• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भारत ने UAE को 9 विकेट से दी मात, टी20 एशिया कप में दर्ज हुई विकेटों से 10 सबसे बड़ी जीतों में शामिल

JANVEENA by JANVEENA
September 11, 2025
in खेल
0
भारत ने UAE को 9 विकेट से दी मात, टी20 एशिया कप में दर्ज हुई विकेटों से 10 सबसे बड़ी जीतों में शामिल

 

10 Biggest Wins By Wickets In T20 Asia Cup: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मैच केवल 106 गेंदों में समाप्त हो गया है. दोनों टीमों के बीच पूरे 20 ओवर भी नहीं डाले गए. यूएई की टीम 13.1 ओवर में ऑल आउट हो गई और भारत के सामने केवल 58 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने 27 गेंदों (4.3 ओवर) में ही हासिल कर लिया. भारत ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया और एशिया कप टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की. वहीं पहली सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम दर्ज है.

एशिया कप टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत

एशिया कप टी20 में भारत के नाम ही तीन सबसे बड़ी जीत दर्ज हैं, जिनमें से दो यूएई और एक बांग्लादेश के खिलाफ आई हैं. एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में विकेटों से हासिल करने वाली जीत में टॉप 10 लिस्ट में टीम इंडिया के नाम चार बड़ी जीत हैं.

READ ALSO

क्रिकेट के 7 दिग्गज खिलाड़ी जो फिक्सिंग विवादों में घिरे, 3 भारतीय नाम भी शामिल

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड

    1. भारत ने 2016 एशिया कप में यूएई को 9 विकेट से हराया था. उस समय यूएई ने भारत के सामने 82 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 10.1 ओवर में हासिल कर लिया था.

 

    1. एशिया कप टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत ने आज हासिल की है. भारत ने 58 रनों के लक्ष्य को 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज कर यूएई को उसके घर में ही मात दी.

 

    1. एशिया कप टी20 इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत भी भारत के ही नाम है. एशिया कप 2016 में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था. इस मैच में टीम इंडिया ने 121 रनों के लक्ष्य को 13.5 ओवर में हासिल कर लिया था.

 

    1. अफगानिस्तान के नाम एशिया कप टी20 इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत है. 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था.

 

    1. पाकिस्तान ने एशिया कप 2016 में यूएई को 7 विकेट से मात दी थी. ये एशिया कप टी20 इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है.

 

    1. अफगानिस्तान का नाम टॉप 10 लिस्ट में दो बार शामिल है. अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप टी20 में बड़ी जीत हासिल की थी और 7 विकेट से मैच जीता था. बांग्लादेश ने 128 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था.

 

    1. एशिया कप टी20 में यूएई के नाम सातवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज है. एशिया कप 2016 में यूएई ने हांगकांग चीन को 6 विकेट से हराया था. यूएई ने 18.3 ओवर में ही 147 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

 

    1. पाकिस्तान ने एशिया कप 2016 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. इस मैच में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 151 रनों से जीत दर्ज की थी.

 

    1. श्रीलंका ने एशिया कप 2022 में भारत को 6 विकेट से हराया था. भारत ने श्रीलंका के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया.

 

    1. भारत के नाम अब तक एशिया कप टी20 इतिहास की चार सबसे बड़ी जीत है. 10वें नंबर पर भी टीम इंडिया का नाम है. भारत ने 2016 एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था.

 

Previous Post

नेपाल की नई सत्ता संभालने जा रहीं सुशीला कार्की का भारत पर क्या है रुख? पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Next Post

लाखों लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, 80 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात… आखिर मैक्रों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों?

Related Posts

क्रिकेट के 7 दिग्गज खिलाड़ी जो फिक्सिंग विवादों में घिरे, 3 भारतीय नाम भी शामिल
खेल

क्रिकेट के 7 दिग्गज खिलाड़ी जो फिक्सिंग विवादों में घिरे, 3 भारतीय नाम भी शामिल

October 21, 2026
भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड
खेल

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड

October 20, 2026
सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
खेल

सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

October 19, 2026
शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, भारत ने 8.5 ओवर में जीता मैच; सीरीज पर किया कब्जा
खेल

शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, भारत ने 8.5 ओवर में जीता मैच; सीरीज पर किया कब्जा

October 19, 2026
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा
खेल

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

October 17, 2026
‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल
खेल

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

October 16, 2026
Next Post
लाखों लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, 80 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात… आखिर मैक्रों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों?

लाखों लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, 80 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात… आखिर मैक्रों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों?

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, 25 सितंबर को होगी स्ट्रीमिंग

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, 25 सितंबर को होगी स्ट्रीमिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)