि आपके आंखें नम हो सकती हैं। अक्षय की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। एक अहंकारी बिजनेसमैन के रोल में परेश रावल भी काफी नेचुरल एक्टिंग करते नजर आए हैं। उनका भी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल रहा है।

वीर म्हात्रे की पत्नी यानी रानी के किरदार में राधिका मदान ने भी बहुत अच्छा काम किया है। उनका किरदार एक ढीठ और स्वाभिमानी महिला का है, जिसमें वो बिल्कुल परफेक्ट लगी हैं। बाकी सारे सपोर्टिंग एक्टर्स ने अपने-अपने रोल में बेहतर काम किया है।

डायरेक्शन कैसा है?
ओरिजिनल फिल्म (सोरारई पोटरु) बनाने वाली सुधा कोंगरा प्रसाद ने ही सरफिरा का भी डायरेक्शन किया है। वैसे तो रीमेक फिल्मों का चलन बहुत पहले से चला आ रहा है, लेकिन कम ही ऐसी फिल्में होती हैं, जो अपने मूल फिल्म से बेहतर या इसके आस-पास होती हैं। सरफिरा इसमें से एक है और इसके लिए डायरेक्टर सुधा कोंगरा प्रसाद को पूरे नंबर मिलने चाहिए।

उन्होंने उसी कहानी को नए अंदाज और नए कैरेक्टर्स के साथ ताजातरीन अंदाज में पेश किया है। उन्होंने फिल्म में रोमांच, एक्साइटमेंट और इमोशन कूट-कूटकर डालने की कोशिश की है और इसमें सफल भी रही हैं। फिल्म की शुरुआत में एक गाना है, जो फिल्म की लेंथ को बेवजह खींचता है। इसे अवॉयड करते तो फिल्म की लेंथ 10-15 मिनट कम हो सकती थी।

फिल्म का म्यूजिक
यह जिस टाइप की फिल्म है, इसमें गानों का उतना स्कोप नहीं है, फिर भी फिल्म में दो-तीन गाने डाले गए हैं। हालांकि जब डाले ही गए थे, तो थोड़े बेहतर होने चाहिए थे। एक भी ऐसा गाना नहीं है, जिसे सुनकर कानों को सुकून मिला हो। म्यूजिक काफी लाउड है, इस पर थोड़ा सा और काम करना चाहिए था।

फाइनल वर्डिक्ट, देखे या नहीं?
अगर आपने इसका मेन वर्जन नहीं देखा है तब तो यह फिल्म आपको हर मायनों में काफी अच्छी लगेगी। अगर आपने देखी भी होगी तब भी यह फिल्म आपको बोर नहीं करेगी। चूंकि कहानी में ही इतना दम है कि यह चाहे जिस भी भाषा में रिलीज हो, इसे पसंद जरूर किया जाएगा। इसके बावजूद कास्टिंग बहुत जरूरी चीज है, हमने कई बार एक अच्छी खासी स्टोरी को खराब कास्टिंग की वजह से पिटते देखा है।

इस फिल्म की खासियत यह है कि अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग की बदौलत इसे अलग लेवल पर लेकर गए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने मेन वर्जन के हीरो सूर्या को भी ओवरशैडो कर दिया है। जो इमोशन अक्षय लेकर आए हैं, वो शायद सूर्या भी नहीं कर पाए।

कुल मिलाजुला कर यह एक मस्ट वॉच फिल्म है, इसे आप पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं।

 

Previous Post

वेट लॉस में चिया सीड्स ड्रिंक पीने के अद्भुत लाभों को जानें।

Next Post

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आकाशीय बिजली से तीन महिलाओं की मौत हो गयी

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आकाशीय बिजली से तीन महिलाओं की मौत हो गयी

वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के दूसरे दिन हार की कगार पर:  इंग्लैंड से 171 रन पीछे रहते हुए दूसरी पारी में छह विकेट खोए; रुट, ब्रूक और स्मिथ ने अपनी फिफ्टी को पकड़ा

वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के दूसरे दिन हार की कगार पर: इंग्लैंड से 171 रन पीछे रहते हुए दूसरी पारी में छह विकेट खोए; रुट, ब्रूक और स्मिथ ने अपनी फिफ्टी को पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)