• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हरियाणा में पूर्व भारतीय कबड्डी कैप्टन ने टिकट दावेदारी ठोकी: बोले: मैं BJP का सम्मान करेंगे; Rohtak News: बॉक्सर पत्नी स्वीटी बूरा भी 6 महीने पहले दावेदार हैं

JANVEENA by JANVEENA
August 22, 2024
in खेल
0
हरियाणा में पूर्व भारतीय कबड्डी कैप्टन ने टिकट दावेदारी ठोकी:  बोले: मैं BJP का सम्मान करेंगे; Rohtak News: बॉक्सर पत्नी स्वीटी बूरा भी 6 महीने पहले दावेदार हैं

 

भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा और उनकी बॉक्सर पत्नी स्वीटी बूरा ने विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की टेंशन बढ़ा दी है। पहले पंच क्वीन के नाम से मशहूर वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार की बरवाला सीट से दावेदारी ठोक दी।

.

अब उनके पति दीपक हुड्‌डा ने रोहतक के महम से टिकट मांगी है। दीपक हुड्‌डा महम विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जाने के अलावा खेल मुकाबलों और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं। हुड्‌डा और स्वीटी 6 महीने पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा से टिकट की दावेदारी को लेकर सुर्खियों में आए दीपक हुड्‌डा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में महम से जीत का भी दावा ठोक दिया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें आशीर्वाद दे तो वह महम से कमल का फूल खिलाकर पार्टी को देंगे। दीपक हुड्‌डा से बातचीत के प्रमुख अंश पढ़ें…

दीपक हुड्‌डा और स्वीटी बूरा ने 2 साल पहले शादी की थी।

सवाल: खेल से राजनीति में आए, कैसा सफर रहा?
जवाब: यहां तक का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। बचपन में ही मां-बाप का देहांत हो गया था। बड़ी बहन के पति की भी मौत हो गई थी। जिसके कारण भांजा-भांजी भी घर आकर रहने लगे। उनकी भी देखभाल करनी थी। अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़कर एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के रूप में नौकरी भी की है।

सवाल: राजनीति में क्या टारगेट है?
जवाब: लक्ष्य तो मेरा राजनीति के जरिए समाज सेवा है। बहुत से खिलाड़ी गांवों में सुविधाओं की कमी से खेल छोड़ देते हैं। मैंने बुरा समय देखा लेकिन मेरा कोई भाई या बहन ऐसे हालात से न गुजरे, यह मेरी कोशिश है। 6-7 महीने से गांव-गांव जा रहा हूं तो लोग परेशानियां गिनाते हैं।

सवाल: जमीन से उठकर खेल व अब राजनीति में आएं। क्या आगे की तैयारी हैं।
जवाब: तैयारियां काफी अच्छी हैं। अब ताक भारतीय जनता पार्टी का आशीर्वाद चाहिए। जनता का तो हमेशा ही सर्वोपरी होता है। लक्ष्य एक ही है कि समाज की इतनी सेवा करनी है कि पूरी दुनिया मुझे याद रखे।

खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए दीपक हुड्‌डा

सवाल: क्या आप इस बार चुनाव लड़ने के भी इच्छुक हैं या दावेदारी पेश की है?
जवाब: मैं मेहनत करना जानता हूं। बिना किसी एक रुपए व बिना किसी सहयोग के दिन-रात मेहनत की। 50-50 किलोमीटर रेस की। अब राजनीति में आया हूं, मेहनत तो इतनी कर दूंगा, चाहे 24 घंटे जागना पड़े। मेरे जैसे युवा को अगर भारतीय जनता पार्टी का आशीर्वाद मिला तो यह बोल रहा हूं कि जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

सवाल: आपकी दावेदारी किस सीट पर है और क्यों?
जवाब: महम विधानसभा से टिकट मिले तो विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा। महम में खेल जगत मेरे साथ है। दूसरा मैं महम का भांजा हूं। यहां कई खेल प्रतियोगिताएं कराईं। जो बड़े-बुजुर्ग और माताएं हैं, वे पहले चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ी रही हो, जब उनका बेटा दीपक हुड्‌डा उनके सामने जाता है तो सभी आशीर्वाद देते हैं। सभी कहते हैं कि बेटा तेरी वोट जरूर देंगे। तेरे जैसा बालक इस राजनीति में आया है तो कुछ ना कुछ बढ़िया ही करेगा।

