• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भारत इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा: आज अगर अफगानिस्तान जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा; बांग्लादेश के भरोसे कंगारू

JANVEENA by JANVEENA
June 25, 2024
in खेल
0
इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा भारत:  आज अफगानिस्तान जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर; बांग्लादेश के भरोसे कंगारू

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार छठा मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम ने सोमवार को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया। इस जीत से टीम इंडिया ने ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश किया, इससे तय हो गया कि भारत का सेमीफाइनल 27 जून को गुयाना में इंग्लैंड से होगा।

 

ऑस्ट्रेलिया 2 मैच हारकर भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुआ। आज अफगानिस्तान ने अगर बांग्लादेश को हरा दिया तो कंगारू टीम रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में एंट्री करेगा। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस है।

अब सेमीफाइनल की एक ही टीम तय होना बाकी है, इसके लिए 3 दावेदार हैं। जो भी टीम अंतिम-4 में जगह बनाएगी, वह साउथ अफ्रीका से सेमीफाइनल खेलेगी। जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप का समीकरण…

भारत इस वर्ल्ड कप में अजेय
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 स्टेज में हराकर उन्हें लगभग बाहर कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश पर निर्भर रहना पड़ रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पहले सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 और बांग्लादेश को 50 रन से हराया।

टीम इंडिया सुपर-8 के साथ ग्रुप स्टेज में भी अजेय रही। टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट, पाकिस्तान को 6 रन और अमेरिका को 7 विकेट से हराया। कनाडा के खिलाफ मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

इंग्लैंड से ही सेमीफाइनल क्यों खेलेगा भारत?
भारत ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में तीनों मैच जीतकर टॉप पर फिनिश किया। टीम के 3 जीत से 6 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका पहले और इंग्लैंड दूसरे नंबर पर रहा।

ICC नियम के हिसाब से सेमीफाइनल में ग्रुप-1 की टॉपर सामना ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होना था। भारत ग्रुप-1 में टॉप पर रहा, वहीं इंग्लैंड दूसरे नंबर पर। इसलिए भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल होगा। इसी तरह ग्रुप-2 की टॉपर साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में सामना ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।

बांग्लादेश के भरोसे ऑस्ट्रेलिया
2021 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को सुपर-8 में 2 हार मिली। टीम को भारत से पहले अफगानिस्तान ने भी हराया। उन्होंने एकमात्र मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीता। आज सुपर-8 और ग्रुप-1 का आखिरी मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच से तीनों टीमें के समीकरण जुड़े हैं, इन्हें डिटेल में जानते हैं…

  • अफगानिस्तान के 2 मैच में एक जीत और एक हार से 2 पॉइंट्स हैं। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बांग्लादेश को हराना ही होगा। हालांकि, बारिश के कारण अगर मैच बेनतीजा रहा तो भी अफगानिस्तान 3 पॉइंट्स हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
  • बांग्लादेश ने दोनों मैच गंवाए, इस कारण उनका कोई अंक नहीं है। हालांकि, उनके भी सेमीफाइनल में पहुचंने की उम्मीदें जिंदा हैं। इसके लिए उन्हें अफगानिस्तान को 62 रन से हराना होगा। वहीं सेंट विंसेंट की मुश्किल पिच पर अगर अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाए तो बांग्लादेश को क्वालिफाई करने के लिए 13 ओवर में जीत हासिल करनी होगी।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच हारे और महज एक जीता। टीम के 2 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन उनके भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं। इसके लिए आज बांग्लादेश को मैच जीतना होगा, साथ ही ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद करनी होगी कि जीत का अंतर 60 रन से कम रहे। अगर बांग्लादेश ने 160 रन का टारगेट 13 ओवर के बाद हासिल किया तो भी कंगारू टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत से मैच हारने के बाद कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भी उम्मीद की है कि बांग्लादेश मैच जीत जाएगी।

अफगानिस्तान जीता तो साउथ अफ्रीका से होगा सेमीफाइनल
ग्रुप-1 में अफगानिस्तान इस वक्त भारत के बाद सबसे मजबूत टीम नजर आई। क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 21 रन से हरा दिया। उनका मैच बांग्लादेश से है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों से हार चुका है। ऐसे में अगर अफगानिस्तान ने मैच जीता तो टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जहां उनका सामना 27 जून को सुबह 6 बजे से त्रिनिदाद में साउथ अफ्रीका से होगा।

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 2 मैच खेले गए। दोनों में अफगानिस्तान को हार मिली। हालांकि, दोनों 2016 के बाद से एक बार भी नहीं भिड़े। दोनों टीमों के बीच इसके अलावा कोई और टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ।

इंग्लैंड ने ही भारत को पिछला सेमीफाइनल हराया था
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल भी 27 जून को ही होगा, लेकिन मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा। मैच गुयाना की स्पिन फ्रेंडली और धीमी पिच पर होगा। यहां दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं खेला।

गुयाना में इससे पहले इंग्लैंड ने 2 टी-20 मैच खेले, एक में उन्हें वेस्टइंडीज से हार मिली, वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने गुयाना में 3 मैच खेले, 2 में टीम को जीत और महज एक में हार मिली।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले गए। 2-2 में दोनों को जीत मिली। दोनों टीमें 2022 के सेमीफाइनल में ही आखिरी बार भिड़ी थीं, तब इंग्लैंड ने 10 विकेट से मुकाबला जीता था। टी-20 में दोनों के बीच 23 मैच हुए, 12 में भारत और 11 में इंग्लैंड को जीत मिली।

दोनों सेमीफाइनल में बारिश के 70% चांस
भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, लेकिन इंग्लैंड के लिए बारिश समस्या बन सकती है। दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं है और 27 जून को शहर में 70% तक बारिश की संभावना है। अगर बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा तो सुपर-8 में टॉप पर फिनिश करने के चलते भारत को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

इसी तरह साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में भी बारिश के 60% चांस हैं, हालांकि इसके लिए अगले दिन रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन रिजर्व डे में भी नतीजा नहीं निकल सका तो ग्रुप-2 टॉपर होने के कारण साउथ अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिलेगा।

अगर दोनों सेमीफाइनल बेनतीजा रहे तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस में फाइनल होगा। भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आखिरी ICC ट्रॉफी जीती थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में ही एकमात्र ICC ट्रॉफी जीती है। यानी यहां जो भी टीम चैंपियन बनेगी, वह अपनी किस्मत पलट कर इतिहास रचेगी।

Previous Post

Ultra Processed Plant-Based Foods दिल को खराब करते हैं और कार्डियोवैस्कुलर रोगों का खतरा बढ़ाते हैं

Next Post

अमीषा पटेल एक शर्त पर गदर 3 में शामिल होंगी: बोली: मैं सिर्फ फिल्म में काम करूंगी जब कहानी मुझे पसंद आएगी,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
अमीषा पटेल एक शर्त पर गदर 3 में शामिल होंगी:  बोली: मैं सिर्फ फिल्म में काम करूंगी जब कहानी मुझे पसंद आएगी,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अमीषा पटेल एक शर्त पर गदर 3 में शामिल होंगी: बोली: मैं सिर्फ फिल्म में काम करूंगी जब कहानी मुझे पसंद आएगी,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

स्मार्ट मीटर : 2जी से 4जी में बदलाव नहीं होने से , ग्राहक परेशान, मैनुअल कार्यरत 11.54 लाख मीटर

स्मार्ट मीटर : 2जी से 4जी में बदलाव नहीं होने से , ग्राहक परेशान, मैनुअल कार्यरत 11.54 लाख मीटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)