टी-20 वर्ल्ड कप में आज कनाडा और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में रात 8 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा।
विकेटकीपर
विकेटकीपर के तौर पर लोर्कन टकर को टीम में शामिल कर सकते हैं।
लोर्कन टकर ने अब तक खेले 10 मैचों में 130.72 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। 3 अर्धशतक भी जमाया है। वहीं अब तक खेले 72 मैचों में 124.16 की स्ट्राइक से 1305 रन बनाए हैं।
बैटर्स
बल्लेबाज के तौर पर पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर और निकोलस किर्टन को शामिल कर सकते हैं।
- पॉल स्टर्लिंग ने अब तक खेले 9 मैचों में 124.39 की स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए हैं। वहीं अब तक खेले 143 मैचों में 135.20 की स्ट्राइक से 3591 से रन बनाए हैं। एक शतक और 23 अर्धशतक भी जमाया है।
- एंड्रयू बालबर्नी ने 10 मैचों में 117.08 की स्ट्राइक से 281 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक जमाया है। वहीं अब तक खेले 108 मैचों में 123.76 की स्ट्राइक से 2375 रन बनाए हैं। 12 अर्धशतक भी जमाया है।
- हैरी टेक्टर ने इस साल खेले 7 मैचों में 104.95 की स्ट्राइइ से 106 रन बनाए हैं। जबकि अब तक खेले 77 मैचों में 119.69 की स्ट्राइक से 1349 रन बनाए हैं। 5 अर्धशतक जमाया है।
- निकोलस किर्टन ने अब तक खेले 15 मैचों में 123.04 की स्ट्राइक से 315 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक भी जमाया है। वहीं वर्ल्ड कप के पहले मैच में 51 रन बनाए।
ऑलराउंडर्स
ऑलराउंडर्स के तौर पर मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी को टीम में शामिल कर सकते हैं।
- मार्क अडायर ने इस साल खेले 10 मैचों में 8.16 की इकोनॉमी रेट से 18 विकेट लिए हैं। वहीं अब तक खेले 84 मैचों में 7.74 की इकोनॉमी से 120 विकेट लिए हैं। वहीं इस वर्ल्ड कप में एक विकेट भी ले चुके हैं।
- कर्टिस कैंफर ने इस साल खेले 10 मैचों में 9.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए है। वहीं इस साल 122.42 की स्ट्राइक से 131 रन बनाए हैं। वहीं अब तक खेले 54 मैचों में 128.13 की स्ट्राइक रेट से 838 रन बनाए हैं और 8.17 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 29 विकेट लिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में 12 रन बनाए थे।
- गैरेथ डेलानी ने इस साल खेले 9 मैचों में 144.64 की स्ट्राइक से 162 रन बनाए हैं। साथ ही 6.70 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। अब तक 73 मैचों में 134.27 की स्ट्राइक से 1042 रन बनाए है। 3 अर्धशतक भी जड़ा है।
बॉलर्स
बॉलर के तौर पर जोश लिटिल, कलीम सना और बेन व्हाइट को शामिल कर सकते हैं।
- जोश लिटिल ने इस साल खेले 4 मैचों में 6.68 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 6 विकेट लिए हैं। वहीं अब तक खेले 67 मैचों में 7.50 की इकोनॉमी से 78 विकेट लिए हैं।
- कलीम सना ने अब तक खेले 17 मैचों में 5.81 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 28 विकेट भी लिए हैं। वहीं वर्ल्ड कप के पहले मैच में एक विकेट भी ले चुके हैं।
- बेन व्हाइट ने इस साल खेले 10 मैचों में 8.62 की इकोनॉमी से 7 विकेट लिए हैं। वहीं अब तक खेले 30 मैचों में 7.86 की इकोनॉमी से 31 विकेट लिए हैं। वर्ल्ड कप के पहले मैच में एक विकेट ले चुके हैं।
कप्तान किसे चुने
मार्क अडायर को कप्तान बना सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में 1 विकेट ले चुके हैं। वहीं जोश लिटिल को उप कप्तान बना सकते हैं।
नोट- फैंटेसी-11 की टीम चुनते समय बेटिंग से जुड़े जोखिमों का ध्यान रखकर ही टीम बनाएं और पैसा लगाएं।



















