• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 22, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

थोड़ी ही दूरी चलने पर अगर सांस फूलने लगे, तो तुरंत कराएं ये जरूरी टेस्ट।

JANVEENA by JANVEENA
September 13, 2025
in स्वास्थ्य
0
थोड़ी ही दूरी चलने पर अगर सांस फूलने लगे, तो तुरंत कराएं ये जरूरी टेस्ट।

 

Shortness Of Breath Causes: अगर आप थोड़ी दूरी चलने पर ही थक जाते हैं और आपकी सांस फूलने लगती है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझने की गलती न करें. यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन समय रहते जांच और इलाज न होने पर यह समस्या बढ़ सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि सांस फूलना और पैरों में सूजन जैसे लक्षण हार्ट, लंग्स, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों की ओर इशारा करते हैं.

क्यों फूलती है सांस?

एक्सपर्ट के मुताबिक सांस फूलने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं-

हार्ट रोग– जब दिल पूरी तरह से रक्त पंप नहीं कर पाता, तो फेफड़ों और शरीर में तरल जमा होने लगता है. इससे पैरों, टखनों और पेट में सूजन आ सकती है और थोड़ी मेहनत में भी सांस फूल जाती है.

लंग्स की समस्या– अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) या फेफड़ों में इंफेक्शन जैसी बीमारियां भी सांस फूलने का कारण बन सकती हैं.

किडनी और लिवर की बीमारी– जब ये अंग सही तरह काम नहीं करते तो शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकल पाता. इसके कारण शरीर में सूजन और फेफड़ों में तरल भर सकता है.

दवाओं का असर– ब्लड प्रेशर और हार्मोन से जुड़ी कुछ दवाएं भी सूजन और सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकती हैं.

कौन-कौन से टेस्ट जरूरी हैं?

अगर आपको थोड़ी दूरी चलने पर ही सांस फूल रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर कुछ जांचें कराना बेहद जरूरी है. इनमें शामिल हैं-

ब्लड टेस्ट – दिल, गुर्दे और लिवर की कार्य करने की क्षमता की जांच के लिए.

चेस्ट एक्स-रे – फेफड़ों में तरल जमा है या नहीं, यह पता करने के लिए.

ECG और इकोकार्डियोग्राम – हार्ट की धड़कन और पंपिंग क्षमता का आकलन करने के लिए.

पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट – फेफड़ों की क्षमता और उनकी मजबूती की जांच के लिए.

यूरिन टेस्ट – किडनी की काम करने की क्षमता जानने के लिए.

डॉक्टर की राय

दिल्ली स्थित लंग्स रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश नाथ गुप्ता बताते हैं, “सांस फूलना एक आम लक्षण लग सकता है, लेकिन यह कई बार गंभीर बीमारियों की शुरुआत होता है. अगर किसी मरीज को थोड़ी दूरी चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांस फूलने लगे, तो तुरंत जांच करानी चाहिए. समय रहते इलाज करने से दिल और फेफड़ों को नुकसान से बचाया जा सकता है.”

डॉ. गुप्ता के अनुसार, मरीजों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहिए

    • नमक का सेवन कम करें क्योंकि यह शरीर में पानी रोके रखता है.

 

    • नियमित वॉक या हल्की कसरत करें.

 

    • धूम्रपान और शराब से दूर रहें.

 

    • ज्यादा वजन है तो इसे नियंत्रित करें.

 

सांस फूलना और सूजन जैसी समस्या को कभी भी हल्के में न लें. यह आपके दिल, फेफड़े, किडनी या लिवर की परेशानी का शुरुआती संकेत हो सकता है. समय पर जांच और सही इलाज से बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है. इसलिए अगर थोड़ी दूरी चलने पर भी आपकी सांस फूलने लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी टेस्ट जरूर कराएं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Previous Post

एशिया कप के पहले ही मुकाबले में उतर गई पाकिस्तानी कप्तान की सारी अकड़, भारत को दिखा रहे थे आंखें।

Next Post

दुबई में किसके साथ नजर आए रिंकू सिंह? बुर्ज खलीफा के सामने किया शाहरुख खान का मशहूर पोज।

Related Posts

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
स्वास्थ्य

रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

October 21, 2026
LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य

LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत

October 17, 2026
पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?
स्वास्थ्य

पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?

October 16, 2026
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, भाषा विवाद के बीच जानें पूरा मामला
स्वास्थ्य

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, भाषा विवाद के बीच जानें पूरा मामला

October 13, 2026
एक्स-रे, CT स्कैन और MRI में क्या है फर्क? जानिए किस बीमारी में कौन-सी जांच आती है काम
स्वास्थ्य

एक्स-रे, CT स्कैन और MRI में क्या है फर्क? जानिए किस बीमारी में कौन-सी जांच आती है काम

October 13, 2026
Next Post
दुबई में किसके साथ नजर आए रिंकू सिंह? बुर्ज खलीफा के सामने किया शाहरुख खान का मशहूर पोज।

दुबई में किसके साथ नजर आए रिंकू सिंह? बुर्ज खलीफा के सामने किया शाहरुख खान का मशहूर पोज।

शहबाज और मुनीर के बाद अब जरदारी पहुंचे ‘ड्रैगन’ के दरबार, चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया बयान।

शहबाज और मुनीर के बाद अब जरदारी पहुंचे ‘ड्रैगन’ के दरबार, चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया बयान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)