• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ऐसी बदली किस्मत, सड़ी-गली लाश तक ले गई फिरंगी पत्नी!

JANVEENA by JANVEENA
March 20, 2025
in जनवीणा प्रकाशन, प्रमुख समाचार
0
ऐसी बदली किस्मत, सड़ी-गली लाश तक ले गई फिरंगी पत्नी!

READ ALSO

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, क्या पहले दिन टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?

दिलीप कुमार की एक बात लता मंगेशकर को लगी थी चुभने, फिर उर्दू सीखने का लिया फैसला

बॉलीवुड को यूं ही मायानगरी नहीं कहा जाता, यहां पल-पल किस्मत बदलती है। कोई रातों-रात स्टार बन जाता है तो किसी की किस्मत ऐसा यू-टर्न लेती है कि अर्श तक पहुंचने के बाद भी शख्स फर्श पर आ जाता है। सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद असफलता देखने वाले एक्टर अक्सर इस मायावी दुनिया से मुंह फेर लेते हैं और एक्टिंग से उनका मोह भंग हो जाता है। सालों-साल तक ये ओझल रहते हैं। कोई अच्छे मौके की तलाश में रहता है, तो कोई कमबैक कर के भी सफल नहीं हो पाता। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि एक अभिनेता भले सालों तक फिल्मों में नजर आए, लेकिन चंद सालों तक गायब रहने के बाद दुनिया उसे झट से भुला देती है। आज हम एक ऐसे अभिनेता के बारे में बात करेंगे जो 1990 के दशक में एक लोकप्रिय नाम था। वह एक ब्लैक बेल्ट मार्शल आर्टिस्ट और एक कुशल डांसर था।

नहीं पूरी हुई आखिरी इच्छा

आज जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसने अलग-अलग भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्में कीं। हालांकि अपने पतन के बाद वह 18 साल तक बेरोजगार रहे और उनके दिन गुरबत में कटे। अपनी पांच शादियों के बावजूद वह अपने अंतिम दिनों में बिल्कुल अकेले रह गए थे। वह मरने से पहले अपने बेटे को गले लगाना चाहता था, लेकिन उनकी आखिरी इच्छा भी पूरी नहीं हुई। अंतिम दिनों में उनका ऐसा हाल हो गया था कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे और अंत में उनकी मौत अकेलेपन से हो गई। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि महेश आनंद हैं। अभिनय में कदम रखने से पहले महेश एक मॉडल के रूप में काम करते थे। वह एक ट्रेंड डांसर और ब्लैक-बेल्ट मार्शल आर्टिस्ट भी थे। आनंद ने कमल हासन और रीना रॉय की फिल्म ‘करिश्मा’ से साल 1984 में अपने करियर की शुरुआत की। जल्द ही वे बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों के भी लोकप्रिय खलनायक बन गए।

इन फिल्मों से मिली पहचान

80 के दशक के आखिर से लेकर 90 के दशक के आखिर तक महेश ने कई बड़ी कॉमर्शियल हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, गोविंदा, संजय दत्त, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। ‘शहंशाह’, ‘तूफान’, ‘अजूबा’,’क्रांतिवीर’, ‘स्वर्ग’, ‘वक़्त हमारा है’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। साल 2000 से महेश आनंद का करियर हाथ से फिसलने लगा। एक फिल्म के सेट पर चोटिल होने के बाद उनका करियर और भी बुरा हो गया। एक फिल्म के सेट पर स्टंट करते समय वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके कारण उन्हें 6 महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसके बाद वे तीन साल तक घर पर ही बिस्तर पर पड़े रहे।