सवाल: भाजपा में और भी दावेदार हैं, खुद को बेहतर कैसे मानते हैं?
जवाब: यह फैसला पार्टी का होता है। शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला करता है। मेरा काम है मेहनत व संघर्ष करना। अपनी पार्टी को मजबूत करना। जो भाजपा शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा, वह सर्वोपरि है। अगर आशीर्वाद मिला तो अपनी तरफ से 200 प्रतिशत मेहनत करूंगा और कमल खिलाकर दिखाउंगा।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोगों से मिलते हुए दीपक हुड्‌डा

3 साल की उम्र में मां और 11वीं कक्षा में पिता की हुई मौत
दीपक हुड्‌डा का जन्म रोहतक के गांव चमारिया में 10 जून 1994 को हुआ था। वे जब करीब 3 साल के थे तो उनकी मां मूर्ति देवी का निधन हो गया। वहीं जब वे 11वीं कक्षा में पढ़ते थे तो उनके पिता राम निवास का भी निधन हो गया। जिसके कारण परिवार का बोझ भी उनके कंधों पर आ गया। जिसके कारण उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी करनी पड़ी और बच्चों को पढ़ाने लगे। 2 साल तक उन्होंने प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी की।

12 फरवरी को रोहतक स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वीटी बूरा और दीपक हुड्‌डा ने उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

2009 में शुरू किया था कबड्‌डी खेलना
दीपक हुड्‌डा ने बताया कि उन्होंने 2009 में कबड्‌डी खेलना शुरू किया था। शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। माता-पिता का साया भी सिर से छिन गया, इसके बाद भी कबड्‌डी को नहीं छोड़ा। वे कबड्डी का अभ्यास करने के लिए दूसरे गांव में जाते थे।

कबड्‌डी में कड़ी मेहनत के बल पर भारतीय कबड्‌डी टीम में शामिल हुए और शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल भी दिलाए। दीपक 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। वहीं प्रो कबड्‌डी लीग में भी हिस्सा लिया। दीपक हुड्‌डा को प्रो कबड्‌डी लीग में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक माने जाते थे।

लोगों से मिलते हुए दीपक हुड्‌डा

स्वीटी बूरा भी ठोक चुकी दावेदारी
दीपक हुड्‌डा की पत्नी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा ने भी हिसार की बरवाला विधानसभा सीट से सियासी दावेदारी ठोक है। स्वीटी बूरा का 10 जनवरी 1993 को हरियाणा के हिसार में एक किसान परिवार में जन्म हुआ था। स्वीटी बूरा को 2015-16 सीजन में मिली उनकी खेल उपलब्धियों के लिए हरियाणा सरकार ने 2017 में भीम पुरस्कार से नवाजा। स्वीटी बूरा की शादी 2 साल पहले कबड्‌डी खिलाड़ी दीपक हुड्‌डा के साथ हुई थी।

Previous Post

नकारात्मक सोच को कम करने के लिए इन छह टिप्स को आजमाएं

Next Post

‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा ने एक्टर्स को अपना शिक्षक बनाया: उन्होंने कहा कि जो भी सीखा, वह सिर्फ फिल्में देखकर सीखा, फिल्म इंस्टीट्यूट की फीस लायक नहीं थी।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा ने एक्टर्स को अपना शिक्षक बनाया: उन्होंने कहा कि जो भी सीखा, वह सिर्फ फिल्में देखकर सीखा, फिल्म इंस्टीट्यूट की फीस लायक नहीं थी।

‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा ने एक्टर्स को अपना शिक्षक बनाया: उन्होंने कहा कि जो भी सीखा, वह सिर्फ फिल्में देखकर सीखा, फिल्म इंस्टीट्यूट की फीस लायक नहीं थी।

रेजिडेंट डॉक्टर आज भी BHU अस्पताल में नहीं बैठेंगे:  Varanasi News: मरीजों का ग्राफ 3 गुना कम हुआ, विवि ने मामले पर चर्चा के लिए कमेटी बनाई – Varanasi News

रेजिडेंट डॉक्टर आज भी BHU अस्पताल में नहीं बैठेंगे: Varanasi News: मरीजों का ग्राफ 3 गुना कम हुआ, विवि ने मामले पर चर्चा के लिए कमेटी बनाई - Varanasi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)