• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हैदराबाद में लोकल ब्वॉय मोहम्मद सिराज का जलवा, घर में ही ढेर हुए SRH के धुरंधर।

JANVEENA by JANVEENA
April 7, 2025
in खेल
0
हैदराबाद में लोकल ब्वॉय मोहम्मद सिराज का जलवा, घर में ही ढेर हुए SRH के धुरंधर।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

IPL 2025 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं।  गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने हैदराबाद के गढ़ में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने पहले ही ओवर से गुजरात के गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश की, लेकिन वैसा नहीं हुआ, जिसकी उम्मीद SRH फैंस के जता रहे थे। मोहम्मद सिराज गुजरात की गेंदबाजी का आगाज करने आए और ट्रेविस हेड ने 4 गेंदों के भीतर 2 चौके जड़ दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर भी हेड बाउंड्री बटोरने गए लेकिन इस बार सिराज ने बाजी मारते हुए विकेट झटक लिया। इस तरह सिराज ने गुजरात को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिला दी। सिराज यही नहीं रूके और अपने तीसरे ओवर में खतरनाक नजर आ रहे अभिषेक शर्मा को भी चलता कर दिया। अभिषेक शर्मा सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। हेड और अभषिके शर्मा का शिकार करने के साथ ही सिराज ने IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए।

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी को आउट करके सिराज ने साबित कर दिया कि भले ही हैदराबाद SRH का घरेलू मैदान हो लेकिन यहां के असली हीरो वहीं हैं। हैदराबाद के रहने वाले सिराज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लोकल ब्वॉय के लिए अपने घर में खेलना हमेशा से ही शानदार अनुभव रहा है। यहीं उन्होंने गेंदबाजी के गुर सीखे और अब पूरे क्रिकेट जगत में अपने शानदार खेल का डंका बजा रहे हैं।

घर में बजा लोकल ब्वॉय का डंका

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले 3 ओवरों में महज 14 रन देकर SRH के 2 धुरंधर ओपनर को आउट किया। इसके बाद सिराज 19वें ओवर में अपने गेंदबाजी कोटे का आखिरी ओवर फेंकने आए। इस ओवर में भी तेज गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अनिकेत वर्मा और फिर सिमर सिंह को आउट करते हुए अपनी झोली में 4 विकेट कर लिए। लोकल ब्वॉय के इस शानदार प्रदर्शन को देख दर्शक भी झूम उठे। सिराज ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जोकि उनका IPL में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट था, जो IPL 2023 में आया था। सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात की टीम SRH को 152/8 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही।

सिराज का शानदार प्रदर्शन जारी

बता दें, मोहम्मद सिराज पिछले सीजन तक RCB का हिस्सा थे लेकिन इस बार वह गुजरात की टीम में खेल रहे हैं। सिराज IPL 2025 में अब तक खेले अपने 4 मैचों में 9 विकेट झटक चुके हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके और स्टार्क दोनों के बराबर 9-9 विकेट हैं। IPL 2025 में CSK के नूर अहमद के नाम सबसे ज्यादा 10 विकेट हैं।

Previous Post

मर्डर के पीछे छिपा है गहरा राज! रोमांच और रहस्य से भरपूर है ये साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर।

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर विक्की कौशल तक, इन सितारों ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर विक्की कौशल तक, इन सितारों ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर विक्की कौशल तक, इन सितारों ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं।

Belly Fat Exercise: पेट, कमर और हिप्स की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी, डेली रूटीन में शामिल करें ये 2 असरदार एक्सरसाइज।

Belly Fat Exercise: पेट, कमर और हिप्स की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी, डेली रूटीन में शामिल करें ये 2 असरदार एक्सरसाइज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)