फेसबुक पर लिखी दास्तां

बॉलीवुड में कभी मशहूर नाम रहे महेश आनंद 18 साल से ज्यादा समय तक बेरोजगार रहे। महेश ने फेसबुक पर अपनी कहानी बयां की और अपने बेटे से न मिल पाने के बारे में लिखा। अभिनेता ने लिखा, ‘मेरे दोस्त और सभी लोग मुझे शराबी कहते हैं। मेरा कोई परिवार नहीं है। मेरे सौतेले भाई ने मुझसे 6 करोड़ रुपये ठगे हैं। मैंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं, लेकिन मेरे पास पीने का पानी खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है। इस दुनिया में मेरा एक भी दोस्त नहीं है, यह बहुत दुखद है।’ महेश ने पांच शादियां कीं, लेकिन कोई भी शादी टिक नहीं पाई। पांचों पत्नियां उन्हें छोड़कर चली गईं। महेश आनंद की पहली शादी अभिनेत्री रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से हुई थी। उनकी दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से हुई, जिनसे वे बेटे त्रिशूल के पिता बने।

बेटे को नहीं लगा सके गले

फिर उन्होंने तीसरी बार अभिनेत्री मधु मल्होत्रा ​​से शादी की और ये भी नहीं चल सकी। चौथी बार अभिनेत्री उषा बच्चानी से शादी की, जो एक टीवी एक्ट्रेस हैं, वो भी एक्टर से अलग हो गई। आखिर में महेश आनंद ने रूसी महिला लाना से शादी की। 9 फरवरी 2019 को महेश आनंद अपने घर में मृत पाए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महेश का शव तीन दिन तक घर में पड़ा रहा और सड़ने लगा। महेश की पांचवीं पत्नी रूस से मुंबई आईं और उनके सड़े-गले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गईं। अपनी आखिरी सांस तक वे अपने बेटे त्रिशूल को गले लगाने की चाहत में तरसते रहे और उसे देखे बिना ही गुजर गए।

Previous Post

Gurdaspur Tourism: पंजाबी संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम!

Next Post

मुंबई इंडियंस के लिए अब तक इतने खिलाड़ियों ने T20 में संभाली है कप्तानी!

Related Posts

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, क्या पहले दिन टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?
प्रमुख समाचार

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, क्या पहले दिन टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?

September 28, 2026
दिलीप कुमार की एक बात लता मंगेशकर को लगी थी चुभने, फिर उर्दू सीखने का लिया फैसला
प्रमुख समाचार

दिलीप कुमार की एक बात लता मंगेशकर को लगी थी चुभने, फिर उर्दू सीखने का लिया फैसला

September 28, 2026
The Ramayana इवेंट में देरी से नाराज मीडिया, रणबीर कपूर ने पत्रकारों से मांगी माफी
प्रमुख समाचार

The Ramayana इवेंट में देरी से नाराज मीडिया, रणबीर कपूर ने पत्रकारों से मांगी माफी

September 28, 2026
मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर, निधन के बाद किया भावुक खुलासा
प्रमुख समाचार

मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर, निधन के बाद किया भावुक खुलासा

September 26, 2026
‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर थिरकीं ममता कुलकर्णी, जयपुर के फिल्म फेस्टिवल में दिखा ग्लैमरस अंदाज
प्रमुख समाचार

‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर थिरकीं ममता कुलकर्णी, जयपुर के फिल्म फेस्टिवल में दिखा ग्लैमरस अंदाज

September 26, 2026
मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, असम CM से अनीस बज्मी और संजय मिश्रा तक ने दी श्रद्धांजलि
प्रमुख समाचार

मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, असम CM से अनीस बज्मी और संजय मिश्रा तक ने दी श्रद्धांजलि

September 25, 2026
Next Post
मुंबई इंडियंस के लिए अब तक इतने खिलाड़ियों ने T20 में संभाली है कप्तानी!

मुंबई इंडियंस के लिए अब तक इतने खिलाड़ियों ने T20 में संभाली है कप्तानी!

न अश्लीलता, न गाली… फिर भी ओटीटी पर धमाल! सीरीज को मिली 7.4 रेटिंग, दो हफ्तों से कर रही ट्रेंड

न अश्लीलता, न गाली… फिर भी ओटीटी पर धमाल! सीरीज को मिली 7.4 रेटिंग, दो हफ्तों से कर रही ट्रेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)