• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

IND vs AUS: चौथे टेस्ट में भारत की संभावित Playing 11, क्या कप्तान रोहित इन खिलाड़ियों को देंगे मौका?

JANVEENA by JANVEENA
December 24, 2024
in खेल
0
IND vs AUS: चौथे टेस्ट में भारत की संभावित Playing 11, क्या कप्तान रोहित इन खिलाड़ियों को देंगे मौका?

India vs Australia 4th Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और अभी सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। अब सीरीज मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर पहुंच चुकी है और 26 दिसंबर से चौथा मैच होगा। लेकिन इससे पहले ही गंगा-जमुना में काफी पानी बह चुका है। स्टार भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रिटायरमेंट ले चुके हैं और बीसीसीआई तनुष कोटियन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन चुकी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।

राहुल और जायसवाल कर सकते हैं ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती तीन टेस्ट मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी केएल राहुल ने संभाली है। पहले टेस्ट में जहां यशस्वी ने 161 रनों की पारी खेली टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वहीं राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन दूसरे और तीसरे टेस्ट में जायसवाल फ्लॉप रहे हैं और उनके बल्ले से रन निकले हैं। वहीं राहुल ने तीसरे टेस्ट मैच में 84 रन बनाए थे। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच में ये दोनों ही खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

ऋषभ पंत को मिल सकती है विकेटकीपर की जिम्मेदारी

शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए हैं और वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 30, 28 और 1 रन की पारियां खेली हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट उनको एक और चांस दे सकता है और वह तीसरे नंबर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। चौथे नंबर पर सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उतरना लगभग तय लग रहा है। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंपी जा सकती है। कप्तान रोहित शर्मा नंबर-6 पर उतर सकते हैं।

बुमराह का रोल होगा अहम

तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह निभाते हुए नजर आएंगे। वह बेहतरीन लय में चल रहे हैं और सीरीज में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है। पहले टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी। वहीं तीसरे टेस्ट में उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए थे। भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। उनका साथ देने के लिए टीम में मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। क्योंकि सिराज अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ आकाश दीप तीसरे मैच में प्रभावी रहे थे। ऐसे में उन्हें एक और मौका मिल सकता है। नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा को ऑलराउंड की भूमिका दी जा सकती है।

चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing 11: 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप।

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

IND vs AUS: मेलबर्न में तैयार होगी खास पिच, बुमराह के लिए आई अच्छी खबर, क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा।

Next Post

विदेश यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर सस्ती मेडिकल सुविधाएं कैसे प्राप्त करें, जानें ये जरूरी बातें।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
विदेश यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर सस्ती मेडिकल सुविधाएं कैसे प्राप्त करें, जानें ये जरूरी बातें।

विदेश यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर सस्ती मेडिकल सुविधाएं कैसे प्राप्त करें, जानें ये जरूरी बातें।

Christmas Travel Destinations: क्रिसमस मनाने के लिए भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं, आपकी यात्रा होगी यादगार।

Christmas Travel Destinations: क्रिसमस मनाने के लिए भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं, आपकी यात्रा होगी यादगार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)