• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 19, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

जो रूट शतक के करीब, इंग्लैंड ने पहले दिन चार विकेट पर बनाए 251 रन – जानिए दिनभर की अहम घटनाएं।

JANVEENA by JANVEENA
July 11, 2025
in खेल
0
जो रूट शतक के करीब, इंग्लैंड ने पहले दिन चार विकेट पर बनाए 251 रन – जानिए दिनभर की अहम घटनाएं।

 

India Vs England Third Test Day 1: रूट के नाबाद अर्धशतक से इंग्लैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को चार विकेट पर 251 रन बनाए लेकिन भारत ने रन गति पर नियंत्रण बनाए रखकर मुकाबले को अपनी पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया.

अपने 37वें शतक से सिर्फ एक रन दूर रूट 191 गेंद में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर कप्तान बेन स्टोक्स (102 गेंद में नाबाद 39) उनका साथ निभा रहे हैं. दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 79 रन की साझेदारी कर चुके हैं. रूट ने इससे पहले ओली पोप (44) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े.

भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि दिन के खेल के दौरान रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा और अपने अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रवैये के लिए मशहूर मेजबान टीम 83 ओवर में 3.02 रन प्रति ओवर की गति से ही रन बना सकी.

भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी (46 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह (35 रन पर एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (26 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया.

शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद रूट और पोप (104 गेंद पर 44 रन) ने पारंपरिक टेस्ट मैच की बल्लेबाजी शैली अपनाई और तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की.

जडेजा ने तीसरे सत्र की पहली ही गेंद पर पोप को पवेलियन भेजकर रूट के साथ उनकी शतकीय साझेदारी को तोड़ा। पोप ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जो विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

भारत को दूसरे सत्र में झटका लगा जब पंत चोटिल हो गए. बुमराह की लेग साइड से बाहर की ओर जाती गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

रूट ने इससे पहले फाइन लेग क्षेत्र में चौका लगाकर 102 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

अच्छी फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रूक (11) भी इसके बाद बुमराह की गेंद को विकेटों पर खेल गए जिससे इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 172 रन हो गया। बुमराह ने श्रृंखला में 200 से अधिक गेंद बाद विकेट हासिल किया.

रूट और स्टोक्स ने इसके बाद पारी को संभाला। स्टोक्स ने आकाश दीप पर लगातार दो चौके मारे. दोनों ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और खराब गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए.

इस बीच 81वें ओवर में उड़ने वाले कीड़ों के कारण कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा. इससे पहले भारत ने उम्मीद के मुताबिक एकमात्र बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को एकादश में शामिल किया.

स्टोक्स ने कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में खेलते हुए घरेलू मैच में सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

बेन डकेट (40 गेंद पर 23 रन) और जैक क्रॉली (43 गेंद पर 18 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले घंटे में 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाकर इंग्लैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई.

मैदान की ढलान के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करते समय अभ्यस्त होने में कुछ समय लगा. कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह और एजबेस्टन में मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप को नई गेंद सौंपी.

गिल ने पहले घंटे के बाद नर्सरी एंड से रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने निराश नहीं किया. पहला विकेट भाग्य के सहारे मिला जब डकेट ने लेग साइड के बाहर की शॉर्ट गेंद पर पंत को कैच थमा दिया.

पोप अगली ही गेंद पर आउट हो सकते थे लेकिन गिल गली में मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे. ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली का विकेट गिरा. रेड्डी की पिच होने के बाद बाहर की ओर सीम करती हुई गेंद क्रॉली के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई.

हालांकि इस प्रतिष्ठित मैदान की क्षमता 30 हजार दर्शकों से कुछ अधिक है लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे पूरा लंदन इस आयोजन स्थल की ओर उमड़ पड़ा हो. पास ही स्थित सेंट जोंस वुड ट्यूब स्टेशन से बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे.

इस बड़े मुकाबले के लिए भारत से भी प्रशंसक आए हैं. बेंगलुरु के एक परिवार ने मैदान के बाहर गैर अधिकृत लोगों से तीन टिकट 1200 पाउंड में खरीदे.

READ ALSO

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

Previous Post

रूस के विदेश मंत्री से मिले मार्को रुबियो, जानें यूक्रेन के साथ शांति समझौते को लेकर क्या हुई चर्चा।

Next Post

शुभमन गिल की जगह राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान क्यों लिया गया ये बड़ा ‘फैसला’?

Related Posts

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा
खेल

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

October 17, 2026
‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल
खेल

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

October 16, 2026
शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने मचाया धमाल, भारत के सामने 248 रन का विशाल लक्ष्य
खेल

शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने मचाया धमाल, भारत के सामने 248 रन का विशाल लक्ष्य

October 15, 2026
सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, विराट कोहली और जो रूट के सामने भी बड़ी चुनौती
खेल

सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, विराट कोहली और जो रूट के सामने भी बड़ी चुनौती

October 14, 2026
W-W-W! हसन महमूद की ऐतिहासिक टेस्ट हैट्रिक, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने
खेल

W-W-W! हसन महमूद की ऐतिहासिक टेस्ट हैट्रिक, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

October 13, 2026
रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का शतक, शमी के 4 विकेट और जडेजा के 80 रन, कई भारतीय सितारों ने दिखाया दम
खेल

रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का शतक, शमी के 4 विकेट और जडेजा के 80 रन, कई भारतीय सितारों ने दिखाया दम

October 13, 2026
Next Post
शुभमन गिल की जगह राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान क्यों लिया गया ये बड़ा ‘फैसला’?

शुभमन गिल की जगह राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान क्यों लिया गया ये बड़ा 'फैसला'?

खीरा खाने के बाद तुरंत पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए सच क्या है।

खीरा खाने के बाद तुरंत पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए सच क्या है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)